अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

तबादलों की झड़ी, 20 IAS अफसरों सहित कई अधिकारी कर्मचारी इधर से उधर

Share

भोपाल. मध्यप्रदेश (MP) में तबादलों के आखिरी दिन यानी 31 अगस्त को थोक बंद तबादलोंकी सूची जारी हुई. अलग-अलग विभागों के अधिकारी कर्मचारियों के अलावा देर रात जारी हुई सूची में 20 आईएएस अधिकारियों को भी बदल दिया गया. जिन आईएएस अधिकारियों को बदला गया है उनमें वित्त और ऊर्जा विभाग से जुड़े हुए अधिकारी भी शामिल है. यह माना जा रहा है कि बिजली संकट को लेकर ऊर्जा विभाग के अधिकारियों पर गाज गिरी है. वहीं सरकार की खराब वित्तीय स्थिति को लेकर वित्त विभाग के अधिकारियों को बदला गया है.

मध्य प्रदेश में 31 जुलाई तक तबादलों से प्रतिबंध हटाया गया था. जिसे बढ़ाकर पहले 15 अगस्त और फिर 31 अगस्त कर दिया गया था. आईएएस अधिकारियों के अलावा गृह, राजस्व, उच्च शिक्षा, जेल समेत कई और विभागों में तबादलों की सूची देर रात तक जारी होती रही.
ये है

20 आईएएस अधिकारियों का तबादला

वित्त और ऊर्जा विभाग के बड़े अधिकारी हटाये गए

पीएस वित्त और पॉवर मैनेजमेंट कम्पनी के एमडी बदले गए

अमित राठौर – प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग होंगे

गुलशन बामरा – प्रमुख सचिव योजना, आर्थिक एवं सांख्यकी के साथ खेल विभाग भी रहेंगे

आकाश त्रिपाठी – आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं और खाद्य सुरक्षा रहेंगे

ई रमेश कुमार – आयुक्त सामाजिक न्याय बनाये गए

विवेक पोरवाल – एमडी पॉवर मैनेजमेंट कम्पनी और ऊर्जा विकास निगम बनाए गए

पी नरहरि – सचिव एमएसएमई आयुक्त उद्योग होंगे

एम सेल्वेंद्रन – पंजीयन महानिरीक्षक

लोकेश कुमार जाटव – सचिव वित्त विभाग

स्वाति मीणा -एमडी महिला वित्त विकास निगम

रामराव भोंसले – संचालक महिला एवं बाल विकास

छवि भारद्वाज -एमडी मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन

विकास नरवाल – एमडी कृषि विपणन बोर्ड

शिल्पा गुप्ता – अपर प्रबंध संचालक पर्यटन विकास बोर्ड

प्रियंका दास – मिशन संचालक एनएचएम

तरुण पिथोड़े – एमडी नागरिक आपूर्ति निगम

राकेश श्रीवास्तव – उपसचिव खनिज विभाग

अभिजीत अग्रवाल -आयुक्त कोष एवं लेखाविज्ञापन

दीपक सक्सेना – संचालक खाद्य नागरिक आपूर्ति

गिरीश शर्मा – उपसचिव सामान्य प्रशासन विभाग

राजेश ओगरे – सचिव राज्य सूचना आयोग

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें