अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

शिवराज से मिलने पहुंचे एबीवीपी छात्र नेताओं व पीएससी कैंडिडेट्स को पुलिस ने खदेड़ा, लाठी चार्ज का आरोप

Share

इंदौर

सीएम शिवराज सिंह चौहान के इंदौर से लौटने के पहले एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा हुआ। एबीवीपी छात्र नेताओं और पीएससी कैंडिडेंट यहां सीएम को ज्ञापन देने आए थे, लेकिन ज्ञापन देने के पहले ही पुलिस ने उन्हें एयरपोर्ट के गेट से खदेड़ दिया। छात्र नेताओं का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ अभद्रता की, लाठियां बांजी और यहां तक की उनके फोन तक छिन लिए। दरअसल, एबीवीपी के छात्र नेता पीएससी कैंडिडेट एमपीपीएससी, कर्मचारी चयन बोर्ड की परीक्षाएं एवं कृषि महाविद्यालय की भूमि लेकर शांति पूर्ण तरीके से सीएम को ज्ञापन देने पहुंचे थे। बारिश में एयरपोर्ट के गेट पर काफी देर तक इंतजार करने के बाद उन्होंने नारेबाजी शुरु कर दी थी। मगर सीएम के आने के पहले पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। इस दौरान उनकी पुलिस से जमकर धक्का-मुक्की भी हुई। एबीवीपी पदाधिकारी घनश्याम सिंह चौहान ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने उन पर लाठियां बरसाई, मोबाइल छिन लिए, अभद्रता की। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्र नेताओं और कैंडिडेंट्स को हिरासत में लेते हुए सीएम के आने के पहले ही उन्हें पुलिस की गाड़ी में बैठा दिया। छात्र नेता चौहान ने प्रशासन और पुलिस पर पिटाई करने का गंभीर आरोप लगाते हुए चेतावनी देते हुए कहा कि एबीवीपी सदस्यों और छात्रों के साथ जो ये हरकत हुई उसका परिणाम भुगतने के लिए सीएम और जिलाधीश तैयार रहे।

गुरुवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान इंदौर आए थे। वे खेल प्रशाल में सांस्कृतिक एवं नैतिक प्रशिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में महापुरुषों के वेश में आए स्कूली बच्चों की सीएम ने सराहना की। इसके बाद सीएम दोपहर 2 बजे रीजनल पार्क में पीएम स्वनिधि एवं मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता योजना (स्ट्रीट वेंडर्स) के हितग्राहियों से संवाद करने पहुंचे। यहां उन्होंने मंच पर बुलाकर हितग्राहियों से उनके काम आदि के बारे में जानकारी ली। सीएम लवकुश चौराहे पर बनने वाले सिक्स लेन फ्लाइ ओवर का भूमिपूजन करने शाम चार बजे पहुंचे। पहले यह कार्यक्रम दोपहर 2.30 बजे प्रस्तावित था। लेकिन अन्य कार्यक्रमों में व्यस्तता के चलते सीएम को आने में देरी हुई।

सीएम ने लगवाए भारत माता और इंदौर की जनता की जय के नारे
सीएम ने लोगों से भारत माता और इंदौर की जनता की जय के नारे लगवाए। सीएम ने किसानों से कहा कि फ्लाईओवर के निर्माण में किसी की भी जमीन का जबरन अधिग्रहण नहीं किया जाएगा। किसानों से बात कर उनसे पूछकर ही काम करेंगे। मैं किसान का बेटा हूं, किसान के खिलाफ काम नहीं करूंगा। किसान भाई निश्चिंत रहें। सीएम ने बाणगंगा से अरविंदो के बीच नए फ्लाइओवर बनाने की घोषणा भी की। कार्यक्रम के दौरान सांसद शंकर लालवानी ने सीएम के समक्ष अपनी मांग रखते हुए कहा कि फ्लाइओवर की दो भुजाएं बाणगंगा और अरविंदो की तरफ भी उतरना चाहिए।

सीएम ने लगवाए भारत माता और इंदौर की जनता की जय के नारे

अपनी बात शुरू करने से पहले सीएम ने उपस्थित लोगों से भारत माता और इंदौर की जनता की जय के नारे लगवाए। सीएम ने उपस्थित किसानों से कहा कि फ्लाइ ओवर के निर्माण में किसी की भी जमीन का जबरन अधिग्रहण नहीं किया जाएगा। किसानों से बात कर उनसे पूछकर ही काम करेंगे। मैं किसान का बेटा हूं, किसान के खिलाफ काम नहीं करूंगा। किसान भाई निश्चिंत रहें। उनके बात किए बिना उनकी एक इंच जमीन भी नहीं ली जाएगी। इसके साथ ही सीएम ने बाणगंगा से अरविंदो के बीच भी नया फ्लाइ ओवर बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि एक फ्लाइ ओवर के ऊपर से दूसरा फ्लाइ ओवर क्रास करके बनेगा।

सांसद ने की बाणगंगा से अरविंदों की ओर भी फ्लाइ ओवर की भुजा बनाने की मांग

कार्यक्रम के दौरान सांसद शंकर लालवानी ने सीएम के समक्ष अपनी मांग रखते हुए कहा कि फ्लाइ ओवर की दो भुजाएं बाणगंगा और अरविंदो की तरफ भी उतरना चाहिए। इसके साथ ही 2028 में उज्जैन में सिंहस्थ कुंभ रहेगा। पिछली बार 2016 के सिंहस्थ में सरकारी आंकड़ों के अनुसार इंदौर-उज्जैन के बीच चले वाहनों की संख्या 45 लाख से ज्यादा थी। ऐसे में ट्रैफिक के दबाव और जाम से बचने के लिए फ्लाइ ओवर का विस्तार किया जाना चाहिए। इसके साथ ही महाकालेश्वर से ऊंकारेश्वर के बीच भी डायरेक्ट कनेक्टिविटी के लिए ऐसा रास्ता निकलना चाहिए, जिससे बिना किसी अवरोध के दोनों जगहों पर श्रद्धालु सुबह से शाम में ही दर्शन कर सकें।

सांसद लालवानी के साथ भूमिपूजन के लिए कुदाल चलाते शिवराज।

सांसद लालवानी के साथ भूमिपूजन के लिए कुदाल चलाते शिवराज।

भूमिपूजन के लिए पूजा में बैठे सीएम शिवराज और सांसद ललवानी सहित अन्य नेता।

भूमिपूजन के लिए पूजा में बैठे सीएम शिवराज और सांसद ललवानी सहित अन्य नेता।

57 करोड़ की लागत से बनेगा फ्लाइ ओवर

57 करोड़ की लागत से बनने वाले इस फ्लाइ ओवर के बनने से न केवल इंदौर-उज्जैन रोड का ट्रैफिक सुगम होगा, बल्कि शहर के साथ गुजरात के लिए आने-जाने वाला ट्रैफिक इंदौर, भोपाल, ग्वालियर के आगे तक जा सकेगा। खास बात यह कि फ्लाइ ओवर डेढ़ साल में बनकर तैयार होगा। इसकी खूबसूरती और विशेषता यह रहेगी कि डिवाइडर के रूप में मेट्रो के लिए जगह बनाई गई है। यानी तीन-तीन लेन के बीच से मेट्रो गुजरेगी।

फ्लाइ ओवर का मैप।

फ्लाइ ओवर का मैप।

तीन-तीन लेन के बीच 12 मीटर का गैप, इसमें से गुजरेगी मेट्रो

शहर में 11 फ्लाइ ओवर बनना है। लवकुश चौराहे के फ्लाइ ओवर सहित तीन के टेंडर होने के साथ वर्क ऑर्डर हो चुके हैं। सुपर कॉरिडोर से विजय नगर की ओर (लव कुश, भौंरासला चौराहा तक) पर इस फ्लाइ ओवर का निर्माण किया जा रहा है। आईडीए अध्यक्ष जयपालसिंह चावडा ने बताया कि यह मप्र का ऐसा फ्लाइ ओवर होगा जिसके बीच में से मेट्रो ट्रेन गुजरेगी। इसके लिए करीब 12 मीटर का गेप रहेगा। इसके लिए मेट्रो प्रोजेक्ट की टीम से समन्वय कर लिया गया है। मेट्रो का स्टेशन सुपर कॉरिडोर पर कुछ पहले होगा। स्टेशन पर ऐस्कलेटर भी होगा। फ्लाय ओवर का निर्माण अगोहा कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा किया जाएगा। इसकी डिजाइन टेक्नो जीएम कंपनी द्वारा बनाई गई है। यही कंपनी फ्लाइ ओवर के निर्माण तक डिजाइन की मॉनिटरिंग करेगी। इसके पूर्व सुपर कॉरिडोर, पीपल्याहाना व बंगाली चौराहा ब्रिज 6 लेन बन चुके हैं। लेकिन ब्रिज के बीच में मेट्रो वाला यह पहला 6 लेन होगा।

ऐसा होगा फ्लाइ ओवर के नीचे सिटी बस स्टेशन

ऐसा होगा फ्लाइ ओवर के नीचे सिटी बस स्टेशन

जानिए फ्लाइ ओवर की विशेषताएं और क्या होंगे फायदे

– फ्लाइ ओवर की लम्बाई 700 मीटर तथा चौड़ाई 24 मीटर होगी।

– इसके बनने से सुपर कॉरिडोर से लगी सौ से ज्यादा कॉलोनियों, टॉउनशिप के लोगों के अलावा यहां संचालित हो रही सैकड़ों कंपनियों, एजुकेशन इंस्टिट्यूट, स्टार्टअप पार्क (प्रस्तावित) के हजारों लोगों को इसका फायदा मिलेगा।

– चूंकि सुपर कॉरिडोर की कनेक्टिविटी इंदौर-अहमदाबाद रोड से जुड़ी है। इसलिए यह फ्लाइ ओवर बनने के बाद एबी रोड जो इससे कनेक्ट होता है, यह लिंक का काम करेगा। यहां से गुजरात से आने-जाने वाले वाहन भोपाल, ग्वालियर, सारंगपुर के आगे तक आसानी से गुजर सकेंगे।

– सीधे कनेक्टिविटी मिलने से ट्रैफिक निर्बाध होकर गुजर सकेगा। शहर के लोग भी सीधे सुपर कॉरिडोर से बायपास तक आसानी से जा सकेंगे।

– इसके बनने से सिंहस्थ में भी इंदौर-उज्जैन रोड पर अब दबाव नहीं रहेगा। जिन वाहनों को इंदौर-उज्जैन नहीं जाना है वे इस फ्लाय ओवर से गुजर सकेंगे।

– अब पश्चिम रिंग रोड का काम भी जल्द शुरू होने वाला है। ऐसे में शहर के लोगों को पश्चिम रिंग रोड से अरंडिया बायपास तक की आवाजाही में सुविधा होगी।

– फ्लाइ ओवर बनने से इंदौर-उज्जैन होकर आने-जाने वाले वाहनों को अब लव कुश चौराहे पर सिग्नल के कारण लंबा वक्त लगता था, अब नहीं लगेगा। इस मार्ग पर शहर के बाहर से गुजरने वाले वाहनों का दबाब नहीं रहेगा।

फ्लाइ ओवर के बीच से गुजरेगी मेट्रो।

फ्लाइ ओवर के बीच से गुजरेगी मेट्रो।

इसलिए पड़ी फ्लाइ ओवर बनाने की जरूरत

– अभी इंदौर-उज्जैन रोड के अलावा सुपर कॉरिडोर और एमआर-10 रोड पर ट्रैफिक का दबाव बहुत ज्यादा है। लवकुश चौराहा पर स्थिति यह है कि वाहनों को रेड सिग्नल होने का लंबा इंतजार करना पड़ता है। यही से लोकल व बाहरी वाहन भी गुजरते हैं। इसके साथ ही यहां रात को आए दिन दुर्घटना होती हैं।

– वीआईपी मूवमेंट पर एयरपोर्ट से लव कुश चौराहा होकर गुजरने के दौरान यहां काफी समय पहले ही ट्रैफिक रोक दिया जाता है। फिर वीआईपी के गुजर जाने के बाद ट्रैफिक चालू होता है तो जाम की स्थिति बन जाती है।

– करीब 13 किमी लंबे सुपर कॉरिडोर तक वाहन निर्बाध गुजरते हैं लेकिन लव कुश चौराहा पर स्थिति बिगड़ जाती है। ऐसे कारणों के चलते फ्लाइ ओवर बनाने की जरूरत महसूस हुई और आज मुख्यमंत्री इसका भूमि पूजन कर प्रोजेक्ट को गति देंगे।

लेफ्ट वाले राइट में रुकते, फिर आगे बढ़ते, इससे भी होते हादसे

  • इस चौराहे पर सड़क दुर्घटनाओं की बड़ी वजह तेज रफ्तार वाहन तो हैं ही, लेफ्ट और राइट में मुड़ने वाले वाहनों का सही लेन में न जाना भी दुर्घटनाओं का कारण है।
  • वाहन चालक सेंटर या राइट वाली लेन पर रुकते हैं और सिग्नल खुलते ही लेफ्ट की तरफ मुड़ जाते हैं। इसी तरह वाहन एकाएक लेफ्ट से राइट भी आते हैं।
  • परेशानी शहर के अन्य चौराहों पर भी है, लेकिन यहां भारी वाहनों का दबाव अधिक है, इसलिए हादसे ज्यादा होते हैं।

इंदौर से उज्जैन और एमआर-10 से सुपर कॉरिडोर की राह आसान होगी

  • इंदौर से उज्जैन के बीच दिनभर में 150 से ज्यादा बसों सहित हर दिन 7 हजार से ज्यादा वाहनों का दबाव रहता है।
  • डेढ़ हजार से ज्यादा डेली अप-डाउनर्स हैं इंदौर-उज्जैन के बीच।
  • दो हजार से ज्यादा वाहन विजय नगर से एमआर-10 होते हुए सुपर कॉरिडोर तरफ जाते हैं। वहीं से आगे पीथमपुर, धार रोड।
  • हर सोमवार महाकाल दर्शन के लिए सैकड़ों भक्त उज्जैन जाते हैं।
  • इंडस्ट्रियल एरिया होने से इंदौर-उज्जैन रोड पर भारी वाहनों की आवाजाही सबसे ज्यादा। कई लोग दोपहिया से आते-जाते हैं।

इससे पहले सीएम शहर में किन कार्यक्रमों में शामिल हुए….

स्ट्रीट वेंडर्स के कार्यक्रम में बच्चे को गोद में लेकर मंच से दिया भाषण

सीएम ने कार्यक्रम के दौरान छोटे से बच्चे को गोद में लेकर अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि हवा, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य पर सबका अधिकार है। यह सिर्फ अमीरों के लिए नहीं है। भाजपा सरकार सभी नागरिकों को उनका हक दिलवाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार सभी गरीबों को आवास उपलब्ध कराने का प्रयास करेगी। सभी के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए हर वार्ड, हर पंचायत में विश्वकर्मा जयंती पर 17 सितम्बर से डेढ़ महीने तक अभियान चलाया जाएगा। 17 सितम्बर से ही संबल योजना भी फिर से शुरू की जाएगी। संबल योजना के कार्ड वाले बच्चों की कॉलेज की फीस उनके माता-पिता नहीं, मामा शिवराज और भाजपा सरकार भरेगी।

बच्चे को गोद में लेकर दुलारते सीएम शिवराज।

बच्चे को गोद में लेकर दुलारते सीएम शिवराज।

अपराधियों की खैर नहीं, बुलडोजर चलता रहेगा

शिवराज ने कहा कि हम अपराधियों और अपराध को खत्म करने का लगातार काम कर रहे हैं। पिछले कुछ समय में कई अपराधियों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया है और ये बुलडोजर चलता रहेगा।

गरीब बच्चों के लिए जिला स्तर पर होगी प्रतियोगिता

सीएम ने कार्यक्रम के दौरान संझा की प्रस्तुति देखने के बाद कहा कि गरीब परिवारों के बच्चों को भी अपना हुनर और प्रतिभा दिखाने का मौका मिलना चाहिए। इसके लिए जिला स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। एक नवंबर को मप्र के स्थापना दिवस से पहले यह स्पर्धा आयोजित की जाएगी।

हितग्राहियों के परिवार के बीच जाकर बैठे सीएम शिवराज।

हितग्राहियों के परिवार के बीच जाकर बैठे सीएम शिवराज।

बच्चों ने दी मालवा की लोककला संझा की प्रस्तुति

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने मालवा की लोककला संझा माता की प्रस्तुति दी। इस दौरान मंच पर संझा माता की तस्वीर रख बच्चों ने संझा गीत गाए। बच्चों के इस ग्रुप को सीएम ने 25 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की।

मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति को सीएम ने सराहा

हितग्राहियों से चर्चा के बाद सीएम मंच से उतर कर हितग्राहियों और उनके परिवारों के बीच जाकर बैठ गए। यहां उन्होंने एक हितग्राही परिवार के बच्चे को काफी देर तक गोद में बैठाकर दुलारा। मंच पर चल रहे नृत्य को देख सीएम भी खुद को संगीत की ताल पर ताल मिलाने से रोक नहीं सके।

मुख्यमंत्री के दौरे के अपडेट्स…

– इंदौर एयरपोर्ट पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सीएम का स्वागत किया।

बच्चों को सुनाए महापुरुषों के जीवन प्रसंग

सीएम ने कार्यक्रम में मौजूद बच्चों को महापुरुषों और क्रांतिकारियों के जीवन प्रसंग सुनाए। इनमें चंद्रशेखर आजाद और भगत सिंह के किस्से सुन बच्चों ने जमकर ताली बजाई। इस दौरान सीएम का नया अंदाज देखने को मिला। वे डायस पर एक जगह खड़े होने के बजाय मंच पर लगातार चलते हुए हाथ में माइक लेकर बच्चों को संबोधित कर रहे हैं।

वंदे मातरम के लगवाए नारे

सीएम ने बच्चों से वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगवाते हुए देश और प्रदेश को बनाने में योगदान देने का संकल्प दिलाया। शिवराज ने बच्चों से कहा कि मैं रोज एक पेड़ लगाता हूं। उसके बिना मेरा दिन शुरू नहीं होता। मैं आज सभी बच्चों से अपने जन्मदिन पर एक पेड़ लगाने की अपील करता हूं। वादा कर रहे हो, निभाना जरूर। पेड़ सभी को जीवन देता है। इसलिए कम से कम हर साल एक पेड़ लगाएं। संकल्प लें हम देश के लिए जिएंगे और जरुरत पड़ने पर देश के लिए सर्वस्व न्यौछावर कर देंगे।

खेल प्रशाल पहुंचे शिवराज।

खेल प्रशाल पहुंचे शिवराज।

मामा ने दिया आशीर्वाद।

मामा ने दिया आशीर्वाद।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें