अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

कुर्की कराने गई पुलिस टीम पर शराब माफिया का हमला; सिपाही की पीट-पीटकर हत्या, SI गंभीर

Share

कासगंज

उत्तर प्रदेश के कासगंज में मंगलवार को शराब माफिया ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। आरोपियों ने एक पुलिसकर्मी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। एक सब इंस्पेक्टर (SI) गंभीर रूप से घायल है। पुलिस टीम कुर्की कराने पहुंची थी।कासगंज के DM सीपी सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम 7 बजे SI अशोक और सिपाही देवेंद्र नगला धीमर गांव गए थे। दोनों पर अचानक बदमाशों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में SI अशोक बुरी तरह लहूलुहान हो गए। वहीं, सिपाही देवेंद्र की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, नगला धीमर गांव में अवैध शराब का कारोबार होता है। अक्सर पुलिस कार्रवाई होती रहती है।

मुआवजे और सरकारी नौकरी का ऐलान
खबर लगते ही पुलिस के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। कई लोगों को हिरासत में लिया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाने के निर्देश दिए हैं। योगी ने शहीद सिपाही देवेंद्र के परिजन को 50 लाख का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया है।

खेतों में अर्धनग्न हालात में मिले थे पीड़ित
जानकारी के मुताबिक, SI और सिपाही को पहले गांव में मारा गया। फिर उन्हें बंधक बनाकर अनजान जगह पर ले जाया गया। किसी तरह जब पुलिस को सूचना मिली, तो भारी पुलिस बल ने गांव पहुंचकर सर्च अभियान चलाया। इस दौरान SI खेत में अर्धनग्न हालत में घायल मिले।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें