अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

आगरा के कोडिंग मास्टर देवांश धनगर को जयपुर मेंअंतर्राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया

Share

आगरा । आगरा के 11 वर्षीय विख्यात कोडिंग मास्टर देवांश धनगर को जयपुर में उसकी विलक्षण प्रतिभा के लिए अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया। मेरी पहचान सहायता ट्रस्ट द्वारा ‘मेरी आइडेंटिटी’ अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड समारोह जयपुर के होटल क्लार्क आमेर में शनिवार 4 दिसम्बर को आयोजित किया गया जिसमें भारत सहित लगभग 6 देशों के गणमान्य लोगों ने शिरकत की।

इस अवसर पर बैकाॅक-दुबई, नेपाल सहित कई देशों की विख्यात 50 विभूतियों को भी अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड समारोह में भारत सहित 11 देशों की विभूतियों की आकर्षक पुस्तिका में छपी बायोग्राफी का विमोचन भी हुआ जिसमें देवांश धनगर की बायोग्राफी भी विशेष रूप से प्रकाशित की गयी है। देवांश धनगर की इस अन्तर्राष्ट्रीय उपलब्धि ने देश का गौरव सारे विश्व में बढ़ाया है।  समारोह की मुख्य अतिथि बैकाॅक की यूएनपीकेएफसी की अध्यक्षा सुश्री अपनिता चिना ने कहा कि मेरी पहचान ट्रस्ट की कार्यशैली को देखकर हम प्रतिभाशाली जरूरतमंद एक हजार बच्चों की शिक्षा का खर्चा उठाने की घोषणा करते हैं।  ट्रस्ट के डायरेक्टर शेर सिंह बघेला ने कहा कि यह हमारी संस्था का पहला अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड समारोह है। अवार्ड समारोह में कई देशोें के ऐसे लोगों शिरकत कर रहे हैं जो अपनी प्रतिभा से मानव जाति का अत्यधिक गौरव सारे विश्व में बढ़ा रहे हैं। श्री बघेला ने आगे कहा कि वह अपनी संस्था के माध्यम से विश्व एकता तथा विश्व शान्ति की भावना से जनहितैषी कार्यों व जरूरतमंदों को आगे बढाने के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे। 
प्रदीप कुमार सिंह पाल 

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें