साेनकच्छ
पुष्पगिरि तीर्थ प्रणेता गणाचार्य पुष्पदंतसागरजी महाराज के आत्मीय शिष्य मुनि सौरभसागरजी महाराज की प्रेरणा से तीर्थ पर भगवान पद्मप्रभु स्वामी की बैदी से लेकर ऊपर तक 68 फीट ऊंची प्रतिमा विराजित की जाएगी। इसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।
पंडित संदीप शास्त्री सजल ने बताया कि गुरुदेव सौरभसागरजी के आशीर्वाद से प्रतिमा विराजमान कार्य एक माह में पूर्ण हो जाएगा। प्रतिमा विजोलिया राजस्थान से बनकर आई है। प्रतिमा का वजन करीब 100 टन से अधिक है। तीर्थ पर पहली बार इतनी बड़ी प्रतिमा विराजित की जाएगी। इसी तारतम्य में पहाड़ पर शीप मंदिर का निर्माण करवाया जा रहा है, जो कि शंख कलाकृति के रूप में बनाया जा रहा है। जहां शंख कलाकृति के ऊपर तीर्थंकर पुष्पदंत भगवान की प्रतिमा विराजमान की जाएगी, जो तीर्थ के पहाड़ पर आकर्षण का केंद्र बनेगी।





