अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

कंगना और आलिया को पीछे छोड़ अदा शर्मा बनी नंबर वन

Share

मुंबई। तमाम विवादों के बावजूद अभिनेत्री अदा शर्मा की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। अगर हम महिला प्रधान फिल्मों की बात करे तो यह फिल्म कंगना रणौत की ‘तनु वेड्स रिटर्न्स’ और आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का भी रिकार्ड तोड़कर आगे बढ़ गई है।

अभिनेत्री कंगना रणौत की फिल्म ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 150.8 करोड़ रुपये रहा है। अदा शर्मा की फिल्म महज 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 156.69 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। इस मामले में आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ भी अदा शर्मा की फिल्म से पीछे रह गई।

फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ ने जहां 12 दिन में 156.69 करोड़ रुपये की कमाई की, वहीं शाहरुख खान की फिल्म पठान का 12 वे दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 438.45 करोड़ रुपये रहा। माना जा रहा है कि ‘द केरल स्टोरी’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी कामयाबी का परचम लहराते हुए और भी कमाई कर सकती है। बुधवार को मुंबई में आयोजित इस फिल्म के प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अदा शर्मा भी इसी के चलते काफी उत्साहित नजर आ रही थीं।

अभिनेत्री अदा शर्मा ने कहा, ‘एक एक्टर के तौर पर फिल्म की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देखकर खुशी तो होती ही है। लेकिन सबसे ज्यादा मुझे खुशी इस फिल्म में काम करके हुई। इस फिल्म की शूटिंग से पहले मुझे केरल में हो रहे धर्मांतरण के बारे में ज्यादा नहीं पता था, लेकिन इस फिल्म की शूटिंग के दौरान इस बारे में काफी कुछ जानने का मौका मिला। यह एक ऐसा ज्वलंत मुद्दा है जिसके बारे में देश के हर नागरिक को जानना चाहिए।’

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें