अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*कश्मीर पर अमरीका की मध्यस्थता मंजूर नहीं* 

Share

 *सामाजिक कार्यकर्ताओं की राष्ट्रीय अपील पर किसान संघर्ष समिति प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपेगी

*पहलगाम नरसंहार की उच्चस्तरीय जांच जरूरी

     किसान संघर्ष समिति की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुनीलम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों एवं तहसील अध्यक्षों ने भाग लिया।

     कार्यकारिणी की बैठक में  देश के  सामाजिक कार्यकर्ताओं की राष्ट्रीय अपील पर विभिन्न जिलों में 17 मई से 22 मई के बीच प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने का निर्णय किया गया है। 

ज्ञापन भारत-पाकिस्तान के युद्ध विराम के संदर्भ में दिया जा रहा है। ज्ञापन में कहा गया है कि कश्मीर पर अमरीका की मध्यस्थता हमे मंजूर नहीं है और पहलगाम नरसंहार की उच्चस्तरीय जांच जरूरी है ।

     उल्लेखनीय है कि 11 मई को देश के 17 राज्यों के 50 से अधिक संगठनों के सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ जी जी परीख , सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर, तुषार गांधी, डॉ सुनीलम, फिरोज मिथिबोरवाला, संदीप पांडे के नेतृत्व में आयोजित की गई थी ।

  कार्यकारिणी की  बैठक को संबोधित करते हुए डॉ सुनीलम ने कहा कि किसान संघर्ष समिति देश की सुरक्षा और संप्रभुता को लेकर चिंतित है। किसान संघर्ष समिति सेना द्वारा पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को नष्ट करने का समर्थन करती है लेकिन किसी भी स्थिति में युद्ध के खिलाफ है।

      डॉ सुनीलम ने कहा कि जब ऐसी स्थिति में यूक्रेन रूस युद्ध चल रहा है तथा अमरीका समर्थित इजराइली हमले में साढ़े चार लाख फिलिस्तीनी शहीद हो चुके हैं, भारत- पाकिस्तान युद्ध दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं  को बर्बाद करेगा, सांप्रदायिक टकराव को बढ़ाएगा साथ ही दोनों देशों में  शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जरुरी संसाधनों को हथियार खरीदने मे लगाने को मजबूर होना पड़ेगा। जिसका लाभ अमरीका और यूरोप के हथियारों के सौदागरों को होगा।

    डॉ सुनीलम ने बताया है कि राष्ट्रीय अपील के अनुसार यह कार्यक्रम किसी एक संगठन के द्वारा नहीं बल्कि  स्थानीय सजग नागरिकों द्वारा आयोजित किया जाना चाहिए। अर्थात सभी को शामिल करने की कोशिश की जानी चाहिए।

    22 मई को पहलगाम नरसंहार  का एक माह पूरा हो रहा है। किसान संघर्ष समिति ने सभी नागरिकों से पहलगाम में मारे गए 27 नागरिकों को तथा पाकिस्तान के हमले में मारे गए भारतीय नागरिकों को श्रद्धांजलि देने की अपील की है।

        बैठक में राष्ट्रीय प्रवक्ता एड शिवसिंह, प्रदेश अध्यक्ष एड आराधना भार्गव, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, मालवा निमाड़ क्षेत्र संयोजक रामस्वरूप मंत्री (इंदौर), संदीप ठाकुर, अभिनय श्रीवास (सागर), दिलीप कौशिक (छत्तीसगढ़), दिलीप पाटीदार (मंदसौर), डॉ रविंद्र धारवे (धार), भागवत परिहार, कृपाल सिंह सिसोदिया (बैतूल), गुलजारी पटेल, हरिओम चंद्रवंशी, हरिराम वर्मा, सतीश जैन, विजय बिजोलिया, नारायण चंद्रवंशी, सुरेश वर्मा, अरविंद उइके, अनिल चंद्रवंशी, बलराम वर्मा, गौतम कुमार चंद्रवंशी, (छिंदवाड़ा), लीलाधर चौधरी (देवास), प्रदीप बंसल (रीवा), धर्मेंद्र सिंह, नंदलाल सिंह (सतना), मनोज कोल (सीधी), एड अशोक सिंह पैगाम,  निसार आलम अंसारी, ध्रुव तिवारी ( सिंगरौली), हीरालाल पटेल (मऊगंज), रामकुमार सनोडिया, पवन सनोडिया (सिवनी), शत्रुघन यादव (ग्वालियर), कृष्णा मर्सकोले (हरदा), सुधीर शुक्ला( टीकमगढ़) आदि शामिल हुए।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें