अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

अजब – गजब 

Share

 मंजुल भारद्वाज

है ना अजब रहस्य
अकेले में बोला गया झूठ
झूठ है
और
पब्लिक में बोला गया झूठ
सत्य!

जैसे
अकेले में की गई हत्या
हत्या है
और
युद्ध में की गई हत्या
राष्ट्रभक्ति !

आज के दिन
नरसंहार के बाद
एक तानाशाह ने
आत्महत्या कर ली थी
और
एक मन के स्वांग
पब्लिक को सुना रहा है !

एक का देश
पाखंडों और भुखमरी से मुक्त है
और
दूसरे का देश
पाखंडों और भुखमरी युक्त है!

Ramswaroop Mantri

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें