अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*नेशनल हेराल्ड की एक कॉपी नहीं बिकती हिमाचल में उसे करोड़ों का विज्ञापन*

Share

नेशनल हेराल्ड को दो करोड़ से अधिक के विज्ञापन दिए गए

हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के उस बयान पर पलटवार किया है जिसमें उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड कांग्रेस का अखबार है और वे उसे विज्ञापन दे रहे हैं और देते रहेंगे. मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता में जयराम ठाकुर ने कहा कि नेशनल हेराल्ड अखबार के माध्यम से गांधी परिवार ने जो बेनामी संपत्ति एकत्रित की है अब उसकी जांच हो रही है. यह वो अखबार है जिस पर गांधी परिवार का एकछत्र राज रहा और इसके माध्यम से भ्रष्टाचार के नए आयाम स्थापित किए गए. इस अखबार की हिमाचल प्रदेश में एक भी कॉपी नहीं आती, फिर भी इसे दो करोड़ से अधिक के विज्ञापन दे दिए गए.

वहीं, अगर प्रदेश की बात करें तो यहां लोग सरकारी मदद के अभाव में अपने गहने गिरवी रखकर इलाज करवाने को मजबूर हो रहे हैं. कर्मचारियों और पेंशनरों को देने के लिए पैसे नहीं हैं, जबकि सरकार कांग्रेस के अखबारों को करोड़ों के विज्ञापन जारी कर रही है. पब्लिक रिलेशन डिपार्टमेंट डीएवीपी रेट पर विज्ञापन देता है लेकिन नेशनल हेराल्ड अखबार को पैसा देने में इन नियमों को भी दरकिनार किया गया. एक तरह से इन्हें दान के रूप में यह पैसा दिया गया है जोकि नहीं दिया जा सकता. जयराम ठाकुर ने कहा कि इससे साफ जाहिर होता है कि कांग्रेस पार्टी और भ्रष्टाचार एक-दूसरे के पर्यायवाची हैं.

जयराम ठाकुर ने कहा कि आज कांग्रेस की तरफ से लोगों के बीच में ऐसा संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है कि केंद्रीय जांच एजेंसियां सरकार के इशारों पर काम कर रही हैं और इसी के विरोध में ईडी के कार्यालयों के बाहर धरने दिए जा रहे हैं. इन धरनों में संवैधानिक पदों पर बैठे सीएम, डिप्टी सीएम और मंत्रियों सहित अन्य लोग भी शामिल हो रहे हैं जोकि हास्यास्पद बात है. इन्हें इस बात का ज्ञान नहीं कि केंद्रीय एजेंसियों ने इस मामले की जांच उनकी सरकार के समय में ही शुरू की थी. कांग्रेस के समय में केंद्रीय एजेंसियां दबाव में काम करती थीं लेकिन अब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में यह पूरी निष्पक्षता से कार्य कर रही हैं. उन्होंने कहा कि आज लोगों के बीच इस सच को लाने की जरूरत है और भाजपा इस सच को लाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी.

ramswaroop mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें