अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

इंटरनेशनल स्कूल का अजमेर का सपना साकार हुआ

Share

एस पी मित्तल, अजमेर

यूं तो अजमेर में मेयो कॉलेज, मयूर स्कूल, सेंट मेरी कान्वेंट, सोफिया, सेंट एंसलम, स्टीवंस, ऑल सेंट, दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल जैसे अच्छे शैक्षणिक संस्थान हैं, लेकिन अजमेर में लंबे अरसे से वर्ल्ड क्लास फैसिलिटी वाले इंटरनेशनल स्कूल की जरूरत महसूस की जा रही थी। इस जरूरत और अजमेर के सपने को अब साकार किया जा रहा है। देश दुनिया में कारोबार करने वाले सतगुरु ग्रुप ने अजमेर के पंचशील स्थित पृथ्वीराज नगर के निकट सतगुरु इंटरनेशनल स्कूल की शुरुआत की है। स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर राजा डी थारवानी और ज्वाइंट सेक्रेटरी भूमिका थारवानी ने बताया कि कुछ वर्ष पहले अजमेर में इंटरनेशनल स्कूल खोलने के लिए राज्य सरकार के साथ एक एमओयू साइन किया गया था। सरकार की भावना के अनुरूप ही इस स्कूल में  वर्ल्ड  क्लास फैसलिटी उपलब्ध करवाई गई है।

इस स्कूल में प्रवेश की प्रक्रिया 17 दिसंबर से शुरू हो जाएगी। प्रथम चरण में नर्सरी से क्लास सात तक के विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। शिक्षा सत्र अगले वर्ष एक अप्रैल से शुरू होगा। उन्होंने बताया कि अजमेर शहर और राजस्थान एवं देश के अभिभावक स्कूल परिसर का निरीक्षण कर वर्ल्ड क्लास फैसिलिटी को देख सकते हैं। यह स्कूल सतगुरु ग्रुप के वाइस चेयरमैन प्रकाश लालचंदानी के मार्ग निर्देशन में तैयार किया गया। चंदानी परिवार अजमेर का ही रहने वाला है। इसलिए अजमेर में इंटरनेशनल स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने भी अब नई शिक्षा नीति लागू कर दी है। शिक्षा के क्षेत्र में जो बदलाव हुए हैं, उन्हीं को ध्यान में रखते हुए सतगुरु इंटरनेशनल स्कूल में सुविधाएं जुटाई गई है। हमारे स्कूल में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को रोजगार प्राप्ति की भी चिंता नहीं रहेगी क्योंकि हमारा सतगुरु ग्रुप देश विदेश में कारोबार कर रहा है। टूरिज्म और होटल के कारोबार में हमारे ग्रुप को ही हजारों युवाओं की जरूरत रहती हैं। यूरोप के कई देशों के स्कूलों का अध्ययन करने के बाद ही पंचशील क्षेत्र पृथ्वीराज नगर के निकट स्कूल को तैयार किया गया है।

शिक्षाविद जीके मिश्रा स्कूल के प्रिंसिपल होंगे। स्कूल में सुविधाएं:जॉइंट सेक्रेटरी भूमिका थारवानी के अनुसार स्कूल के समस्त कमरों में ऑडियो विजुअल कार्यप्रणाली, बड़ा डिजिटल ऑडिटोरियम,एम्फीथिएटर व फोटोग्राफी मीडिया सेंटर भी होगा। स्कूल स्टाफ बच्चों व अभिभावकों के मध्य पारस्परिक संवाद के लिए डिजिटल ऐप विकसित किया गया हैए जिससे स्कूल से संबंधित समस्त सूचनाओं का आदान प्रदान हो सकेगा। बच्चों को स्कूल से लाने ले जाने के लिए जीपीएस सुविधायुक्त एसी बसों की सुविधा होगी जिससे अभिभावक व स्कूल प्रशासन को बस व बच्चों से संबंधित जानकारी प्राप्त हो सकेगी। अजमेर में पहली बार रोबोटिक लैब व सूचना प्रसार नवाचार केंद्र होगा। मिट्टी के बर्तनों, नृत्य, नाटक, संगीत (भारतीय और पश्चिमी, योग और ध्यान सहित विभिन्न पाठ्येतर गतिविधियों पर फोकस रहेगा। बैडमिंटन, स्केटिंग, शूटिंग, वॉलीबॉल, लॉन टेनिस, टेबल टेनिस, स्क्वैश, बास्केटबॉल, क्रिकेट, हॉकी और फुटबॉल जैसे विभिन्न खेलों के साथ खेल केंद्र, ओलंपिक आकार का स्विमिंग पूल की भी स्थापना की गई है। अजमेर में पहली रोबोटिक लाइब्रेरी, किड्स लाइब्रेरी अत्याधुनिक कम्प्यूटर लैब, नवाचार प्रयोगशाला, विज्ञान प्रयोगशाला, गणित प्रयोगशाला, भाषा प्रयोगशाला इत्यादि सभी स्कूल में उपलब्ध होगी। सतगुरु इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण सुविधाए सुसज्जित अस्पताल, प्रशिक्षित नर्स और एम्बुलैंस सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। यहां विद्यार्थी सभी प्रकार के पात्रों, कहानियों, उपाख्यानों, लिपियों व लेखन से परिचित होंगे जो उनके बढ़ते व्यक्तित्व के रूप में आत्मविश्वासी, अभिव्यंजक, सहानुभूतिपूर्ण और संवेदनशील बनने में उन्हें सक्षम बनाएगा। 

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें