अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

आखिर राहुल और गहलोत कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष क्यों नहीं बनना चाहते?

Share

एस पी मित्तल,अजमेर

यदि मीडिया की खोजपूर्ण खबरों को सही माना जाए तो कांग्रेस की मौजूदा अध्यक्ष और गांधी परिवार की मुखिया श्रीमती सोनिया गांधी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से आग्रह किया है कि वे कांग्रेस के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल लें। इन खबरों को इसलिए भी बल मिला है कि 24 अगस्त को विदेश दौरे से रवाना होने से पहले दिल्ली में सोनिया गांधी ने गहलोत से ही खास तौर पर मुलाकात की। सोनिया के साथ उनके पुत्र राहुल गांधी और पुत्री प्रियंका गांधी भी विदेश गए हैं। इसलिए गहलोत की इस मुलाकात को बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। गहलोत अध्यक्ष बनते हैं या नहीं लेकिन यह साफ प्रदर्शित है कि सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल गांधी के बाद किसी पर भरोसा करती हैं तो वह अशोक गहलोत हैं। राहुल गांधी कांग्रेस का अध्यक्ष न बनने की जिद पर कायम है, इसलिए सोनिया गांधी अपने सबसे भरोसेमंद गहलोत को अध्यक्ष की कमान देना चाहती हैं। राजनीतिक दृष्टि से गहलोत के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। यूं तो गांधी परिवार ने न जाने कितने कांग्रेसियों को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक बनवाया, लेकिन वफादारी की कसौटी पर अशोक गहलोत ही खरे उतरे हैं। यह कहा जा सकता है कि मौजूदा हालातों में सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल से भी ज्यादा भरोसा गहलोत पर करती है। बार बार न करने के बाद भी 24 अगस्त को ही गहलोत ने कहा है कि वे कांग्रेस के अनुशासित कार्यकर्ता हैं और कांग्रेस हाईकमान जो जिम्मेदारी देता है, उसका पालन करते हैं। अभी उन्हें गुजरात चुनाव के पर्यवेक्षक और राजस्थान के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दे रखी है तो वे उसी के मुताबिक कार्य कर रहे हैं। यानी हाईकमान ने अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी तो वे उसे भी स्वीकार करेंगे। असल में मौजूदा समय में खुद अशोक गहलोत ही कांग्रेस के हाईकमान हैं। यदि गहलोत के अध्यक्ष बनने से गांधी परिवार को राहत और मजबूती मिलती है तो गहलोत ही अध्यक्ष बनेंगे। जहां तक राजस्थान के मुख्यमंत्री के पद का सवाल है तो गहलोत इस पद को अपने पास ही रखने की भरसक कोशिश करेंगे। वैसे भी गहलोत ने गांधी परिवार को समझा रखा है कि राजस्थान में वे ही कांग्रेस की सरकार चला सकते हैं। यदि उन्हें हटाया गया तो सरकार भी चली जाएगी। कांग्रेस की लगातार कमजोर होती स्थिति में गांधी परिवार राजस्थान में कांग्रेस की सरकार गिरने का जोखिम नहीं उठाएगा। कोई माने या नहीं लेकिन राजस्थान में गांधी परिवार अशोक गहलोत पर ही निर्भर है। राजस्थान में वही होगा जो गहलोत चाहेंगे। 

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें