अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

न्यूजीलैंड को हराने के साथ ही भारत का शीर्ष स्थान पर कब्जा,शमी-कोहली के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड के छक्के छुड़ाए

Share

वनडे विश्व कप 2023 के 21वें मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हरा दिया। इस विश्व कप में यह भारत की लगातार पांचवीं जीत है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। अब भारत के पास 10 अंक हैं। इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर 273 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने 48 ओवर में छह विकेट खोकर 274 रन बना लिए और छह विकेट से मैच अपने नाम कर लिया।

न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल ने न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 130 रन डेरिल मिचेल ने बनाए। रचिन रवींद्र ने 75 और ग्लेन फिलिप्स ने 23 रन का योगदान दिया। इन तीनों के अलावा सिर्फ विल यंग (17 रन) ही दहाई का आंकड़ा छू सके। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने पांच और कुलदीप यादव ने दो विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को एक-एक विकेट मिला।

भारत के लिए विराट कोहली ने 95 रन की पारी खेली। रोहित शर्मा ने 46 और रवींद्र जडेजा ने नाबाद 39 रन बनाए। श्रेयस ने 33, राहुल ने 27 और गिल ने 26 रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड के लिए लॉकी फर्ग्यूसन ने दो विकेट लिए। वहीं, बोल्ट-हेनरी और सैंटनर को एक-एक विकेट मिला।

IND vs NZ ODI WC 2023 Match Highlights and Scorecard Updates as India beat New Zealand by Four Wickets

भारतीय टीम – फोटो : सोशल मीडिया

खराब शुरुआत से उबरा न्यूजीलैंड
धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। डेवोन कॉन्वे खाता खोले बिना ही सिराज का शिकार बने। विल यंग भी 17 रन बनाकर शमी की गेंद पर बोल्ड हो गए। 19 रन पर दो विकेट गिरने के बाद रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल ने न्यूजीलैंड की पारी को संभाला। पावरप्ले खत्म होने के बाद कीवी टीम का स्कोर 34/2 था। 13 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 50 के पार और 21 ओवर में 100 के पार पहुंचा। रवींद्र ने 56 गेंद और मिचेल ने 60 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। ये दोनों मिलकर न्यूजीलैंड का स्कोर 150 रन के पार ले गए। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 159 रन की साझेदारी हुई। 178 रन पर न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा। रवींद्र 75 रन बनाकर शमी का दूसरा शिकार बने।

IND vs NZ ODI WC 2023 Match Highlights and Scorecard Updates as India beat New Zealand by Four Wickets

डेरिल मिचेल – फोटो : सोशल मीडिया

मिचेल की शतकीय पारी
मिचेल ने लाथम के साथ मिलकर न्यूजीलैंड का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया। हालांकि, लाथम पांच रन बनाकर कुलदीप की गेंद पर आउट हो गए, लेकिन मिचले जमे रहे। उन्होंने 100 गेंद में अपना शतक पूरा किया। दूसरे छोर पर विकेट गिरते रहे। कुलदीप ने फिलिप्स को 23 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा। चैपमैन भी आठ रन बनाकर बुमराह का शिकार बने। शमी ने न्यूजीलैंड की पारी के 48वें ओवर में सैंटनर और मैट हेनरी को बोल्ड किया। पारी के आखिरी ओवर में उन्होंने मिचेल को 130 रन के स्कोर पर आउट कर मैच में पांचवां विकेट हासिल किया। अंत में कीवी टीम 50 ओवर में सभी विकेट खोकर 273 रन बना पाई। भारत के लिए शमी के पांच विकेट के अलावा कुलदीप ने दो और बुमराह-सिराज ने एक-एक विकेट लिया।

भारत की अच्छी शुरुआत
274 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने शानदार शुरुआत की। रोहित और गिल ने मिलकर आठवें ओवर में ही टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचा दिया। भारत ने पावरप्ले में बिना कोई विकेट खोए 63 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 71 रन जोड़े। रोहित शर्मा 46 के निजी स्कोर पर फर्ग्यूसन का पहला शिकार बने। इसके बाद गिल भी 26 रन बनाकर फर्ग्यूसन का शिकार बन गए। कोहली और श्रेयस ने भारत का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया, लेकिन कोहरे के कारण खेल रोकना पड़ा। 

IND vs NZ ODI WC 2023 Match Highlights and Scorecard Updates as India beat New Zealand by Four Wickets

भारत बनाम न्यूजीलैंड – फोटो : सोशल मीडिया

कोहरे ने रोका खेल
आसमान साफ होने के बाद खेल दोबारा शुरू हुआ। विराट और श्रेयस के बीच तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हुई, लेकिन बोल्ट ने श्रेयस को छोटी गेंद पर फंसा लिया। श्रेयस ने 33 रन बनाए। कोहली ने राहुल के साथ मिलकर टीम इंडिया का स्कोर 150 रन के पार पहुंचाया। इस जोड़ी ने भी अर्धशतकीय साझेदारी की। हालांकि, राहुल भी 27 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद विराट कोहली ने 60 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन गलतफहमी के कारण सूर्यकुमार यादव दो रन के निजी सिकोर पर रन आउट हो गए। 

कोहली का लालच पड़ा भारी
191 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद टीम इंडिया मुश्किल में दिख रही थी। ऐसे में कोहली और जडेजा ने पारी संभाली। दोनों ने भारत का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया। अर्धशतकीय साझेदारी कर यह जोड़ी भारत का स्कोर 250 रन के पार ले गई और टीम इंडिया जीत की दहलीज पर पहुंच गई। हालांकि, विराट कोहली ने छक्के के साथ अपना शतक पूरा करने और मैच खत्म करने की कोशिश की, लेकिन यही लालच उन्हें ले डूबा। कोहली कैच आउट हुए और फैंस की धड़कने थम गईं। हालांकि, जडेजा ने चौके के साथ मैच खत्म किया और भारत को इस विश्व कप में लगातार पांचवीं जीत दिलाई।

IND vs NZ ODI WC 2023 Match Highlights and Scorecard Updates as India beat New Zealand by Four Wickets

भारत बनाम न्यूजीलैंड – फोटो : सोशल मीडिया

खराब शुरुआत के बाद कुलदीप की वापसी
इस मैच में रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल ने कुलदीप यादव पर शुरुआत से ही दबाव बनाया था। उनके पहले ओवर से ही कीवी बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए थे। इसी वजह से कुलदीप ने अपने शुरुआती पांच ओवर में बिना कोई विकेट लिए 48 रन लुटा दिए थे। हालांकि, बाद में उन्होंने दबाव बनाया और दो विकेट भी लिए। इसके अलावा बाकी गेंदबाजों का अच्छा साथ निभाया। अपने आखिरी पांच ओवरों में उन्होंने 25 रन दिए और दो विकेट झटके।

शमी का कमाल
मोहम्मद शमी को इस विश्व कप में पहली बार खेलने का मौका मिला था और उन्होंने शानदार गेंदबाजी की। अपनी पहली ही गेंद पर उन्होंने विल यंग को पवेलियन भेजा। इसके बाद क्रीज पर जम चुके रचिन रवींद्र को आउट कर 159 रन की साझेदारी तोड़ी। अंत में उन्होंने तीन विकेट लेकर न्यूजीलैंड को बड़ा स्कोर बनाने से रोका। उन्होंने अपने 10 ओवरों में 54 रन देकर पांच विकेट झटके। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

IND vs NZ ODI WC 2023 Match Highlights and Scorecard Updates as India beat New Zealand by Four Wickets

भारत बनाम न्यूजीलैंड – फोटो : सोशल मीडिया

मिचेल-रवींद्र की रिकॉर्ड साझेदारी
डेरिल मिचेल और रचिन रवींद्र ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की। जब ये दोनों क्रीज पर आए थे तब न्यूजीलैंड का स्कोर 19/2 था। इसके बाद से दोनों ने संभलकर बल्लेबाजी की और तीसरे विकेट के लिए 159 रन जोड़े। पहले इन दोनों ने क्रीज पर नजरें जमाई। इसके बाद स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ बड़े शॉट खेले और तेज गति से रन बनाए। इन दोनों ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। विश्व कप के इतिहास में यह दूसरा मौका था, जब न्यूजीलैंड के लिए किसी जोड़ी ने शतकीय साझेदारी की। विश्व कप में यह भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड के लिए सबसे बड़ी साझेदारी थी।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें