उज्जैन: धार्मिक नगरी उज्जैन में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब थाना महाकाल क्षेत्र के महाकाल लोक के सामने जयसिंहपुरा स्थित एक निजी होटल में अचानक भीषण आग लग गई. आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में लपटें और धुआं दूर से नजर आने लगा. आसपास के लोग घबरा गए और तुरंत पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी गई. बताया जा रहा है कि होटल में कई यात्री अपने कमरों में ठहरे हुए थे. जैसे ही आग लगने की खबर फैली, होटल स्टाफ ने तुरंत सभी को अलर्ट किया. यात्री बिना समय गंवाए अपने कमरे छोड़कर बाहर निकल आए. मौके पर कुछ देर के लिए भगदड़ जैसे हालात बन गए, लेकिन राहत की बात ये रही कि कोई जनहानि नहीं हुई. आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. लेकिन उससे पहले आसपास के लोगों ने भी हिम्मत दिखाते हुए आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी थी. दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
महाकाल लोक के सामने होटल में अचानक मची भगदड़






Add comment