अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*एमवाय के बाद अब महेश्वर में चूहों का आतंक, अस्पताल में चूहों की कॉम्बिंग कराकर पिंजरे लगाए*

Share

खरगोन: महेश्वर के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर के एंटीनेटल केयर और पोस्ट नेटल केयर वार्ड में चूहों की धमाचौकड़ी का किसी मरीज के परिजन से वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जानकारी लगते ही स्वास्थ्य विभाग सकते में आ गया। आनन-फानन में प्रसूता यूनिट सहित पूरे अस्पताल में चूहों को तलाशने के लिए कॉम्बिंग कराई गई है।

महेश्वर के सुनील चौहान ने बताया कि वह आज दोपहर कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में भर्ती एक परिचित रोशनी पति राम की तीमारदारी के लिए गए थे। उन्होंने बताया कि 2 दिन पूर्व उसे जुड़वा बिटिया हुई थी। उन्होंने बताया कि महेश्वर की रोशनी ग्राम मोगावा में ब्याही है, और गर्भवती होने के चलते उसे मायके लाया गया था। अस्पताल के वार्ड में प्रसूतों और नवजात के पलंग के आसपास चूहे घूमते देखे जा सकते हैं। यहां भी एमवाय अस्पताल जैसा खतरा बन सकता है


पिंजरे बुलवाए, चूहामार दवा रखवाई

महेश्वर के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर अतुल गौर ने बताया कि अस्पताल में चूहे होने की जानकारी लगते ही पूरे अस्पताल की कॉम्बिंग कराई गई है। चूहों को पकड़ने के लिए पिंजरे और दवा का इंतजाम किया गया। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इक्का-दुक्का चूहे ही रहे होंगे। वैसे भी सभी अस्पतालों में सतर्कता बरती जा रही है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें