अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

ABG शिपयार्ड केस: देश के सबसे बड़े बैंकिंग घोटाले के आरोपी ऋषि अग्रवाल से CBI ने की पूछताछ

Share

नई दिल्ली. देश के सबसे बड़े बैंकिंग घोटाले) के तौर पर देखे जा रहे 22,848 करोड़ रुपये के एबीजी शिपयार्ड केसमें सीबीआई ने कंपनी के पूर्व चेयरमैन और प्रबंध निदेशक ऋषि अग्रवाल से पूछताछ की. अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी. पूछताछ की तारीख सहित अन्य कोई जानकारी दिए बगैर अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में अग्रवाल से पूछताछ की गई थी. गौरतलब है कि 22,848 करोड़ रुपये का यह कथित बैंक घोटाला किसी भी केन्द्रीय एजेंसी द्वारा दर्ज किया गया इस तरह का सबसे बड़ा मामला है. सीबीआई ने इस मामले में पिछले सप्ताह विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था.

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) द्वारा 25 अगस्त, 2020 को दी गई शिकायत पर आधार पर सात फरवरी को मामला दर्ज करने के बाद सीबीआई इसकी जांच कर रही है. अधिकारियों ने बताया कि केन्द्रीय जांच एजेंसी ने मामले के आरोपी को देश छोड़कर भागने से रोकने के लिए लुक आउट सर्कुलर जारी किया है.

सीबीआई ने इस धाराओं में दर्ज किया है केस
उन्होंने बताया कि एजेंसी ने आपराधिक षड्यंत्र, धोखाधड़ी, विश्वास भंग और आधिकारिक पद के दुरुपयोग से जुड़ी भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और भ्रष्टाचार निरोधी कानून के तहत एबीजी शिपयार्ड के तत्कालीन कार्यकारी निदेशक संतनम मुथुस्वामी, निदेशकों अश्विनी कुमार, सुशील कुमार अग्रवाल और रवि विमल निवेदिता को भी प्राथमिकी में नामजद किया है.

प्राथमिकी दर्ज करने के तुरंत बाद सीबीआई ने 12 फरवरी को 13 परिसरों की तलाशी ली थी. अधिकारियों का दावा है कि उन्हें तमाम दस्तावेज मिले हैं जिनका अध्ययन किया जा रहा है.

ई़डी ने भी दर्ज किया है मनी लॉन्ड्रिग का मामला
वहीं इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी इस धोखाधड़ी मामले में एबीजी शिपयार्ड लिमिटेड, उसके पूर्व प्रवर्तकों के साथ अन्य के खिलाफ मनी लांड्रिंग का आपराधिक मामला दर्ज किया है. सीबीआई की शिकायत और फॉरेंसिक ऑडिट रिपोर्ट देखने के बाद ईडी ने धन शोधक निरोधक कानून (पीएमएलए) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.

सूत्रों ने कहा कि ईडी विशेष रूप से बैंक ऋण की कथित ‘हेराफेरी’, लोगों के पैसे को लूटने के लिएसे कंपनियों के गठन तथा कंपनी के अधिकारियों और अन्य की भूमिका पर गौर करेगा.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें