दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के फाइनल नतीजे आ चुके हैं। डूसू चुनाव में भारतीय जनता पार्टी से संबद्ध छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का दबदबा देखने को मिला है। एबीवीपी ने डूसू अध्यक्ष पद के साथ-साथ सचिव और संयुक्त सचिव पद पर भी जीत हासिल की है।
नई दिल्ली: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के फाइनल नतीजे आ चुके हैं। डूसू चुनाव में भारतीय जनता पार्टी से संबद्ध छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का दबदबा देखने को मिला है। एबीवीपी ने डूसू अध्यक्ष पद के साथ-साथ सचिव और संयुक्त सचिव पद पर भी जीत हासिल की है। एबीवीपी के आर्यन मान ने अध्यक्ष पद पर जोसलीन नंदिता चौधरी को करारी शिकस्त दी। उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित स्टूडेंट विंग एनएसयूआई के राहुल झांसला ने जीत दर्ज की है। जानिए अन्य सीटों का हाल।
DUSU चुनाव किसने मारी बाजी जानिए
अध्यक्ष: आर्यन मान (ABVP)
उपाध्यक्ष: राहुल झांसला (NSUI)
सचिव: कुणाल चौधरी (ABVP)
संयुक्त सचिव: दीपिका झा (ABVP)





