आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया की जेल में हत्या की आशंका जताई है। AAP प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि केंद्र सिसोदिया की राजनैतिक हत्या कराना चाहता है। इसलिए उन्हें खूंखार कैदियों के साथ रखा गया है। वहीं जेल प्रशासन ने कहा कि सिसोदिया की हिफाजत के लिए उन्हें अलग वार्ड में रखा गया है। वे जिन कैदियों के साथ हैं, उनमें कोई भी गैंगस्टर नहीं है।
उधर, श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साब्रे ने कहा है कि मुश्किल वक्त में भारत ने उनके देश की सबसे ज्यादा मदद की है। इसके लिए श्रीलंका हमेशा भारत का शुक्रगुजार और अहसानमंद रहेगा। श्रीलंका में कुछ महीने पहले सिविल वॉर के हालात बन गए थे। इस दौरान भारत ने पड़ोसी देश को फूड, फ्यूल और मेडिसिन के साथ करीब 3 अरब डॉलर का फॉरेन डिपॉजिट भी दिया था।
पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में चुनाव नतीजे आने के बाद भाजपा अब कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को बेंगलुरु में रोड शो करेंगे और यहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। भाजपा अध्यक्ष का ये रोड शो केआर पुरम से गर्वमेंट कॉलेज मैदान तक होगा।
भाजपा की कर्नाटक इकाई के महासचिव सिद्धराजू ने बताया कि नड्डा पार्टी की विजय संकल्प यात्रा के तहत हो रहे कार्यक्रमों में भाग लेने कर्नाटक पहुंच रहे हैं। नड्डा ने कर्नाटक के चामराजनगर जिले के माले महादेश्वर हिल्स में भाजपा की विजय संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।
पार्टी महासचिव के मुताबिक, नड्डा गुरुवार शाम 5.20 मिनट पर HALएयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे विजय संकल्प यात्रा में भाग लेने शहर के केआर पुरम इलाके में जाएंगे, जहां वे रोड शो की शुरुआत करेंगे।
नड्डा ने कर्नाटक में विजय संकल्प यात्रा शुरु की
कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी अध्यक्ष नड्डा ने पिछले मंगलवार को राज्य में विजय संकल्प यात्रा की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। नड्डा ने कहा- कांग्रेस ऐसी पार्टी है जो भ्रष्टाचार,परिवारवाद,विभाजन में विश्वास रखती है। उन्होंने राजनीति की सीमा लांघ दी है, वे गाली-गलौज पर आ गए हैं। कहते हैं मोदी तुम्हारी कब्र खुदेगी…। इस पर देश कहता है मोदी तुम्हारा कमल खिलेगा। पढ़ें पूरी खबर…

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कर्नाटक के चामराजनगर में हरी झंडी दिखाकर विजय संकल्प यात्रा को रवाना किया।
कर्नाटक में भाजपा का प्लान 5बी
कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा प्लान 5बी की भूमिका में होगी। इसके अतंगर्त कर्नाटक में 5 जिले आते हैं। इनमें कुल 72 सीटें हैं। इन पांच जिलों में बेंगलुरु, बेलगाम, बागलकोट, बीदर और बेल्लारी शामिल है। 2018 में इन जिलों से सिर्फ 30 सीटे ही जीत पाई थी। लेकिन इस बार भाजपा यहां कोई चूक नहीं करना चाहती और पहले से ही इसके लिए रणनीति पर जुट गई है।
भाजपा का फोकस 150 से ज्यादा सीटों पर
भाजपा इस बार राज्य में 150 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करने के लक्ष्य को लेकर चुनावी रणनीति बना रही है। 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 104 सीटे जरूर जीती थीं, लेकिन 224 विधानसभा सीटों वाले कर्नाटक में 113 के बहुमत आंकड़े से 9 सीटें कम रह गई थीं। जबकि कांग्रेस को 80 और जेडीएस को 37 सीटें मिली थीं।
उधर, पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा ने भी दावा किया कि कर्नाटक में भाजपा को सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता। हम कम से कम 130-140 सीटें जीतेंगे।
1. दिल्ली के CM केजरीवाल राजघाट पहुंचे, सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ ध्यान लगाया

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुधवार को राजघाट पहुंचे। यहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ ध्यान पर बैठ गए। वहीं आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को तिहाड़ की जेल नंबर में 1 में रखे जाने पर सवाल उठाए हैं।
AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाए हैं कि केंद्र सिसोदिया की राजनैतिक हत्या कराना चाहता है। AAP का कहना है कि इस जेल में खूंखार आतंकी हैं, सिसोदिया ने विपश्यना सेल में रखने की मांग की थी, उन्हें वहां रखा जाना चाहिए था।
2. अहमदाबाद टेस्ट…PM मोदी की मौजूदगी में होगा टॉस, ऑस्ट्रेलियाई PM भी ग्राउंड पर होंगे
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा और आखिरी टेस्ट मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। PM मोदी और ऑस्ट्रेलिया के PM एंथनी एल्बनीज टॉस के दौरान मैदान पर मौजूद रहेंगे। वे मैच के दौरान कमेंट्री भी कर सकते हैं।
स्टेडियम में 1.32 लाख दर्शक बैठ सकते हैं। उम्मीद की जा रही है कि किसी यहां एक दिन में दर्शकों की सबसे बड़ी संख्या का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बन सकता है। मौजूदा रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड के नाम है। यहां 2014 में एशेज सीरीज के मैच के दौरान एक दिन में 91,112 दर्शक आए थे।
3. एक्स वाइफ ने नवाज को लापरवाह पिता बताया, बोलीं- तुम्हारे मैनेजर ने बेटी को बुरी नीयत से गले लगाया

एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एक्स वाइफ आलिया ने कहा है कि वह गैर जिम्मेदार और लापरवाह पिता हैं। आलिया का आरोप है कि नवाज के मैनेजर ने उनकी बेटी को गलत तरीके से टच किया। उसके मना करने के बावजूद जबरदस्ती गले लगाया। दरअसल, एक्टर ने दो दिन पहले एक ओपन लेटर लिखा था।
इसमें उन्होंने अपनी एक्स वाइफ आलिया के सभी आरोपों का जवाब दिया था। इसके जवाब में आलिया ने रिएक्ट किया है। आलिया ने इंस्टाग्राम पर एक्टर के साथ बातचीत की रिकॉर्डिंग भी शेयर की। इसमें वह नवाज से कह रही हैं कि आपने मेरी परमिशन के बिना मैनेजर अनूप के साथ शौरा को विदेश भेजा।
4. माणिक साहा दूसरी बार त्रिपुरा के CM बने, शपथ में PM मोदी और गृह मंत्री शाह भी पहुंचे
माणिक साहा दूसरी बार त्रिपुरा के CM पद की शपथ ली। अगरतला के स्वामी विवेकानंद मैदान में हुए शपथ ग्रहण समारोह में PM =मोदी और अमित शाह भी मौजूद रहे। साहा के बाद उनकी कैबिनेट के 9 मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें 8 बीजेपी कोटे से जबकि एक मंत्री एक मंत्री IPFT कोटे से हैं।
त्रिपुरा में BJP और IPFT ने गठबंधन में चुनाव लड़ा। जिसे 2018 के चुनाव के मुकाबले 11 सीटों का नुकसान हुआ। इसके बाद भी गठबंधन ने 33 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया। राज्य में BJP को 32 सीटें और IPFT को सिर्फ 1 सीट मिली। वहीं, लेफ्ट-कांग्रेस गठबंधन को 14 सीटें मिलीं, जो पिछली बार से 2 कम है।
5. श्रीलंका हमेशा भारत का अहसानमंद, विदेश मंत्री बोले- जो मुश्किल में काम आए वहीं सच्चा दोस्त

नई दिल्ली में चल रहे रायसीना हिल्स डायलॉग में हिस्सा लेने के बाद एक पॉडकास्ट में श्रीलंकाई फॉरेन मिनिस्टर अली साब्रे ने कहा- सच्चा दोस्त वही होता है, जो मुश्किल वक्त और खराब हालात में आपका हाथ थामे और मदद करे। भारत ने यही किया है।
फॉरेन मिनिस्टर ने कहा- जब हम कर्ज जाल में फंसे और मुल्क दिवालिया हुआ तो भारत ने सबसे पहले मदद भेजी। ऐसा कोई दूसरा देश नहीं कर सका। आप सोचिए कि भारत ने हमें IMF से भी कर्ज दिलाया ताकि हमारी इकोनॉमी को पटरी पर लाया जा सके।





