अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

स्वदेशी रक्षा उत्पादन बढ़ाने के लिए समझौता; सेमीकंडक्टर-एआई क्षेत्र में सहयोग करेंगे भारत-जापान

Share

पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच सुलह के लिए आगे आया रूस, विदेश मंत्रियों ने की बातचीत

आज : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पश्चिम बंगाल दौरा, धुरंधर 2 का ट्रेलर होगा रिलीज

आज 7 मार्च 2026 को कृष्ण पक्ष की चतुर्थी है। शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पश्चिम बंगाल दौरे का दूसरा दिन है। वहीं, ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर भी आज रिलीज होगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पश्चिम बंगाल दौरा
शुरुआत राष्ट्रपति से। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पश्चिम बंगाल के दो दिन के दौरे पर हैं। इस दौरान वे शनिवार को दार्जिलिंग में अंतरराष्ट्रीय संथाल परिषद की ओर से आयोजित 9वें अंतरराष्ट्रीय संथाल सम्मेलन में शिरकत करेंगी।

उपराष्ट्रपति का पूर्वोत्तर राज्यों का दौरा
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन पूर्वोत्तर राज्यों के दौरे पर हैं। आज वे आइजोल में मिजोरम विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

अमित शाह का हरिद्वार दौरा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को हरिद्वार के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान गृह मंत्री देश के तीन नए आपराधिक कानूनों पर आधारित विशेष प्रदर्शनी में हिस्सा लेंगे। इसमें युवाओं को इन कानूनों की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही पुष्कर सिंह धामी सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर सरकार की प्रमुख उपलब्धियों की झलक भी यहां प्रस्तुत की जाएगी। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

राहुल गांधी का केरल दौरा
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी दो दिन के केरल दौरे पर हैं। इस दौरान वे शनिवार को 150 से अधिक आईटी पेशेवरों के साथ बातचीत करेंगे। यह चर्चा तिरुवनंतपुरम के टेक्नोपार्क में 7 मार्च की सुबह से शुरू होगी।

फिनलैंड के राष्ट्रपति का भारत दौरा
फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब के भारत दौरे का आज आखिरी दिन है। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फिनलैंड के राष्ट्रपति के बीच नई दिल्ली में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई, जिसमें कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। दोनों देशों ने डिजिटलाइजेशन, सस्टेनेबिलिटी, शिक्षा और उच्च तकनीक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई।

धुरंधर 2 का ट्रेलर रिलीज
‘धुरंधर’ फिल्म के दूसरे पार्ट यानी ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर शनिवार को रिलीज होगा। मेकर्स ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए यह जानकारी साझा की है। इसमें लिखा है कि ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर 07 मार्च 2026 को सुबह 11:01 बजे रिलीज होगा। आदित्य धर निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी। फिल्म पैन इंडिया स्तर पर दस्तक देगी। 

स्वदेशी रक्षा उत्पादन बढ़ाने के लिए समझौता; सेमीकंडक्टर-एआई क्षेत्र में सहयोग करेंगे भारत-जापान

सार्वजनिक क्षेत्र की रक्षा कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने स्वदेशी रक्षा उत्पादन को मजबूत करने के लिए सासमोस एचईटी टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बीईएल के अनुसार इस समझौते के तहत दोनों कंपनियां रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स, सिस्टम इंटीग्रेशन और प्रिसिजन मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में मिलकर काम करेंगी। इसका उद्देश्य रक्षा उपकरणों के महत्वपूर्ण पुर्जों का देश में ही निर्माण बढ़ाना, घरेलू उत्पादन को मजबूत करना और निर्यात को बढ़ावा देना है। इस साझेदारी के तहत फाइबर ऑप्टिक सिस्टम, एवियोनिक्स, मिशन से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम और एयरोस्पेस स्तर के इंटरकनेक्ट समाधान जैसे क्षेत्रों में काम किया जाएगा। 

सेमीकंडक्टर-एआई क्षेत्र में सहयोग करेंगे भारत-जापान

भारत और जापान के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को नई ऊंचाई देते हुए विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने शुक्रवार को जापानी प्रधानमंत्री के विशेष सलाहकार सदामासा ओए के साथ रक्षा तकनीक और आर्थिक सुरक्षा के स्तंभों को और अधिक सुदृढ़ करने पर विस्तृत चर्चा की।

विदेश मंत्रालय के अनुसार इस मुलाकात के दौरान हुई बातचीत का मुख्य केंद्र भारत-जापान आर्थिक सुरक्षा पहल रहा, जिसकी नींव 2025 में रखी गई थी। इस पहल के तहत दोनों देश सेमीकंडक्टर, महत्वपूर्ण खनिज, फार्मास्युटिकल्स और क्लीन एनर्जी जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में मिलकर काम कर रहे हैं। इस सहयोग का उद्देश्य न केवल तकनीक साझा करना है, बल्कि आपूर्ति शृंखला को लचीला बनाना और बाजार विविधीकरण को बढ़ावा देना भी है।
दोनों पक्षों ने भारत-जापान एआई सहयोग पहल (जेएआई) और बैटरी आपूर्ति शृंखला के विकास पर भी सहमति जताई। यह कदम एक सुरक्षित और भरोसेमंद एआई इकोसिस्टम बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। ब्यूरो

पीएम मोदी के संयुक्त विजन का हिस्सा
दरअसल, द्विपक्षीय संबंधों की यह सक्रियता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पिछली जापान यात्रा के दौरान तय किए गए अगले दशक के संयुक्त विजन का हिस्सा है। इसी क्रम में कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी के नेतृत्व में एक संसदीय दल ने भी जापानी विदेश राज्य मंत्री कुनिमित्सु अयानो से भेंट की, जहां दोनों देशों ने साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और नवाचार के क्षेत्र में निरंतर प्रगति की प्रतिबद्धता दोहराई। यह बैठकें दर्शाती हैं कि बदलती वैश्विक परिस्थितियों में भारत और जापान की एकजुटता वैश्विक स्थिरता के लिए कितनी महत्वपूर्ण है।

पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच सुलह के लिए आगे आया रूस, विदेश मंत्रियों ने की बातचीत

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने शुक्रवार को अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। इस दौरान काबुल और इस्लामाबाद के बीच जारी तनाव के साथ-साथ ईरान पर अमेरिका-इस्राइल के हमलों के बाद की स्थिति पर भी चर्चा की गई। रूस के विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर जारी बयान के अनुसार, लावरोव ने काबुल और इस्लामाबाद के बीच मतभेदों को राजनीतिक और कूटनीतिक तरीकों से सुलझाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

बयान में कहा गया कि दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय हालात पर चर्चा की, जिसमें ईरान के खिलाफ आक्रामक कार्रवाई के बाद के प्रभावों का भी जिक्र हुआ। इसके अलावा अफगानिस्तान-पाकिस्तान संबंधों में सैन्य और राजनीतिक तनाव कम करने की संभावनाओं पर भी बात की गई। हालांकि इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गई। इससे पहले बुधवार को रूस के विदेश मंत्रालय की साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा था, ‘अफगानिस्तान और पाकिस्तान की सीमा पर जारी झड़पों को लेकर हम चिंतित हैं।’


Ramswaroop Mantri

Add comment

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें