अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*अक्षय-अनुपम ने फैंस संग बांटी खुशियां, मनीषा कोइराला ने मनाया ‘कुकुर तिहार’*

Share

देशभर में दीपावली का त्योहार पूरे उत्साह और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है. आम लोग हों या बॉलीवुड सितारे, हर कोई अपने अनूठे अंदाज में इस पर्व की खुशियां बांट रहा है. दीपों की जगमगाहट और मिठाइयों की मिठास के बीच, बॉलीवुड के सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दीपावली की शुभकामनाएं दी.

JOIN US

Trending:

चौपाल 2025बिहार चुनाव शेड्यूलदिवालीनॉलेजलेटेस्ट न्यूजLocal 18अजब गजबफोटो#निवेश का सही कदमऐप खोलें

दीपावली के जश्न में डूबे सितारे, अक्षय-अनुपम ने फैंस संग बांटी खुशियां, मनीषा कोइराला ने मनाया ‘कुकुर तिहार’

Written by:

Abhishek Nagar

Agency:News18Hindi

Last Updated:October 20, 2025, 13:34 IST

Bollywood Diwali Celebration: दीपावली पर अनुपम खेर, रकुल प्रीत सिंह, अक्षय कुमार, ईशा कोप्पिकर ने फैंस को शुभकामनाएं दीं. मनीषा कोइराला ने दिवाली पर नेपाल की ‘कुकुर तिहार’ परंपरा के बारे में दिलचस्प खुलासा किया.

ख़बरें फटाफट

नई दिल्ली: देशभर में दीपावली का त्योहार पूरे उत्साह और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है. आम लोग हों या बॉलीवुड सितारे, हर कोई अपने अनूठे अंदाज में इस पर्व की खुशियां बांट रहा है. दीपों की जगमगाहट और मिठाइयों की मिठास के बीच, बॉलीवुड के सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दीपावली की शुभकामनाएं दी.

दीपावली के जश्न में डूबे सितारे, अक्षय-अनुपम ने फैंस संग बांटी खुशियां

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने फैंस को दीपावली की बधाई दी. अभिनेता ने लिखा, ‘आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं. जय श्री राम, जय मां लक्ष्मी.’ अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने भी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसके साथ उन्होंने लिखा, ‘हैप्पी दीपावली! यह पर्व आपके और आपके परिवार के लिए ढेर सारी खुशियां, अच्छा स्वास्थ्य और आशीर्वाद लेकर आए.’

अक्षय कुमार-ईशा कोप्पिकर की फैंस को बधाई
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने भी फैंस को दीपावली की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर वीडियो पोस्ट करके लिखा, ‘हर मुस्कान से रोशन हो ये त्योहार. इस दीपावली आपको ढेर सारा प्यार, उजाला और खुशियां मिलें. शुभ दीपावली.’ अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा, ‘आपके घर खुशियों से रोशन हों, जैसे दीपावली की रात.’ उन्होंने वीडियो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, ‘दीपावली की रोशनी आपकी नई शुरुआतों को जगमगाए.’

मनीषा कोइराला का ‘कुकुर तिहार’
अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने नेपाल की अनूठी परंपरा को साझा किया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की और बताया कि नेपाल में दीपावली के दौरान ‘कुकुर तिहार’ मनाया जाता है. उन्होंने लिखा, ‘कुकुर तिहार-दुनिया में शायद ही कहीं प्यार को इतनी खूबसूरती से मनाया जाता है, जैसे नेपाल में होता है. कुकुर तिहार के दिन हम अपने कुत्तों को माला, तिलक लगाकर सम्मानित करते हैं. कुकुर तिहार, नेपाल की आत्मा को दर्शाता है. एक ऐसी संस्कृति, जहां दया को भक्ति माना जाता है, और हर जीव को ईश्वर का रूप समझा जाता है.’

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें