अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

_श्रीजी कांट्रैक्शंस के ऑफिस में सीबीआई की टीम ने दी दबिश हुई गिरफ्तारियां_*

Share

कटनी। जिले में बायपास फोरलेन सड़क निर्माण कंपनी पर सीबीआई की टीम ने दबिश दी है। मौके से मिले कागजातों के आधार पर रेलवे, NHAI के 2-2 लोग सहित रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी श्रीजी इंफ्रास्ट्रक्चर के एक एम्प्लॉय को पकड़ते हुए पूछताछ की जा रही है। इस संबंद्ध में प्राप्त जानकारी अनुसार कटनी जिले में बायपास फोरलेन सड़क निर्माण में जुटी कंपनी पर सीबीआई ने शिकंजा कसा है।

कार्रवाई की मुख्य वजह रेलवे लाइन पर बन रहे पुल को बताया जा रहा है। दरअसल सीबीआई की टीम को शिकायत मिली थी कि कटनी रेलवे लाइन पर बन रहे पुल मे श्रीजी कंस्ट्रक्शन कंपनी ने रेल और एनएचएआई अधिकारियों के साथ मिलकर लाखो रुपए का फर्जीवाड़ा किया है। शिकायत के बाद सीबीआई के दो दर्जन से अधिक अधिकारियों ने श्रीजी कंस्ट्रक्शन कंपनी के भोपाल जबलपुर और कटनी के ऑफिस में एक साथ दबिश दी। कटनी, जबलपुर सहित भोपाल स्थित ऑफिस में दबिश दी गई। मौके से मिले कागजातों के आधार पर रेलवे, NHAI के 2-2 लोग सहित रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी श्रीजी इंफ्रास्ट्रक्चर के एक एम्प्लॉय को हिरासत में लेते हुए पूछताछ की जा रही है,जानकारी के आधार पर श्रीजी कंस्ट्रक्शन द्वारा कटनी जिले की बायपास की करीब 20 किमी सड़क टूलेन से बढ़ाकर फोरलेन का काम कर रही है। इसी 20 किमी के बीच रेलवे लाइन जाती है। इसी पर निर्माण होने वाले ब्रिज को लेकर पैसों की सौदेबाजी हुई थी। इसकी शिकायत दिल्ली और भोपाल सीबीआई तक जा पहुंची थी। बताया जा रहा है कार्रवाई अगले कुछ दिन और चल सकती है। जिसके बाद ही कुछ बड़ा खुलासा हो सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जबलपुर में कटनी चेक नाका स्थित श्रीजी इंफ्रास्ट्रक्चर के कार्यालय में गत रात सीबीआई ने दबिश दी। लेकिन कार्यालय में मौजूद सभी अधिकारी और कर्मचारी नदारत हो गए जिस पर सीबीआई के अधिकारियो ने कार्यालय को सील करते हुए एक नोटिस बोर्ड चस्पा कर दद्दा धाम के लिए रवाना हो गए जहा कंपनी के एक अधिकारी का घर है जिसे सीबीआई अभिरक्षा में रखे हुए है।

*कटनी के मामले में जबलपुर में सीबीआई नें कि कार्रवाई*

एनएचएआई द्वारा कटनी में ब्रिज निर्माण कार्य का ठेका लेने वाले ठेकेदार से एनओसी देने के नाम पर रिश्वत मांगने वाले रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी सहित को सीबीआई ने दबोचा है। सीबीआई की दिल्ली व भोपाल की टीम ने जबलपुर मुख्य रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेस्ट हाउस में यह कार्रवाई की। सीबीआई टीम ने रिश्वत लेने वाले रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी एवं रिश्वत देने वाले ठेकेदार फर्म के जनरल मैनेजर को गिरफ्तार किया है। इस संबंद्ध में जानकारी अनुसार नेशनल हाई-वे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने ब्रिज बनाने का ठेका श्रीजी कंपनी को दिया था। इस ब्रिज के निर्माण के लिए रेलवे से मंजूरी ली जानी थी। ब्रिज निर्माण कार्य की मंजूरी के लिए रेलवे के डिप्टी मैनेजर द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के जरिए 50 हजार की रिश्वत मांगी गई थी। इसकी शिकायत सीबीआई से की गई थी। सोमवार की शाम ठेका कंपनी के जनरल मैनेजर को रिश्वत देने व रेलवे के डिप्टी मैनेजर व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए दबोच लिया गया। श्रीजी इंफ्रास्ट्रक्चर सड़क निर्माण करती है। सड़क निर्माण में हुए घोटाले की शिकायत दिल्ली सीबीआई से की गई थी जिसके बाद जांच की जिम्मेदारी जबलपुर सीबीआई को दी गई थी। कार्रवाई के दौरान कार्यालय तथा दद्दा परिसर स्थित निवास में सुरक्षा बल तैनात था और किसी के भी आवागमन पर रोक रही थी मीडिया को भी कार्रवाई से दूर रखा गया।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें