अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

इंदौर के बाद विरोध के सुर महू में भी… उषा ठाकुर की जगह ‘अबकी बार स्थानीय उम्मीदवार’ की मांग

Share

इंदौर

विधानसभा चुनाव के पहले इंदौर के बाद विरोध के सुर महू में भी उठने लगे हैं। महू में होर्डिंग लगाकर मंत्री उषा ठाकुर का विरोध भाजपाइयों ने शुरू कर दिया है। ठाकुर को बाहरी बताकर स्थानीय उम्मीदवार को टिकट देने की मांग की जा रही है।

बता दें इससे पहले इंदौर के विधानसभा 1 में सुदर्शन गुप्ता, विधानसभा 5 में महेंद्र हार्डिया और राऊ में मधु वर्मा के विरोध के बाद महू विधानसभा सीट पर मंत्री उषा ठाकुर का विरोध शुरू हो गया है। डॉ. अंबेडकर नगर मंडल में बैठक लेने पहुंचे केंद्रीय मंत्री पहलाद पटेल पहुंचे तो होर्डिंग को लेकर पत्रकारों ने सवाल किया, लेकिन वह गोलमोल जबाव देकर हंसते हुए आगे निकल गए।

यह विरोध डॉ. अंबेडकर नगर मंडल में बैठक लेने पहुंचे केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के पहुंचने के पहले जताया गया था। भाजपा में प्रत्याशियों के नाम का ऐलान होने के बाद यह पहला मौका है जब किसी मंत्री का विरोध हो रहा है। पार्टी में विरोध करने वाले खुलकर तो सामने नहीं आ रहे लेकिन अंदरूनी हलचल मची हुई है। बताया जा रहा है कि विरोध करने वाले भाजपा संगठन के नेता ही हैं।

शनिवार देर रात महू शहर में ‘अबकी बार स्थानीय उम्मीदवार’ के होर्डिंग लगा दी गई। होर्डिंग के नीचे किसी व्यक्ति या नेता के नाम के जगह भाजपा परिवार महू विधानसभा लिखा हुआ है। होर्डिंग लगने के बाद शहर सहित विधानसभा क्षेत्र में चर्चा गर्म है। क्षेत्रीय लोगों की मानें तो पिछले 15 दिनों से सोशल मीडिया पर स्थानीय उम्मीदवार का मुद्दा उठ रहा है।

महू में मंत्री उषा ठाकुर का विरोध।

महू में मंत्री उषा ठाकुर का विरोध।

मायावती के ट्वीट पर बोले- ओछी हरकत

केंद्रीय मंत्री पहलाद पटेल ने कहा कि मध्य प्रदेश में हमें प्रचंड बहुमत चाहिए। कार्यकर्ता सम्मेलन से हमारा एक ही लक्ष्य है। पार्टी का कार्यकर्ता अपने विचार के लिए सतर्क रहे और अपने कार्य में लगा रहे हैं। हमको विजय अभियान की जरूरत है। लोकसभा के सदस्य को चुनकर मतदाता भेजता है। लेकिन राज्यसभा के लिए विधायकों की जरूरत होती है। मध्य प्रदेश कोटे के सभी पार्टी के विधायक राज्यसभा सांसद को चुनकर भेजें। मध्य प्रदेश सरकार अपना सदैव काम करती है। पीएम द्वारा दलित के साथ अत्याचार करने वाले मायावती के ट्वीट पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रविदास के सम्मान को इस घटना से जोड़ना ओछी हरकत है।

जहां सेवा की, वहां फिर मौका मिले

अलग-अलग क्षेत्रों से तीन मर्तबा लड़कर चुनाव जीत चुकी पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने महू विधानसभा क्षेत्र से फिर चुनाव लड़ने के मुद्दे पर कहा कि भाजपा संगठन में कोई व्यक्ति न तो खुद अपना टिकट तय करता है और न घोषणा करता है। मैंने जहां जनता की सेवा की है, मैं फिर वहीं सेवा देना चाहूंगी। यह सब निजी स्वार्थों के कारण विधानसभा में उत्पात कर रहे हैं। चुनाव के बाद घर चले जाएंगे। जिनमें राष्ट्रप्रेम जागेगा वे भाजपा में आ जाएंगे। महू विधानसभा में 2008 से बाहरी उम्मीदवारों को ही भाजपा ने टिकट दिया है। यहां से दो बार कैलाश विजयवर्गीय विधायक रह चुके हैं। उनके बाद अब वर्तमान में मंत्री उषा ठाकुर महू से विधायक हैं।

इंदौर में पत्रकारों के साथ मंत्री उषा ठाकुर की बातचीत।

इंदौर में पत्रकारों के साथ मंत्री उषा ठाकुर की बातचीत।

प्रवासी विधायकों के पहुंचते ही विरोध शुरू

बीजेपी विधायकों के खिलाफ उनके ही कार्यकर्ता यह विरोध तब कर रहे हैं जब प्रवासी विधायक इंदौर की सभी विधानसभा सीटों की जमीनी हकीकत देखने आए हुए हैं। बीजेपी कार्यकर्ता महू से पहले इंदौर की विधानसभा सीट नंबर-5 में विधायक महेंद्र हार्डिया, सीट नंबर-1 में पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता और राऊ प्रत्याशी मधु वर्मा का विरोध कर चुके हैं रहे हैं।

बीजेपी के कार्यकर्ता गृह मंत्री अमित शाह के नाम खून से लिख चुके हैं पत्र।

बीजेपी के कार्यकर्ता गृह मंत्री अमित शाह के नाम खून से लिख चुके हैं पत्र।

कार्यकर्ताओं ने इंदौर-1 और राऊ में शुक्रवार को पूर्व विधायक के खिलाफ रैली निकाली थी। रैली में कार्यकर्ता अमित शाह से न्याय की गुहार करते हुए नारे लगा रहे थे। उनके हाथ में मौजूद तख्तियों में भी अमित शाह न्याय करो, भाजपा जिंदाबाद जैसे नारे लिखे हुए थे।

पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता के विरोध में कार्यकर्ता सड़क पर उतरे थे।

पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता के विरोध में कार्यकर्ता सड़क पर उतरे थे।

पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता के खिलाफ इंदौर विधानसभा-1 के बीजेपी कार्यकर्ता और पदाधिकारी भोपाल पहुंचे थे। गुप्ता को टिकट नहीं देने की सभी ने बात रखी थी। सभी ने कैलाश विजयवर्गीय, नरेंद्र सिंह तोमर, वीडी शर्मा और हीतानंद शर्मा के सामने गुप्ता का विरोध भी किया था।

इंदौर के बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भोपाल पहुंचकर संगठन के सामने रखी थी बात।

इंदौर के बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भोपाल पहुंचकर संगठन के सामने रखी थी बात।

ये खबरें भी पढ़ें

इंदौर BJP में कार्यकर्ताओं के बगावती सुर तेज:भोपाल पहुंचकर संगठन के सामने जताया विरोध; कैलाश विजयवर्गीय बोले- नहीं है किसी में नाराजगी

बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मैं पूरे प्रदेश में घूम रहा हूं। बीजेपी के कार्यकर्ता पूरे आत्मविश्वास के साथ आने वाले चुनाव का सामना करेंगे। हम दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएंगे। किसी कोने में 5-10 कार्यकर्ता शोर मचा दें तो इसका मतलब यह नहीं की बीजेपी के कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें