अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

एआईपीएसओ मध्यप्रदेश ने की अमेरिका–इज़राइल द्वारा ईरान पर हमलों की कड़ी निंदा

Share


ऑल इंडिया पीस एंड सॉलिडैरिटी ऑर्गनाइजेशन- मध्यप्रदेश राज्य इकाई अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान के संप्रभु क्षेत्र पर किए गए संयुक्त सैन्य हमलों की घोर निंदा करती है। संगठन के महासचिव अरविंद पोरवाल ने एक विद्यापति जारी कर कहा कि – इन समन्वित हवाई एवं मिसाइल हमलों को तथाकथित ‘पूर्व-निरोधात्मक सुरक्षा’ के नाम पर अंजाम दिया गया है, जो अंतरराष्ट्रीय कानून, संयुक्त राष्ट्र चार्टर तथा किसी भी स्वतंत्र राष्ट्र की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के सिद्धांतों का स्पष्ट उल्लंघन है। इस प्रकार की आक्रामक सैन्य कार्रवाइयाँ पश्चिम एशिया क्षेत्र में पहले से व्याप्त तनाव को और अधिक गंभीर बनाती हैं तथा व्यापक क्षेत्रीय युद्ध की आशंका को जन्म देती हैं, जिसके दुष्परिणाम करोड़ों निर्दोष नागरिकों को भुगतने पड़ सकते हैं।
संगठन यह मानता है कि सैन्य हस्तक्षेप और शक्ति-प्रदर्शन स्थायी शांति का मार्ग नहीं हो सकते। अंतरराष्ट्रीय विवादों का समाधान केवल संवाद, कूटनीति, पारस्परिक सम्मान और संयुक्त राष्ट्र व्यवस्था के दायरे में ही संभव है।
हम भारत सरकार से आग्रह करते हैं कि वह इस आक्रमण की स्पष्ट और सार्वजनिक रूप से निंदा करे, तत्काल युद्धविराम की मांग उठाए तथा क्षेत्र में शांति, संयम और वार्ता की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाए।
ऐप्सो मध्यप्रदेश प्रदेश की जनता, शांति-समर्थक संगठनों, बुद्धिजीवियों और लोकतांत्रिक शक्तियों से अपील करता है कि वे युद्ध और साम्राज्यवादी आक्रामकता के विरुद्ध अपनी आवाज बुलंद करें तथा विश्व शांति और मानवता की रक्षा के पक्ष में एकजुट हों।
एआईपीएसओ, मध्यप्रदेश
राज्य सचिवालय
इंदौर

9425314405

Ramswaroop Mantri

Add comment

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें