अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

न्यू ईयर पार्टी में जमकर थिरके अभिनेता ऋतिक रोशन, गाया गाना और फिर दिखाया अपना हुक स्टेप

Share

नई दिल्ली (ईएमएस)। बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने नए साल का वेलकम पूरी धूम-धाम के साथ किया और उनके घर पर एक बहुत ही शानदार पार्टी भी दी गई थी। इस पार्टी में जहां ऋतिक रोशन अपने गानों पर जमकर थिरके वहीं सिंगर मीका सिंह ने अपनी शानदार गायकी से चार चांद लगा दिए। ऋतिक रोशन और मीका सिंह का यह बहुत ही मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर धूम मचा रहा है।
मीका सिंह ने ऋतिक रोशन के साथ इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा है, ‘हैप्पी न्यू इयर ….ऋतिक रोशन, जायद खान, करण बावा और राकेश रोशन के साथ बहुत ही शानदार पार्टी रही। शुक्रिया कुकु बावा साब और राकेश रोशन इस तरह की शानदार पार्टी देने के लिए। आप सबको नए साल की बधाई। आप सब के लिए सेहतमंद होने और ढेर सारी खुशियों की कामना। गुडबाय 2020, वेलकम 2021।’ इस तरह मीका सिंह ने इस वीडियो शेयर किया है जिसे तीन लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। मीका सिंह ने ऋतिक रोशन के साथ एक फोटो भी शेयर की थी। बता दें कि ऋतिक रोशन वीडियो में अपनी फिल्म ‘कहो न प्यार है’ के गाने पर डांस कर रहे हैं और अपना हुक स्टेप करते नजर आ रहे हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें