अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

 गोपाल भार्गव का एक नया रूप भागवताचार्य की वेशभूषा में दिखे पूर्व मंत्री

Share

मध्यप्रदेश के सबसे सीनियर और नौ बार के विधायक पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव का एक नया स्वरूप देखने मिला है। वे कथाचार्य के रूप में दिख रहे हैं। उन्होंने भगवा चोला ओढ़ रखा है माथे पर चंदन का टीका लगा है और कथा कहते दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ  रामरक्षा स्त्रोत का पाठ कर दोहा सुना रहे हैं। उन्होंने खुद यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है और लोग इसे देखकर काफी खुश भी हो रहे हैं। 

सागर जिले की रहली विधानसभा के गढ़ाकोटा में पटेरियाधाम पर चल रही भागवत कथा में विधायक गोपाल भार्गव लगातार दो दिन भगवा वेश धारण कर पहुंचे और अयोध्या में रामलला के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की बधाइयां दी। उन्होंने कहा बाल्यावस्था में गुनगुनाने वाल गीत भी गाया। 

मुख्यमंत्री बनने की जताई थी इच्छा
विधानसभा चुनाव के पहले गोपाल भार्गव ने मुख्यमंत्री बनने की इच्छा भी जताई थी। रहली के टिकीटोरिया में एक भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए थे। जहां उनका एक वीडियो सामने आया था। वीडियो में वे कहते दिख रहे थे मैं परेशान होता रहा तो गुरु जी ने कहा कि जब इतने परेशान हुए हो तो एक बार आप फिर लड़ जाओ। एक बार चुनाव लड़ लो ये अंतिम चुनाव होगा। 

नेता प्रतिपक्ष भी बन चुके
2018 में जब भाजपा सत्ता से बाहर हुई और कांग्रेस की सरकार बनी तब सबसे सीनियर विधायक के तौर पर उन्हें नेता प्रतिपक्ष बनाया गया। बाद में जब भाजपा की सरकार बनी तो पहले उन्हे मंत्री नहीं बनाया गया और बाद में जब विस्तार हुआ तो उन्हे पीडब्ल्यूडी मंत्री बनाया गया। 2023 विधानसभा चुनाव में रिकार्ड मतों से जितने के बाद भी उन्हें मंत्री पद नहीं मिला। 

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें