अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

अजय विश्नोई बोले- मेनका गांधी घटिया महिला:, कहा- मैं शर्मिंदा हूं कि वे मेरी पार्टी की सांसद हैं

Share

जबलपुर

जबलपुर के नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय को घटिया बताने वाले बयान पर मप्र भाजपा में उनकी आलोचना शुरू हो गई है। मेनका के इस बयान पर भड़के जबलपुर के पाटन से विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता अजय विश्नोई भड़क गए। उन्होंने शनिवार को कहा कि मेनका गांधी निहायत घटिया महिला है। मैं शर्मिंदा हूं कि वे मेरी पार्टी की सांसद(नेता नहीं) हैं। विश्नोई के इस बयान को भाजपा के प्रदेश भाजपा प्रभारी मुरलीधर राव ने पार्टी गाइडलाइन के खिलाफ बताया है। उन्होंने कहा कि किसी भी महिला पर ऐसी टिप्पणी ठीक नहीं है।

भारत रत्न नानाजी देशमुख के नाम पर है विवि
गौरतलब है कि जबलपुर का वेटनरी विवि भारत रत्न से सम्मानित राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख के नाम पर रखा गया है। देश के कई नामी पशु चिकित्सकों ने इस विवि से पढ़ाई की है। इसी विवि को मेनका गांधी ने सबसे घटिया जगह बताया है।

यह कहा था मेनका गांधी ने
21 जून को एक कथित ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें चंडीगढ़ में प्रैक्टिस कर रहे जबलपुर वेटनरी विवि में पढ़े डॉक्टर विकास शर्मा से मेनका गांधी की फोन पर बात हुई थी। चंडीगढ़ निवासी अंजली चौधरी अपने डॉग को इलाज के लिए डॉक्टर शर्मा के पास लाई थी। उन्होंने उसका ऑपरेशन किया। मालिक उसे अपने घर ले गईं। जहां टांका टूट गया। बाद में इस डॉग का पैर काटना पड़ा। इसके बाद अंजली चौधरी ने इस मामले में मेनका गांधी से शिकायत की। इसी शिकायत पर मेनका गांधी ने फोन पर डॉक्टर के खिलाफ अपशब्द कहे और फिर डॉक्टर से पूछा कि- कहां से डिग्री ली? डॉक्टर ने जबलपुर के नानाजी देशमुख वेटनरी विवि का नाम बताया तो मेनका गांधी ने कहा कि यह सबसे घटिया जगह है।

मेनका के बयान पर अजय विश्नोई का पोस्ट

बीजेपी प्रदेश प्रभारी ने किया मेनका का बचाव

अजय विश्नोई की टिप्पणी को लेकर भाजपा प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव मेनका गांधी के पक्ष में उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी महिला पर टिप्पणी ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी भी महिला के लिए इस तरह की भाषा ठीक नहीं है। कोई हमारी पार्टी से हो या ना हो। हमारी पार्टी में निश्चित परंपरा है। हम इस मसले पर बातचीत करेंगे।

पढ़ें मेनका गांधी और पशु चिकित्सक विकास शर्मा के बीच संवाद

मेनका – तुमने एक कुत्ते का टांग काट दिया था बेवजह।

विकास – नहीं मैम

मेनका -वो लड़की आई थी, अंजलि चौधरी, मैंने देखा **। उसके स्टेचेस (टांके) खुल गए हैं। उसकी कंडीशन है मरने लायक।

विकास- नहीं मैम

मेनका -ये कोई तरीका नहीं है, बिल्कुल नहीं है।

विकास- मैडम जो एम्बुडेशन किया गया है, वो प्रॉपर तरीके से किया गया है।

मेनका – ये एम्बुडेशन, उसके स्ट्रेचेस भी खुल गए हैं।

विकास- उसकी पूरी डिटेल आपको बता रहा हूं। मैडम उसके स्टेचेस सही लगे थे। एक दिन के लिए ये मैडम उसे अपने घर ले गईं। मैंने उनसे बोला कि घर तो ले जा रहे हैं, लेकिन ध्यान रखना कि ये अपने स्टेचेस खोल ना ले। अगले दिन वो जब डॉग लेकर आईं, तो स्टेचेस खुले हुए थे।

मेनका -तुमने*** उसे कहा बेंडेज नहीं है, ये नहीं, वो नहीं है, इधर से ले आओ। मैं तुम्हारी लाइसेंस लेकर रहूंगी। समझे डॉक्टर विकास। बदमाश और घटिया। डिग्री भी है ऑपरेशन की। तुम सर्जन हो।

विकास- मैम, मैंने जनरल फिजिशयन आदि की डिग्री ली है।मेनका -ये कोई सर्जन की डिग्री नहीं होती है** कहीं का। ये कुत्ता अगर मर जाए, तो अभी तुम्हारी लाइसेंस ले लूंगी। उस कुत्ते को लाओ, उसे ठीक करो और अपने पैसे से करो।

विकास- मैडम में ट्रीटमेंट की किट भी आपको शेयर कर देता हूं

मेनका – विकास के बच्चे तुम्हारा पूरा नाम क्या है?

विकास- विकास शर्मा

मेनका -पूरा नाम इस्तेमाल न करके, तुम कलंक हो अपने परिवार पर। उसे ठीक करो, एंटी बायोटिक नहीं थी, बिल्कुल नहीं काटना था। तुम्हें कुछ नहीं आता। सर्जन भी नहीं हो और सर्जरी कर रहे हो, झोलाछाप डॉक्टर हो। कितने साल से प्रेक्टिस कर रहे हो ***

विकास- मैडम मैंने पांच साल की डिग्री ली है, छह महीने से प्रेक्टिस कर रहा हूं।

मेनका -पांच साल की डिग्री सबमुझे पता है। ऐसा कोई नहीं करता। मेरे पास सब तस्वीरें आ गईं हैं, इसकी का इस्तेमाल करूंगी।कहां से की है डिग्री?

विकास- एनडीवीएसयू जबलपुर।

मेनका -एनडीवीएसयू, जो सबसे घटिया जगह है..

पूरे देश में वेटनरी डॉक्टर कर रहे विरोध प्रदर्शन
बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के खिलाफ पूरे देश में वेटनरी डॉक्टर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जबलपुर के नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय के वेटनरी डॉक्टर्स और छात्र भी उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

सांसद मेनका गांधी को लीगल नोटिस भेज रहे वेटनरी छात्र।

सांसद मेनका गांधी को लीगल नोटिस भेज रहे वेटनरी छात्र।

मेनका गांधी पर FIR दर्ज करने की मांग
वेटनरी डॉक्टर्स ने मेनका गांधी को लीगल नोटिस भेजने की बात करते हुए उनके खिलाफ सिविल लाइंस थाने में शिकायत दी है। डॉक्टरों ने FIR दर्ज करने की मांग की है। उनका दावा है कि जब तक अपने शब्दों पर वो माफी नहीं मांगती हैं, उनका विरोध जारी रहेगा। गुरुवार से उनके खिलाफ डॉक्टर प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार को छात्राओं और महिला अध्यापकों ने प्रदर्शन किया। डॉक्टर अपरा शाही, डॉक्टर अंजू नायक, डॉक्टर कविता राय ने कहा कि पशु चिकित्सकों की पढ़ाई पर बिना सोचे-समझे टिप्पणी करना सांसद मेनका गांधी को शोभा नहीं देता। उन्हें दुख है कि एक महिला होते हुए वह बयान देकर दूसरी महिला को अपमानित कर रही हैं।

वेटरनरी कॉलेज में सांसद मेनका गांधी के विरोध में प्रदर्शन करते हुए छात्र व अध्यापक।

वेटरनरी कॉलेज में सांसद मेनका गांधी के विरोध में प्रदर्शन करते हुए छात्र व अध्यापक।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें