अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

ताजा समाचार -लोक संगीत पर देश का पहला टैलेंट हंट शो तैयार,Youtube के टक्कर में आ रहा नया वीडियो पोर्टल,दिल्ली कूच आज, दिल्ली कूच के लिए किसान जेसीबी-पोकलेन लाए,कोविंद समिति के पास पहुंची भाजपा,पहाड़ों पर बर्फ और मैदानों में बारिश से पांच हाईवे समेत 300 सड़कें बंद

Share

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में सु्प्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है। सर्वोच्च अदालत ने पिछले चुनाव में वोटों की गिनती दोबारा करने का आदेश दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में शिक्षा, रेलवे, विमानन और सड़क क्षेत्रों सहित 32,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की।समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय महासचिव पद से त्यागपत्र देने के एक सप्ताह बाद स्‍वामी प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। 

21 फरवरी को दिल्ली कूच के लिए किसानों ने शंभू सीमा पर तैयारी कर ली हैं। मंगलवार को पंजाब की ओर से युवा किसान जेसीबी और पोकलेन मशीन लेकर पहुंच गए हैं। ट्रैक्टर मार्च के बीच में इन मशीनों को लाया गया, जिससे कोई रास्ते में रोक न सके।

वहीं हरियाणा के डीजीपी द्वारा पंजाब के डीजीपी को पत्र लिखने के बाद पंजाब के डीजीपी ने खनौरी और शंभू में पंजाब-हरियाणा सीमा की ओर जेसीबी, पोकलेन, टिपर, हाइड्रा और अन्य भारी मिट्टी हटाने वाले उपकरणों की आवाजाही को रोकने का आदेश दिया है।

किसानों ने दिल्ली कूच की तैयारी कर ली है। बॉर्डर पर जेसीबी और पोकलेन मशीन पहुंची है। बैरिकेडिंग तोड़कर मिट्टी की बोरियां डालकर ट्रैक्टर निकालने की तैयारी है। घग्गर के ऊपर बैरिकेडिंग तोड़ने के बाद मिट्टी के बोरियां डालकर ट्रैक्टर निकालने की तैयारी है।

डीजीपी पंजाब के निर्देशों पर किसानों को शंभू बॉर्डर की तरफ भारी वाहन और जेसीबी ले जाते समय रोकने के दौरान शंभू थाना के एसएचओ और एक अन्य अधिकारी जख्मी हो गए हैं। पटियाला शंभू थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर अमन पाल सिंह विर्क और मोहाली के एसपी जगविंदर सिंह चीमा जख्मी हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया है। अधिकारियों ने शंभू बॉर्डर से करीब 5 किलोमीटर पहले नाकाबंदी की हुई थी, जहां पर यह वाक्या हुआ है। थाना प्रभारी अमनपाल सिंह विर्क के घुटनों पर चोट आई है।

केंद्र का अनुमान- पजाब-हरियाणा बॉर्डर परी 14000 की भीड़
केंद्र ने अनुमान लगाया है कि पंजाब-हरियाणा सीमा पर 1,200 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, 300 कारों, 10 मिनी बसों के अलावा छोटे वाहनों के साथ लगभग 14,000 लोग एकत्र हुए हैं और इसके लिए पंजाब सरकार को अपनी कड़ी आपत्ति से अवगत कराया गया है। पंजाब सरकार को भेजे एक पत्र में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यह भी कहा कि पिछले कुछ दिनों से राज्य में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति चिंता का विषय है और उसने कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है।

हरियाणा डीजीपी ने लिखा पत्र
इससे पहले डीजीपी हरियाणा ने पंजाब डीजीपी को पत्र लिखा था, इसमें किसान आंदोलन में पोकलेन मशीन और जेसीबी मशीनों को जब्त करने को कहा गया था। बेरिगेड पर तैनात फोर्स की सुरक्षा का हवाला दिया गया है।

इधर अंबाला में दो अज्ञात पोकलेन मशीन व जेसीबी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर फोटो भी जारी किए हैं।

किसान नेताओं ने सरकार को बुधवार 11 बजे तक का समय दिया है, अगर तब तक बात नहीं बनी तो किसान कूच करेंगे। युवाओं में दिल्ली कूच के लिए उत्साह नजर आ रहा है। एक तरफ जहां किसान शंभू सीमा पर बैरिकेडिंग तोड़ने की तैयारी कर रहे हैं वहीं, अन्य किसान शांतिपूर्ण तरीके से किसान नेताओं को सुनते नजर आए।

इतना ही नहीं किसान ऐसी मशीनें लेकर पहुंचे हैं, जो बख्तरबंद हैं। इन पर गोलियों और आंसू गैस के गोलों का कोई असर नहीं होगा। इन्हें पंक्चर भी नहीं किया जा सकता, क्योंकि पोकलेन चेन से चलती है, जिसपर से टैंक चलते हैं।

हरियाणा की ओर से भी किसानों को एकत्रित होने की अपील की गई है। इसके लिए किसान नेताओं ने वीडियो भी जारी किया है। किसानों की तैयारियों के लिए पुलिस के पास इनपुट पहुंच गया है। किसानों की तैयारियों को फेल करने के लिए रात्रि को पुलिस अधिकारियों की बैठक बुलाई है।

जत्थेबंदियों ने लगाई युवाओं की जिम्मेदारी
जत्थेबंदियों ने दिल्ली कूच की स्थिति बनने पर पहले ही तैयारी की है। 50 युवाओं को मोर्चा संभालने की जिम्मेदारी दी गई है। जो बेरिकेडिंग तोड़ने की जिम्मेदारी संभालेंगे। सभी को अपनी-अपनी ड्यूटी दी गई है। इसमें कोई ट्रैक्टर चलाएगा तो कोई बैरिकेडिंग तोड़ने का काम करेगा। कोई रेत की बोरियों की ट्रालियों को आगे लेकर आएगा। इसी प्रकार आंसू गैस के गोलों का प्रभाव कम करने को युवाओं के हाथों में गीली बोरियां भी होंगे।

खुला है नदी का रास्ता
अभी तक जिस प्रकार की तैयारियां नजर आ रही हैं उससे संभावना बन रही है कि किसान घग्गर के पुल पर बने हरियाणा पुलिस के बैरिकेडिंग को पोकलेन से तोड़ने के बाद बोरियों को बैरिकेडिंग के ऊपर डालकर फिर आगे अंबाला की तरफ बढ़ सकते हैं। हालांकि किसान नेताओं का कहना है कि घग्गर नदी का रास्ता भी खुला है।

उत्तराखंड की सुप्रसिद्ध कलाकार गीता उनियाल का निधन

Uttarakhand Famous artist Geeta Uniyal passes away Dehradun news

उत्तराखंड की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री गीता उनियाल का निधन हो गया। यह जानकारी पर्वतीय नाट्य मंच के अध्यक्ष अभिनेता बलदेव राणा ने अपने फेसबुक से दी। उन्होंने जानकारी दी कि गीता ने अपने आवास पर अंतिम सांस ली।पिछले कई वर्षों से कैंसर से जूझ रही सुप्रसिद्ध अभिनेत्री गीता उनियाल का निधन हो गया।उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली। 

एलन मस्क की न्यूरालिंक ने किया अपनी चिप को लेकर दावा, कहा- शख्स ने बिना छुए चलाया कंप्यूटर का माउस

Elon Musk Neuralink company implanted chip human brain moved computer mouse

एलन मस्क की कंपनी न्यूरालिंक ने दावा किया कि जिस इंसान के मस्तिष्क में चिप लगायी थी उसने बगैर छुए सिर्फ अपनी सोच के जरिये कंप्यूटर माउस को चलाने में कामयाबी हासिल की है। मस्क ने सोमवार देर रात खुद सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की।व्यक्ति के मस्तिष्क के उस हिस्से में ब्रेन कंप्यूटर इंटरफेस इंप्लांट एक रोबोट के जरिये लगाया गया जो शरीर की हरकतों को नियंत्रित करता है। न्यूरालिंक ने तब बताया था कि इस प्रयोग का शुरुआती लक्ष्य कंप्यूटर, कीबोर्ड या फोन को सिर्फ सोच के जरिये नियंत्रित करना है। 

मस्क ने कहा, मस्तिष्क में चिप लगाने के बाद संबंधित शख्स की स्वस्थ होने की गति सही है और अब तक किसी तरह के कोई विपरीत परिणाम सामने नहीं आए हैं। यह व्यक्ति सिर्फ सोच के जरिये माउस चलाने में सक्षम है। मस्क ने कहा, न्यूरालिंक अब इस व्यक्ति के जरिये अधिक से अधिक माउस क्लिक हासिल करने में जुटा है।  

हालांकि, इस बारे में न्यूरालिंक ने मीडिया की ओर से किए गए सवालों का कोई जवाब नहीं दिया है। इसलिए चिप के जरिये हासिल की गई अन्य उपलब्धियों की कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। इंसानों के शरीर में चिप फिट कर बीमारियों के उपचार के लिए इंसानी परीक्षण की पिछले साल सितंबर में अनुमति मिली थी। न्यूरालिंक ने प्रायोगिक तौर पर पिछले महीने एक व्यक्ति के मस्तिष्क में पहली बार चिप लगाई थी। 

रोबोट के जरिये लगाई थी चिप
व्यक्ति के मस्तिष्क के उस हिस्से में ब्रेन कंप्यूटर इंटरफेस इंप्लांट एक रोबोट के जरिये लगाया गया जो शरीर की हरकतों को नियंत्रित करता है। न्यूरालिंक ने तब बताया था कि इस प्रयोग का शुरुआती लक्ष्य कंप्यूटर, कीबोर्ड या फोन को सिर्फ सोच के जरिये नियंत्रित करना है।

कई बीमारियों के इलाज का दावा
न्यूरालिंक एलन मस्क की स्टार्टअप कंपनी है और इसके जरिये मस्क ने महत्वकांक्षी लक्ष्य तय किए हैं। उनका कहना है कि कंपनी के चिप उपकरणों को इंसानी शरीर में लगा कर मोटापा, ऑटिज्म, अवसाद या सिजोफ्रेनिया जैसी बीमारियों का इलाज किया जा सकता है। हालांकि अभी वैज्ञानिक रूप से इसकी पुष्टि होनी बाकी है।

आलोचनाएं भी कम नहीं
पिछले साल 5 अरब डॉलर की कंपनी आंकी गई न्यूरालिंक को लेकर आलोचनाएं भी कम नहीं हैं। मस्क ने 29 जनवरी को जब पहली बार इंसानी दिमाग में चिप लगाने की घोषणा की थी तब अमेरिकी जनता के बीच एक सर्वे किया गया था।

सर्वे में 53 फीसदी लोगों ने कहा था कि यह बेहद बुरा विचार है और समाज के लिए सही नहीं है। सिर्फ 13 फीसदी इसके पक्ष में थे। कंपनी पर इसके अलावा भी कई आरोप लगे हैं। अमेरिकी ट्रांसपोर्टेशन नियमों के उल्लंघन को लेकर पिछले महीने कंपनी पर जुर्माना लगाया गया था। आरोप था कि कंपनी ने खतरनाक सामग्री के परिवहन में नियमों का उल्लंघन किया।

 दक्षिण बंगाल एडीजे बोले- पुलिस अधिकारी को खालिस्तानी कहा, हम इसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे

Today News Updates Maharashtra Punjab Haryana Farmers West Bengal PM Modi BJP Congress Politics news in Hindi

दक्षिण बंगाल के एडीजी सुप्रतिम सरकार का कहना है कि धमाखली में धारा 144 लागू करने के लिए हमारे पास पुलिस बल था। आईपीएस जसपीत सिंह, एसएसपी इंटेलिजेंस शाखा इसका नेतृत्व कर रहे थे। वहां पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष सहित कई विधायक थे। इस दौरान नेताओं की पुलिस अधिकारी के साथ बहस हो गई। इस दौरान शुभेंदु अधिकारी ने पुलिस अफसर को खालिस्तानी कहा। ऐसा शब्द एक राजनेता को शोभा नहीं देता। हम इसका कड़ा विरोध करते हैं। इसके लिए हम उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। 

पश्चिम बंगाल की वित्त मंत्री ने भी साधा निशाना
पश्चिम बंगाल की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने भी पुलिस अधिकारी को खालिस्तानी कहे जाने पर विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को हाईकोर्ट में संदेशखाली जाने का आदेश दिया था लेकिन उन्हें आपत्तिजनक बयान देने के लिए हिदायत दी थी। लेकिन उन्होंने बावजूद इसके कैसे एक अधिकारी को खालिस्तानी कहा। केंद्र में बैठे लोग पहले भी ऐसे बयान दे चुके हैं।

ढोल-रणसीगों के साथ सड़क पर उतरे बाजगी समुदाय के लोग, राज्य आंदोलनकारी घोषित करने की मांग पर अड़े

People of Bajgi community took to the streets Adamant on demand of declaring the state agitator Uttarkashi

राज्य आंदोलनकारी घोषित करने की मांग को लेकर पूरे जनपद के बाजगी समुदाय के लोग ढोल-दमाऊं सहित रणसीगों के साथ सड़कों पर उतर आए। बाजगी समुदाय के लोगों ने काली कमली धर्मशाला से पूरे बाजार से लेकर कलक्ट्रेट परिसर तक रैली निकाली। वहीं अंत में बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में मांग को लेकर मन्नत मांगी।बाजगी समुदाय के लोगों ने कलक्ट्रेट परिसर में डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन प्रेषित किया। समुदाय के लोगों का कहना है कि वे लंबे से राज्य आंदोलनकारी घोषित करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश सरकार उनकी मांगों पर अमल नहीं कर रही है।

उत्तरकाशी मुख्य बाजार दर्जनों ढोल-दमांऊ सहित रणसीगों की गर्जन से गूंज उठा। बाजगी समुदाय के लोगों ने कलक्ट्रेट परिसर में डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन प्रेषित किया। समुदाय के लोगों का कहना है कि वे लंबे से राज्य आंदोलनकारी घोषित करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश सरकार उनकी मांगों पर अमल नहीं कर रही है।

ढोलसागर कला मंच के जिलाध्यक्ष भाग्यान दास ने कहा कि पृथक उत्तराखंड राज्य के लिए जब पहाड़ के लोग लड़ाई लड़ रहे थे, तो उस समय आंदोलन को सफल करने और लोगों को जागरूक करने के लिए सबसे आगे ढोल-दमाऊं और रणसींगा लेकर बाजगी समुदाय के लोग चलते थे। कई बार बाजगी समुदाय के लोगों को भी पुलिस की लाठियां खानी पड़ी।

कई लोग जख्मी हुए। उस समय आंदोलन में यही सोचकर अपनी भागीदारी निभाई कि एक बार अपना प्रदेश मिल जाएगा, तो हमें भी अन्य लोगों की तरह राज्य आंदोलनकारी घोषित किया जाएगा। प्रदेश सरकार बाजगी समुदाय की अनदेखी कर रही है। इसलिए अगर जल्द ही उनकी मांगे नहीं मानी जाती है, तो प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। 

 कोविंद समिति के पास पहुंची भाजपा, ‘एक देश एक चुनाव’ की जोरदार वकालत

BJP reached Kovind committee strongly advocated one country one election

भाजपा ने एक देश एक चुनाव की पुरजोर वकालत की है। भाजपा ने देश में एक साथ चुनाव कराने को लेकर गठित पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली समिति को मंगलवार को सौंपे अपने सुझाव में कहा कि लोकसभा के साथ-साथ राज्यों की विधानसभाओं और स्थानीय निकायों के चुनाव एक साथ हों। साथ ही कहा कि वही मतदाता सूची सभी चुनावों में लागू हों।नड्डा ने कहा, आगे से लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं के साथ ही स्थानीय निकायों के चुनाव भी कराए जाने चाहिए, नहीं तो बार-बार आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण इसका उद्देश्य ही समाप्त हो जाएगा। 

समिति को सुझाव सौंपने के बाद प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करने वाले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद से कहा, यदि अभी एक साथ तीनों चुनाव कराना संभव न हो तो पहले लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव कराए जा सकते हैं। नड्डा ने कहा, आगे से लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं के साथ ही स्थानीय निकायों के चुनाव भी कराए जाने चाहिए, नहीं तो बार-बार आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण इसका उद्देश्य ही समाप्त हो जाएगा।

कांग्रेस, तृणमूल सहित कई ने किया विरोध
कांग्रेस, तृणमूल और द्रमुक सहित प्रमुख विपक्षी दलों ने इस विचार का जबरदस्त विरोध किया है। विपक्षी दलों ने इसे देश के संघीय ढांचे पर प्रहार बताया है। वहीं, भाजपा देश में एक साथ चुनाव कराने के लिए कानून में संशोधन की पक्षधर है।

हर रोज एक सूर्य निगल रहा ब्रह्मांड में सबसे तेजी से बढ़ता ब्लैकहोल, सूरज से 1700 करोड़ गुना भारी

fastest growing black hole universe swallowing sun everyday

खगोल विज्ञानियों ने ब्रह्मांड का सबसे चमकीला ब्लैकहोल खोजा है। द ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी (एएनयू) के शोधकर्ताओं के मुताबिक यह ब्लैकहोल हर रोज एक सूरज जैसे तारे को निगल रहा है, जिसकी वजह से इसका आकार अब तक के ज्ञात ब्लैकहोल की तुलना में सबसे तेजी से बढ़ रहा है। अगर द्रव्यमान के लिहाज से देखें, तो यह ब्लैकहोल 1,700 करोड़ सूर्यों से भी भारी है। जबकि, सूर्य की तुलना में 500 लाख करोड़ गुना ज्यादा चमकीला है।एएनयू के एसोसिएट प्रोफेसर क्रिश्चियन वोल्फ कहते हैं कि चूंकि हर रोज इसमें एक बड़ा तारा समा रहा है, जिसकी वजह से इसके इवेंट होराइजन क्षेत्र में भारी मात्रा में प्रकाश और ऊष्मा का उत्सर्जन हो रहा है।

एएनयू के एसोसिएट प्रोफेसर क्रिश्चियन वोल्फ कहते हैं कि चूंकि हर रोज इसमें एक बड़ा तारा समा रहा है, जिसकी वजह से इसके इवेंट होराइजन क्षेत्र में भारी मात्रा में प्रकाश और ऊष्मा का उत्सर्जन हो रहा है। अध्ययन के सह-लेखक प्रो. क्रिस्टोफर ओंकेन कहते हैं कि समय और अंतरिक्ष में ब्लैकहोल ऐसे क्षेत्र को कहा जाता है, जहां गुरुत्व बल इतना ज्यादा होता है कि वहां से कुछ भी लौट नहीं सकता, यहां तक प्रकाश भी इससे नहीं गुजर सकता है।

प्रो. वोल्फ ने बताया कि इस ब्लैकहोल को सबसे पहले न्यू साउथ वेल्स में कूनाबारब्रान स्थित एएनयू के 2.3 मीटर के टेलीस्कोप से देखा गया। बाद में चिली स्थित यूरोपीयन स्पेस एजेंसी के टेलीस्कोप को इसकी तरफ घुमाया गया। इसे खोजने वाले दल में शामिल यूनिवर्सिटी ऑफ मेलबर्न की प्रोफेसर रैचल वेबस्टर कहती हैं कि यह पृथ्वी से करीब 1,200 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर है।

पहाड़ों पर बर्फ और मैदानों में बारिश से पांच हाईवे समेत 300 सड़कें बंद, बिजली-पानी की किल्लत

Weather Update: 300 roads including five highways closed due to snow on the mountains and rain in the plains

उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमालय की ऊंची चोटियों पर भारी बर्फबारी हो रही है तो मैदानी इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश जारी है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में पांच राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 300 से ज्यादा सड़कें बंद हैं। 263 केवल हिमाचल में बंद हैं। कई इलाकों में बिजली गुल है तो पानी की आपूर्ति भी बाधित हुई है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में पांच राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 300 से ज्यादा सड़कें बंद हैं। 263 केवल हिमाचल में बंद हैं। कई इलाकों में बिजली गुल है तो पानी की आपूर्ति भी बाधित हुई है।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि बीते 24 घंटे के दौरान राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों समेत पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कई इलाकों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। इनके अलावा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, पूर्वोत्तर में अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल में उप हिमालयी क्षेत्र, सिक्किम, असम, मेघायल और ओडिशा में भी कुछ इलाकों में हल्की तो कई में तेज बारिश रिकॉर्ड की गई है।

मौसम के मिजाज में आए इस बदलाव से न्यूनतम तापमान में भी कमी आई है। अधिकांश क्षेत्रों में 11-14 डिग्री सेल्सियस के बीच न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। पश्चिमी राजस्थान के चुरू में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिकों ने बुधवार को उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। पूर्वोत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में तेज हवा चलने की संभावना है और कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है।

रोहतांग में सबसे अधिक 135 सेमी बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश के ऊंची चोटियों और सुदूर के क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हुई है। रोहतांग पास में सबसे ज्यादा 135 सेंटीमीटर तक बर्फ गिरी है। किलर (पांगी) में 90 सेमी और कुकुमसेरी में 44 सेमी बर्फबारी हुई है। 

बदरीनाथ में दो फुट से अधिक जमी बर्फ…
फरवरी में मेहरबान हुए मौसम ने बदरीनाथ धाम सहित ऊंचाई वाले इलाकों को बर्फ से लकदक कर दिया है। बदरीनाथ में सोमवार से र्फबारी हो रही है, जिससे दो फुट से अधिक बर्फ जम चुकी है।

जम्मू-कश्मीर : कई जगह भूस्खलन, उड़ानें भी प्रभावित  
भारी बर्फबारी की वजह से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग मंगलवार को दूसरे दिन भी बंद रहा। रामबन जिले में राजमार्ग पर कई जगह भूस्खलन भी हुआ है। उधर, श्रीनगर में मौसम की दूसरी बर्फबारी होने से सैलानियों के चेहरे  खिल उठे।  

  • बर्फबारी के चलते श्रीनगर से 23 और लेह से सभी उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। बनिहाल में बीते 24 घंटे के दौरान 83.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है। रियासी जिले में माता वैष्णो देवी के आधार शहर कटरा में 16.2 मिमी बारिश हुई है। 
  • कठुआ जिले में भारी बारिश के चलते उफनती ऊंछ नदी में चार लोग फंस गए थे, बड़ी मुश्किल से उन्हें बाहर निकाला गया। 
  • इनमें से तीन एक निर्माण साइट पर काम करने वाले मजदूर और ड्राइवर था। एसडीआरएफ की टीम ने इन्हें नदी से बाहर निकाला। 

हरियाणा में ओले गिरे
हरियाणा में करनाल समेत जीटी बेल्ट के जिलों में सोमवार रात बारिश के साथ ही तेज हवाएं भी चलीं। कैथल के सीवन और यमुनानगर के विलासपुर क्षेत्र में ओलावृष्टि भी हुई है। अंबाला, पानीपत, करनाल और कुरुक्षेत्र में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं झमाझम बारिश हुई। इससे फसलों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। वहीं, मंगलवार को भी दिनभर बादलों की आंखमिचौली लगी रही। इससे पहले मौसम विभाग की ओर से सोम, मंगल व बुध को बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। 

नैसकॉम-बीसीजी की रिपोर्ट: 2027 तक 17 अरब डॉलर का होगा घरेलू एआई बाजार, भारत में हर साल हो रही बढ़ोत्तरी

NASSCOM BCG Report Domestic AI market worth $17 billion by 2027

भारत का कृत्रिम मेधा (एआई) बाजार हर साल 25-35 फीसदी दर से बढ़ रहा है। इसके 2027 तक बढ़कर 17 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। नैसकॉम की रिपोर्ट के अनुसार, यह वृद्धि उद्यम प्रौद्योगिकी खर्च में इजाफा, देश के बढ़ते एआई प्रतिभा आधार और एआई निवेश में बढ़ोतरी सहित कई कारकों से प्रेरित है। नैसकॉम-बीसीजी की रिपोर्ट के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर एआई निवेश में 2019 से 24 फीसदी की वार्षिक वृद्धि देखी गई है। 2023 में 83 अरब डॉलर का निवेश हुआ, जिनमें अधिकतर डाटा एनालिटिक्स, जेनएआई में हुए।नैसकॉम की अध्यक्ष देबजानी घोष ने कहा, भारतीय प्रौद्योगिकी सेवाओं और भारत में निर्मित उत्पाद में से करीब 93 फीसदी निवेश डिजिटल सामग्री, डाटा एनालिटिक्स व आपूर्ति शृंखला पर केंद्रित है। भारतीय कंपनियां एआई को अपनाने के साथ नए उद्योग मानक स्थापित कर रही हैं। 

 

93% निवेश डिजिटल सामग्री में
नैसकॉम की अध्यक्ष देबजानी घोष ने कहा, भारतीय प्रौद्योगिकी सेवाओं और भारत में निर्मित उत्पाद में से करीब 93 फीसदी निवेश डिजिटल सामग्री, डाटा एनालिटिक्स व आपूर्ति शृंखला पर केंद्रित है। भारतीय कंपनियां एआई को अपनाने के साथ नए उद्योग मानक स्थापित कर रही हैं।

देश में दूसरा सबसे बड़ा प्रतिभा आधार
रिपोर्ट के अनुसार, एआई में काम करने वाले 4.20 लाख कर्मचारियों के साथ भारत में दूसरा सबसे बड़ा स्थापित प्रतिभा आधार है। अन्य देशों की तुलना में तीन गुना अधिक एआई कुशल प्रतिभा के साथ भारत में कौशल पहुंच भी सबसे अधिक है। सात साल में एआई कुशल व्यक्तियों की संख्या में 14 गुना वृद्धि के साथ भारत शीर्ष-5 देशों में शामिल है।

लोक संगीत पर देश का पहला टैलेंट हंट शो तैयार,

India Amrit Kalash country first talent hunt show folk music Kailash Kher narrator

अलग-अलग तरीके के टैलेंट हंट शो के बीच पद्मश्री गायक कैलाश खेर ने लोक संगीत और लोक विधाओं पर आधारित पहला टैलेंट हंट शो भारत का अमृत कलश तैयार किया है। इस कार्यक्रम में देश के 28 राज्यों और आठ केंद्रशासित प्रदेशों की प्रतिभाएं अपना हुनर दिखाएंगी। खास बात यह है कि इस कार्यक्रम में सभी लोक संगीतकार अपनी भाषा और वेशभूषा में अपने क्षेत्र का लोक संगीत प्रस्तुत करते नजर आएंगे।भारत का अमृत कलश कार्यक्रम की अवधारणा से लेकर संकलन और निर्माण तक सारे कार्य कैलाश खेर ने खुद ही किए हैं। अमर उजाला से बातचीत में कैलाश खेर ने कहा कि यह पीएम नरेंद्र मोदी की एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना साकार करने का प्रयास है।

भारत का अमृत कलश कार्यक्रम की अवधारणा से लेकर संकलन और निर्माण तक सारे कार्य कैलाश खेर ने खुद ही किए हैं। अमर उजाला से बातचीत में कैलाश खेर ने कहा कि यह पीएम नरेंद्र मोदी की एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना साकार करने का प्रयास है। इसमें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का खासा सहयोग रहा है। यह शो दूरदर्शन पर 24 फरवरी से हर शनिवार को 7 से 8 बजे तक प्रसारित किया जाएगा। शो के 52 एपिसोड होंगे, जिनमें से 35 की शूटिंग मुंबई में पूरी हो चुकी है। 

शो में ये भी आएंगे नजर
शो में विख्यात बांसुरी वादक पंडित हरिप्रसाद चौरसिया, गायिका ऊषा उत्थुप, जसपिंदर नरूला, लोक गायिका मालिनी अवस्थी, गायक कीर्तिदान गढ़वी, पार्श्वगायक शान एवं पापोन, देवेंद्र फडणवीस की गायिका पत्नी अनीता फडणवीस और महाराष्ट्र के संस्कृति एवं वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार बतौर अतिथि दिखाई देंगे।

भारत में हमारी जीवन-शैली से ही हमारा संगीत, कला और शिल्प जुड़े रहे हैं। हमारे यहां प्रार्थनाएं, आरती, मनोरथ गाए जाते हैं। युगों से यह परंपरा लोक संगीत के माध्यम से चली आ रही है। इसके बावजूद लोक संगीत को भुला दिया गया, जबकि इसी से निकले फिल्म संगीत को चौतरफा लोकप्रियता मिली।

Youtube के टक्कर में आ रहा नया वीडियो पोर्टल

सरकार की तरफ से ऑनलाइन पोर्टल पर काफी ध्यान दिया जा रहा है। समय समय पर सरकार कई नई वेबसाइट और पोर्टल ला रही है। अब सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की तरफ से भी ऐसा ही फैसला किया गया है। अब मंत्रालय की तरफ से इस हफ्ते चार ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किए जाएंगे। इस पर सरकार की तरफ से तैयार होने वाले वीडियो और जानकारी साझा की जाएगी।

ये पहली बार नहीं है जब सरकार की तरफ से ऐसा स्टेप लिया गया है। साइबर क्राइम रोकने से लेकर जानकारी साझा करने तक लगातार भारत सरकार की तरफ से नए कदम उठाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया को ध्यान में रखते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की तरफ से अब एक और कदम उठाया जा रहा है, इससे जनता को भी सरकार की पॉलिसी को लेकर सफाई मिलेगी। देखा जाए तो इस पोर्टल पर एक प्रकार से Youtube की तरह ही वीडियो अपलोड की जाएगी और कोई भी यूजर जाकर देख पाएगा।

एक प्रकार से सरकार का ये ऑनलाइन अखबार ही होगा। इसके अलावा ये एक ऐसा पोर्टल होगा, जहां पर सरकार की तरफ से सभी विज्ञापन स्वीकार किए जाएंगे और एक ही जगह पर सभी जानकारी मिल जाएगी। इसकी लॉन्च को लेकर काफी जानकारी सामने आ चुकी है। अब सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर की तरफ से बस इसे लाइव किया जाएगा यानी इसकी आधिकारिक घोषणा का ही इंतजार किया जा रहा है।

नेशनल वीडियो गेटवे ऑफ भारत पर आपको सभी प्रकार की वीडियो मिलने वाली हैं। पहले ही बता दें यहां पर सरकार की तरफ से क्रिएट होने वाली वीडियो को इस पर लाइव किया जाएगा। ऐसे में सरकार का ये एक बड़ा प्लेटफॉर्म है। अभी इस पर करीब 2,500 वीडियो है जो सरकार की तरफ से जानकरी देने के उद्देश्य से क्रिएट की गई हैं। यहां पर आपको सभी जानकारी मिल जाती है।

लोकसभा चुनाव से पहले सपा की तीसरी लिस्ट जारी, शिवपाल सिंह यादव बदायूं से लड़ेंगे चुनाव

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। जिसके अनुसार शिवपाल यादव बदायूं से चुनाव लड़ेंगे। कैराना से सुश्री इकरा हसन और बरेली से प्रवीण सिंह ऐरन चुनाव लड़ेंगे।

कुलदीप कुमार को चंडीगढ़ का मेयर बनने पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दी बधाई

बनभूलपुरा हिंसा मामला : 12 दिन बाद हटा कर्फ्यू

हल्द्वानी बनभूलपुरा हिंसा मामले में मंगलवार को एक नया आदेश सामने आया। नैनीताल की डीएम वंदना सिंह ने बनभूलपुरा में स्थिति सामान्य देखने के बाद कर्फ्यू हटा दिया है। यह आदेश मंगलवार सुबह 5 बजे से लागू हो गया। 12 दिनों के बाद बनभूलपुरा से कर्फ्यू हटा है। कर्फ्यू हटने के बाद यहां के लोगों, धर्मगुरुओं, प्रतिनिधियों ने डीएम और जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है। आपको बता दें कि, 8 फरवरी को अतिक्रमण हटाने के लिए गई टीम पर लोगों ने पथरबाजी, आगजनी और फायरिंग कर दी थी। इससे यहां हिंसा भड़क गई थी। इस हिंसा में कई प्रशासनकर्मी, पुलिस कर्मी, निगमकर्मी, मीडियाकर्मी और अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए थे। हिंसा में पांच लोगों की मौत भी हुई थी। क्षेत्र में फैली हिंसा को देखते हुए डीएम ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तत्काल पूरे हल्द्वानी नगर क्षेत्र में कर्फ्यू लगाने का आदेश जारी किया था।

नये राजनीतिक समीकरण में बिगड़ा उपेंद्र का सियासी ‘संतुलन’

गठबंधन की राजनीति में जब चारों तरफ से यह बात उठने लगे कि सब ठीक-ठाक है तो समझ लीजिए कि कही बात कुछ बिगड़ी हुई है। एनडीए की बात करें तो हर दल यही कह रहा है कि कोई गड़बड़ी नहीं है। लेकिन राजनीतिक गलियारों में एनडीए के छोट-छोट दल संशय में हैं। यह समझना है तो राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बयानों से समझा जा सकता है।

कुछ संतुलन बिगड़ गया

पत्रकारों से बात करते राष्ट्रीय लोक मोर्चा का अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हम गठबंधन के भीतर काफी कंफर्टेबल स्थिति में हैं। एनडीए गठबंधन में हम पुराने दल के रूप में हैं। बाद में जदयू ने भी एनडीए का दामन पकड़ा। निश्चित रूप से बाद में गठबंधन में शामिल दल सब कुछ सोच कर आएं होंगे। एक बड़े गोल के लिए जदयू नेतृत्व भी सीट शेयरिंग के सारे दृष्टिकोण को समझ कर ही आए होंगे। और निश्चित रूप से गठबंधन में आने के पहले जदयू अपनी दावेदारी को लेकर भाजपा नेतृत्व से बात की होगी। गठबंधन के हम पुराने दल हैं। सीटों को लेकर गठबंधन में आने से पहले ही बात हो गई थी। जदयू के आने से कुछ गड़बड़ नहीं होगा।

लोजपा नेता चिराग पासवान और राष्ट्रीय लोजपा के पशुपति पारस के बीच चल रही जुबानी जंग को उपेंद्र कुशवाहा ने गठबंधन के लिए अच्छा नहीं माना है। एक बड़े दल के नाते भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को इस मामले को टेक अप कर लेना चाहिए। इन दोनों के बीच जो हो रहा है उससे संशय पैदा होता है। सीटों को लेकर संशय शीघ्र समाप्त होनी चाहिए।

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने इशारों-इशारों में बहुत कुछ कह डाला। अपने बयानों से उपेंद्र कुशवाहा ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को यह बता डाला है कि सीट शेयरिंग में हमारा हिस्सा उतना ही हो जो जदयू के गठबंधन में शामिल होने के पहले था। साथ ही यह भी कहा कि जदयू बाद में शामिल हुई है तो सब कुछ सोच समझ और सीट शेयरिंग पर बात भी कर ली होगी। जदयू के आने से राष्ट्रीय लोक मोर्चा की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व सीटों के तालमेल का समीकरण भी तय कर चुका होगा।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें