अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

संशोधित अधिनियम लागू होने के बाद दत्तक ग्रहण का पहला आदेश इंदौर में जारी

Share

इंदौर

किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) संशोधित अधिनियम 2021 एवं दत्तक ग्रहण विनियम 2022 लागू होने के उपरांत दत्तक ग्रहण संबंधी सभी मामलो में 01 सितम्बर 2022 से न्यायालय से जिला मजिस्ट्रेट को हस्तांतरित किए गए हैं। इन अधिनियमों के तहत पहला आदेश इंदौर में जारी किया गया। 28 अक्‍टूबर को अपर जिला मजिस्ट्रेट डॉ. अभय बेडेकर द्वारा संस्था सेवा भारती मातृछाया जिला इंदौर के लिए दत्तक ग्रहण पर दिए गए दो बच्चों के संबंध में दत्तक ग्रहण आदेश जारी किए। अपर जिला मजिस्ट्रेट डॉ. अभय बेडेकर द्वारा दो भावी दत्तक दंपतियों शांताराम मारुती सुर्वे एवं अरुणा शांताराम सुर्वे तथा सोहन रॉय एवं मैत्रेयी रॉय से समक्ष में चर्चा उपरांत दत्तक ग्रहण आदेश जारी किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी रामनिवास बुधोलिया ने बताया कि उक्त दोनों आदेश देश के भीतर दत्तक ग्रहण के प्रथम आदेश है ।

रीजनल पार्क में तीन लड़कियों ने खाया जहर, एमवाय में भर्ती कराया

इंदौर के रीजनल पार्क में सीहोर में रहने वाली तीन लड़कियों पूजा,आरती और पलक ने जहर खा लिया। तीनों को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया जाता है कि वह सीहोर से इंदौर घूमने आई थी। मामले में अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी है।

सात महीने बाद फिर 24 घंटे खुला रहेगा इंदौर एयरपोर्ट, फ्लाइट्स का विंटर शेड्यूल घोषित

सात महीने बाद एक बार फिर इंदौर एयरपोर्ट 24 घंटे खुला रहेगा। 30 अक्टूबर से लागू होने जा रहे उड़ानों के विंटर शेड्यूल में इंदौर से एक बार फिर देर रात और अलसुबह की उड़ानें शुरू होने जा रही हैं। इसके चलते एयरपोर्ट को 24 घंटे खुला रखा जाएगा। इससे नई एयरलाइंस और नई उड़ानों के शुरू होने की उम्मीद भी बढ़ गई है।

डेली कॉलेज में यूथ कॉन्क्लेव में शामिल होंगे सीएम शिवराज

स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव रश्मि अरूण शमी, संभागायुक्त डॉक्टर पवन कुमार शर्मा और कलेक्टर मनीष सिंह ने अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शुक्रवार दोपहर अहिल्या आश्रम स्कूल का दौरा किया और यहां शनिवार को होने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। संभागायुक्त और कलेक्टर थोड़ी देर में डेली कॉलेज पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री डेली कॉलेज में आयोजित यूथ कॉन्क्लेव कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।

अधिकारियों ने किया अहिल्याश्रम स्कूल का दौरा

अधिकारियों ने किया अहिल्याश्रम स्कूल का दौरा

वैशाली ठक्कर सुसाइड केस के आरोपी राहुल की रिमांड खत्म, 11 नवंबर तक जेल भेजा

टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर सुसाइड केस के आरोपी राहुल नवलानी को शुक्रवार को जिला कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट नंबर 4/1 में सुनवाई के बाद जस्टिस सुधा ने आरोपी को 11 नवंबर तक जेल भेजने का आदेश दिया है। इससे पहले पुलिस दो बार में राहुल को कुल नौ दिन के रिमांड पर ले चुकी थी।

राहुल और उनके वकील द्वारा कोर्ट के समक्ष एसीपी मोती उर रहमान पर 26 अक्टूबर को पूछताछ के दौरान मारपीट करने के आरोप लगाए। राहुल नवलानी के वकील राहुल पेठे ने 26 अक्टूबर के सुबह 9 से रात 12 बजे तक के आरक्षी केन्द्र तेजाजी नगर के सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध करवाने की मांग की है।

आरोपी राहुल नवलानी को जेल भेजा।

आरोपी राहुल नवलानी को जेल भेजा।

बुकिंग पर गाड़ी चुराने वाले सरगना सहित तीन साथी पकड़ाए

संयोगितागंज टीआई तहजीब काजी ने कुछ दिन पहले नवलखा से गाड़ी चोरी करने के मामले में ग्रीन पार्क कॉलोनी में रहने वाले एक चोर को पकड़ा था। उसने अपने अन्य साथियों के नाम बताए थे। जिसमें रिजवान निवासी साउथ तोड़ा का नाम भी सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने रिजवान,कृष्णा,शुभम और रजत काे पकड़ा। रिजवान चोरी करने वाली गाड़ियों के फोटो पार्टी को भेजता था। इसके बाद वाहन चुराकर उसे महाराष्ट्र और निमाड में भेज देता था। रिजवान नशे का भी आदी है। जिसे दोस्त कृष्णा ने ड्रग्स एडिक्ट बनाया था। पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त किया तो उसमे कई वीडियो मिले। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने होटल से पकड़ा लव जिहादी, नाम बदलकर तीन साल से हिंदू लड़की का कर रहा था शोषण

लसूडिया थाना क्षेत्र के होटल oyo शिवाय इन से बजरंगियो ने एक लव जिहादी को पकड़ा है। आरोपी मोहम्मद आशिफ हिन्दू लड़की से मिलने शिवपुरी से आता था। पिछले तीन साल से वो लड़की से पहचान छिपाकर मिल रहा था और खुद का नाम आकाश बताता था।होटल में भी उसने फर्जी आधार कार्ड दिया था। हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमकर धुनाई करने के बाद उसे लसूडिया पुलिस के सुपुर्द किया है।

फोटो वायरल की धमकी पर डॉक्टर की बेटी ने किया था सुसाइड, पांच माह बाद दो दोस्तों पर केस दर्ज

राजेन्द्र नगर पुलिस ने शहर के एक डॉक्टर की बेटी हिरन्या उर्फ गुनगुन निवासी सिलीकॉलन सिटी की मौत के मामले में उसकी दोस्त शीतल और कैफे संचालक हर्षवर्धन के खिलाफ प्रताड़ित करने के मामले में केस दर्ज किया है। दोनों ने मृतिका को बिना बताए निजी फोटो उसके मोबाइल से चुराने के साथ ही चोरी छुपे उसके सिगरेट पीते हुए और कपड़े बदलते हुए फोटो खींचकर उन्हें वायरल करने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल किया था। जिससे परेशान होकर हिरन्या ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

बाणगंगा इलाके में नशे के कारोबार से जुड़ी महिला के मकान तोड़े

बाणगंगा में अवैध कामों से जुड़े तीन गुंडों के मकानों पर अतिक्रमण की कार्रवाई कर उन्हें धराशायी कर दिया गया। इसमें दो महिलाओं के घर भी शामिल है। गुरुवार को डीसीपी ने पुलिस बल के साथ इलाके का दौरा किया था। कुछ दिन पहले लोगो के साथ मारपीट कर उनके वाहनों में आग लगाने वाले महेश उर्फ बाबा भाट का मकान गिरा दिया गया। वहीं डिपल और सपना के मकान पर भी बुलडोजर चले। दोनों इलाके में अवैध गांजा बेचने का काम करती थी। उन पर थानों में कई केस दर्ज थे।

बदमाशों के घरों पर चले बुलडोजर

बदमाशों के घरों पर चले बुलडोजर

अन्नपूर्णा इलाके की ब्रजबिहार कॉलोनी में 21 साल के युवक ने किया सुसाइड

अन्नपूर्णा इलाके की ब्रजबिहार कॉलोनी में 21 साल के क्षितिज पिता मनोज ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। परिवार उसे लेकर एमवाय पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

सड़क हादसे में मौत

हीरा नगर में बाल मुकुंद पुत्र लक्ष्मीनारायण निवासी वीणा नगर की हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय भेजा है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें