अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

हाई कोर्ट जज के लिए नाम तय:अधिवक्ता विवेक शरण बनेंगे हाई कोर्ट जज

Share

इंदौर

सुप्रीम कोर्ट काॅलेजियम ने मध्यप्रदेश के तीन वकीलों के नाम हाई कोर्ट जज के लिए तय कर दिए हैं। इनमें इंदौर से अधिवक्ता विवेक शरण का नाम शामिल है। काॅलेजियम को केंद्रीय कानून व विधि मंत्रालय ने 07 नाम भेजे थे। इनमें तीन वकीलों के खिलाफ नकारात्मक टीप खुफिया विभाग ने भेजी थी। विगत 2 मार्च को हुई बैठक में शरण के अलावा ग्वालियर की निधि पाटनकर, जबलपुर के प्रणव वर्मा का नाम भी जज के लिए तय हो गया था। जबलपुर और इंदौर के एक-एक अधिवक्ता के लिए काफी जद्दोजहद हुई, लेकिन काॅलेजियम ने यह नाम रोक लिए।

पिछले एक साल से 07 नाम अटके थे। मार्च में लाॅकडाउन लगने की वजह से काॅलेजियम नहीं हो पाई। इस बीच जजेस की लगातार संख्या घटती जा रही है, तो भरपाई के लिए नाम क्लियर किए गए। जिनके खिलाफ नकारात्मक टीप मिली थी, उनका राजनीतिक दलों में सक्रिय होना, एक विचाराधारा वाले संगठन से गहरा संबंध होना रिपोर्ट में पाया गया। काॅलेजियम ने इन सब प्रतिकूल टिप्पणी को देखते हुए ही नामों पर विचार नहीं किया। हालांकि कहा जा रहा है कि काॅलेजियम दूसरी सूची भी भेज सकती है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें