अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

आखिर भीलवाड़ा के कलेक्टर आशीष मोदी ने भाजपा विधायक जब्बर सिंह सांखला की मांगे मानी

Share

एस पी मित्तल, अजमेर

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के आसींद हुरडा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक जब्बर सिंह सांखला ने 8 मई को 21वें दिन अपना धरना समाप्त कर दिया। विधायक का धरना समाप्त करवाने के लिए भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी खुद आसींद के एसडीएम कार्यालय पर आए। परनामी ने कहा कि हमारी पार्टी के विधायक सांखला ने सही मायने में एक जनप्रतिनिधि की भूमिका निभाई है। भीषण गर्मी में लगातार 20 दिनों तक धरना दिया है। अब जब जिला प्रशासन ने अधिकांश मांगने मान ली है, तब उम्मीद की जानी चाहिए कि इस विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं का समाधान हो जाएगा। इससे पहले 7 मई को भीलवाड़ा के जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने विधायक सांखला की मांगों पर वार्ता की। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणाओं के अनुरूप आसींद हुरडा विधानसभा क्षेत्र की 11 सड़कों की स्वीकृति प्रदान की तथा 10 क्रमोन्नत स्कूलों में नए कक्ष बनाने और मरम्मत कार्य पर भी सहमति जताई। सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सा सुविधा बढ़ाने और रिक्त स्थानों पर चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की नियुक्ति का भी भरोसा दिलाया। डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट के कोष की राशि भी सांखला के विधानसभा क्षेत्र में खर्च करने का भरोसा दिलाया। कलेक्टर से वार्ता के बाद विधायक सांखला संतुष्ट नजर आए। सांखला का कहना रहा कि उन्होंने धरना अपने निजी कार्यों से नहीं दिया, उनकी सभी मांगे जनहित की हैं।

6 मई को ब्लॉग:
भाजपा विधायक के धरने को लेकर 6 मई को ब्लॉग संख्या 8922 लिखा था। इस ब्लॉग में सांखला की मांगों का उल्लेख करते हुए बताया गया कि विधायक का धरना 19 दिनों से जारी है। सरकार पर एक जनप्रतिनिधि के धरने की उपेक्षा करने का आरोप लगाया गया। विधायक के धरने की खबरें प्रतिदिन भीलवाड़ा के समाचार पत्रों में भी प्रकाशित हो रही थीं, लेकिन धरने की खबर राजधानी जयपुर तक नहीं पहुंच रही थीं। 6 मई को जब सोशल मीडिया पर ब्लॉग पोस्ट हुआ तो विधायक के धरने को राज्य सरकार ने भी गंभीरता से लिया। अगले ही दिन 7 मई को कलेक्टर आशीष मोदी ने विधायक के साथ वार्ता की। यानी जो सरकार और प्रशासन 19 दिन से विधायक के धरने की अनदेखी कर रहा था, उसे आखिर में संवाद करना ही पड़ा। यह सोशल मीडिया की ताकत है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें