कांग्रेस नेता और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों बिहार में अपनी ‘वोटर अधिकार यात्रा’ पर हैं. यात्रा के तीसरे दिन मंगलवार को उन्होंने भाजपा और निर्वाचन आयोग पर गंभीर आरोप लगाए. राहुल गांधी ने कहा कि बिहार में वोट चोरी हो रही है और इसमें भाजपा और आयोग दोनों की मिलीभगत है. उन्होंने लोगों को चेताया, “अगर आपका नाम मतदाता सूची से कट गया, तो सिर्फ वोट ही नहीं, बल्कि राशनकार्ड, जमीन और कई जरूरी सुविधाएं भी छिन जाएंगी.”
मंगलवार को राहुल गांधी की यात्रा गया जिले के वजीरगंज से शुरू होकर नवादा, शेखपुरा होते हुए नालंदा तक पहुंची. दिनभर जनता से मिलने और जनसभाएं करने के बाद यात्रा का समापन नालंदा में हुआ. बुधवार को यात्रा का ब्रेक रहेगा और गुरुवार से यह फिर नालंदा से आगे बढ़ेगी.
उधर निर्वाचन आयोग ने उन लोगों का ब्यौरा मांगा है, जिन्होंने राहुल गांधी की यात्रा के दौरान आरोप लगाया था कि उनके नाम मतदाता सूची से गलत तरीके से हटा दिए गए. आयोग ने कहा है कि संबंधित मतदाताओं की पहचान संख्या और विवरण दिए जाएं, ताकि जांच की जा सके. साथ ही यह भी अपील की गई कि जिनका नाम सूची से गायब है, वे 1 सितंबर तक दावा और आपत्ति दर्ज कर सकते हैं. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई ह
Advertisement
कांग्रेस नेता और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों बिहार में अपनी ‘वोटर अधिकार यात्रा’ पर हैं. यात्रा के तीसरे दिन मंगलवार को उन्होंने भाजपा और निर्वाचन आयोग पर गंभीर आरोप लगाए. राहुल गांधी ने कहा कि बिहार में वोट चोरी हो रही है और इसमें भाजपा और आयोग दोनों की मिलीभगत है. उन्होंने लोगों को चेताया, “अगर आपका नाम मतदाता सूची से कट गया, तो सिर्फ वोट ही नहीं, बल्कि राशनकार्ड, जमीन और कई जरूरी सुविधाएं भी छिन जाएंगी.”
मंगलवार को राहुल गांधी की यात्रा गया जिले के वजीरगंज से शुरू होकर नवादा, शेखपुरा होते हुए नालंदा तक पहुंची. दिनभर जनता से मिलने और जनसभाएं करने के बाद यात्रा का समापन नालंदा में हुआ. बुधवार को यात्रा का ब्रेक रहेगा और गुरुवार से यह फिर नालंदा से आगे बढ़ेगी.
उधर निर्वाचन आयोग ने उन लोगों का ब्यौरा मांगा है, जिन्होंने राहुल गांधी की यात्रा के दौरान आरोप लगाया था कि उनके नाम मतदाता सूची से गलत तरीके से हटा दिए गए. आयोग ने कहा है कि संबंधित मतदाताओं की पहचान संख्या और विवरण दिए जाएं, ताकि जांच की जा सके. साथ ही यह भी अपील की गई कि जिनका नाम सूची से गायब है, वे 1 सितंबर तक दावा और आपत्ति दर्ज कर सकते हैं. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है
राहुल गांधी के कल के वोटर अधिकार यात्रा में हुआ थोड़ा बदलाव
राहुल गांधी की बिहार में चल रही वोटर अधिकार यात्रा में कल के कार्यक्रम में थोड़ा बदलाव किया गया है. यात्रा दोपहर बाद शुरू होने की संभावना है. राहुल गांधी यात्रा ब्रेक के दौरान फिलहाल दिल्ली में हैं और कल इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी के नामांकन में शामिल हो सकते हैं. इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ नामांकन में शामिल होने की वजह से राहुल देर से बिहार पहुंचेंगे.