अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

सांसद श्री शंकर लालवानी के समन्वय से एयरपोर्ट और मेट्रो के बीच बनी सहमति

Share

इंदौर

इंदौर के देवी अहिल्या एयरपोर्ट के पास सिर्फ 200 मीटर की दूरी पर मेट्रो स्टेशन बनेगा। सांसदश्री शंकर लालवानी ने एयरपोर्ट का दौरा कर एयरपोर्ट और मेट्रो के बीच सहमति बनवाई। जिसके बाद एयरपोर्ट के पास बनने वाले मेट्रो स्टेशन की जगह तय हो गई है। 

दरअसल, इंदौर मेट्रो एवं एयरपोर्ट के बीच ये प्रकरण काफी दिनों से लंबित था और अब एयरपोर्ट पर मेट्रो स्टेशन का काम शुरू होने का रास्ता खुल गया है।

सांसद श्री शंकर लालवानी ने मंगलवार को एयरपोर्ट पर विभिन्न अधिकारियों के साथ बैठक की और इस मसले को सुलझा लिया गयाहै। सांसद श्री शंकर लालवानी ने इंदौर एयरपोर्ट के पास प्रस्तावित स्टेशन की जगह देखी और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। 

सांसद श्री शंकर लालवानी ने बताया कि एयरपोर्ट इंदौर मेट्रो एवं प्रशासन के बीच मेट्रो स्टेशन को लेकर कुछ दिक्कतें थी। सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा कर इस मामले को सुलझा लिया है। अब जल्द ही एयरपोर्ट के पास मेट्रो स्टेशन का काम शुरू होगा। सांसद श्री लालवानी ने बताया की इंदौर एयरपोर्ट के आगमन व प्रस्थान के बीच से मेट्रो स्टेशन के लिए रास्ता होगा और सिर्फ 200 मीटर चलकर मेट्रो स्टेशन से एयरपोर्ट पहुंचा जा सकेगा। साथ ही, यात्रियों की सुविधा के लिए यहां पर ट्रैवलेटर भी लगाए जाएंगे जिससे लगेज के साथ यात्रियों को एयरपोर्ट आने एवं एयरपोर्ट से जाने में आसानी होगी।

बैठक में एयरपोर्ट डायरेक्टर श्री रविन्द्रन, सुपरिटेंडेंट इंजीनियरश्री एस.के. शर्मा, इंदौर मेट्रो के महाप्रबंधक श्री अजय कुमार, अतिरिक्त महाप्रबंधक श्री अनिल जोशी एवं जनरल कंसलटेंट के आर्किटेक्ट एवं इंजीनियर उपास्थित थे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें