अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

सिद्धू के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद पार्टी में हड़कंप …. दिल्ली में कांग्रेस हेडक्वार्टर में होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं पहुंचे राहुल गांधी

Share

पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से अचानक इस्तीफे के बाद पार्टी में हड़कंप मचा हुआ है। दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर जबर्दस्त हलचल जारी है। बिहार से कन्हैया कुमार और गुजरात से जिग्नेश मेवाणी आज कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। दोनों को कांग्रेस में शामिल कराने के लिए राहुल गांधी कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे थे। लेकिन दोनों को कांग्रेस में शामिल कराने के लिए जब प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हुई, तो राहुल गांधी इसमें नहीं पहुंचे। इससे थोड़ी देर पहले जब राहुल गांधी से नवजोत सिंह सिद्धू के पद छोड़ने के बारे में सवाल किया गया, तो वे बिना कुछ बोले आगे बढ़ गए।

सिद्धू के अचानक इस्तीफे का असर इस बात से ही जांचा जा सकता है कि पार्टी मुख्यालय में होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस का समय तीन बार बदला गया पहले दोपहर 3.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की बात कही गई थी। सिद्धू के इस्तीफे के बाद इसका समय बदलकर शाम 4.30 बजे कर दिया गया। इसके बाद पार्टी ने कॉन्फ्रेंस के समय में एक बार फिर बदलाव किया। आखिरकार शाम 5.20 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो पाई। इसमें भी राहुल मौजूद नहीं थे।

कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवाणी के कांग्रेस में शामिल होने के मौके पर दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में उमड़ी भीड़।

कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवाणी के कांग्रेस में शामिल होने के मौके पर दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में उमड़ी भीड़।

बादल बोले – सिद्धू मिस गाइडेड मिसाइल
काली दल बादल के चीफ सुखबीर सिंह बादल ने सिद्धू पर निशाना साधा है। बादल ने कहा- सिद्धू मिस गाइडेड मिसाइल हैं। वे पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह पर गिरे, अब कांग्रेस पर गिरे और कांग्रेस का ही सफाया कर दिया। नवजोत सिंह सिद्धू जिस पर गिर जाएं, वो आदमी मर जाता है। अगर वे पंजाब का भला चाहते हैं तो उन्हें पंजाब छोड़कर चले जाना चाहिए।

कांग्रेस सांसद बोले- शाह से मिलने वाले एक से बढ़कर दो न हो जाएं
लुधियाना से सांसद रवनीत बिट्‌टू ने कहा कि आज कांग्रेस में बड़ा अच्छा माहौल था। मंत्री कुर्सी संभाल रहे थे। कांग्रेस वर्कर भी खुश थे। यह चुनाव का वक्त है। अब किसी नाराज को कोई मनाएगा नहीं। कैप्टन की अमित शाह से मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर बिट्‌टू ने सिद्धू पर तंज कसा कि कहीं मुलाकात करने वाले एक की जगह 2 न हो जाएं।

अमरिंदर खेमे ने शेरो-शायरी के जरिए सिद्धू पर साधा निशाना
नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद जहां पार्टी में हड़कंप है, तो वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का खेमा उन पर निशाना साध रहा है। कैप्टन के सलाहकार रवीन ठुकराल ने मेहंदी हसन का गीत ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा कि जिसकी फितरत में हो डसना, वो तो डसेगा…। इसके अलावा कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने पंजाबी में एक पारंपरिक गीत ट्वीट किया, जिसमें मिर्जा गालिब का जिक्र है।

सिद्धू के इस्तीफे के बाद अमरिंदर सिंह के एडवाइजर रवीन ठुकराल ने जो ट्वीट किया, उसमें साफ तौर पर सिद्धू पर तंज कसा गया है।

कांग्रेस के सीनियर लीडर मनीष तिवारी के ट्वीट में गुरमुखी में पंजाबी गीत का जिक्र है। इसमें भी सिद्धू पर ही निशाना साधा गया है।

नवजोत सिंह सिद्धू के पद छोड़ने के बाद पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त कोशाध्यक्ष गुलजार इंद्र सिंह चहल ने भी इस्तीफा दे दिया है।

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

Follow us

Don't be shy, get in touch. We love meeting interesting people and making new friends.

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें