तुमको जीवन की
मर्यादा के लिए
उठना होगा
तुमको मानवता की
उदारता के लिए
फिर से
उस ईश्वर के आगे
झुकना होगा।
तुम्हें असत्य को
हराने के लिए
फिर से
सत्य से जुड़ना होगा।
तुमको मानवता की
रक्षा के लिए
फिर से
हार कर भी जीतना होगा।
राजीव डोगरा
(युवा कवि लेखक)
गांव जनयानकड़
पिन कोड –176038
कांगड़ा हिमाचल प्रदेश
9876777233
7009313259





