अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

अमेरिका एक और युद्ध हार गया !

Share

-माइकल मूर,

अफगानिस्तान,काबुल,साईगन,पराजय, एक बार फिर से,अमेरिका एक और युद्ध हार गया !अमरीका का सबसे लंबा युद्ध ,′′अमरीका नंबर वन है !!! ” उसका अहंकार धूल में मिल गया !अमरीका ने इस युद्ध में $ 2 ट्रिलियन से अधिक खर्च किया । उसने एक ऐसे देश पर हमला करने के लिए 2300 अमेरिकी जीवन बलिदान कर दिया,जहां बिन लादेन कभी भी नहीं था,कहीं भी नहीं था ! बुश ने कहा कि उसे पकड़ने में उसकी कोई दिलचस्पी नहीं थी ! ओबामा की टीम ने उसे पाकिस्तान के वेस्ट पॉइंट से सड़क के ठीक नीचे एक घर में पाया ? कौन अनुमान लगाएगा ?हम मतलब अमरीका आक्रमणकारी हैं,तालिबान आक्रमणकारी नहीं हैं,वे अफगान हैं,यह उनका देश है ! वे धार्मिक पागल हैं । हम जानते हैं कि वह कैसा दिखता है,हमारे अमरीका के पास अपना पागल है !     

    कितना दुःखद गड़बड़ है । पेंटागन और सैन्य-औद्योगिक परिसर की रक्षा करें,एनएसए की रक्षा करें,होमलैंड की रक्षा करें । उन्होंने हमारे अमरीकी युवा सैनिकों को उनको मतलब अफगानियों को मारने के लिए भेजा । शर्म की बात है कि  9/11 के 19 हाईजैकर्स में से 15 सऊदी अरब से थे ! उनमें कोई अफगानिस्तानी नहीं,कोई इराकी नहीं,कोई ईरानी नहीं !बंदर बुश ने सऊदी पर हमला क्यों नहीं किया ? ओह ! यह भयानक है,यह छल-प्रपंच की हद है ! एक बार फिर,हमें मतलब अमरीका को बिना बम,बिना विमानों,बिना विनाशक हथियारों,बिना मिसाइलों, बिना हेलीकॉप्टरों,बिना नापाम वाली एक सेना ने हरा दिया है ! बस पिकअप ट्रकों में लड़ाकों के गिरोह ने हम अमरीकियों को बुरी तरह हरा दिया, अफगानिस्तान छोड़ने पर मजबूर कर दिया ! हमने मतलब अमरीका ने द्वितीय विश्वयुद्ध  के बाद से इस देश की रक्षा में एक भी वास्तविक युद्ध नहीं जीता ।आज के दिन मतलब 15 अगस्त 1945 को ठीक 76 साल पहले,जापान पर विजय,आज विजय-दिवस है – जापान पर विजय । जीवन की आहुति देने के लिए धन्यवाद अंकल लोर्नी। आज, 76 साल बाद, वह दिन है जब अमरीका अफगानिस्तान युद्ध हार गया था । भगवान हमारे सैनिकों को आशीर्वाद दे । हमारे सैनिक हमें माफ कर दें। इस घृणित दुखद युद्ध में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी परिवारों के लिए बहुत संवेदना और प्यार।           

-माइकल मूर,

अमरीका के सुप्रसिद्ध प्रगतिशील लेखक

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें