अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*डॉन 3 में नजर आएंगे अमिताभ और शाहरुख* 

Share

मुंबई। फरहान अख्तर एक्टर रणवीर सिंह के साथ डॉन 3 बना रहे हैं। पिछले कुछ समय से ये फिल्म चर्चाओं में बनी हुई है। खबर सामने आई थी कि डॉन 3 बंद हो गई है। लेकिन ये फिल्म बन रही है। और ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो डॉन 3 में ओरिजिनलडी डॉन अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के कैमियो की खबर सामने आ रही है। हालांकि, अभी इस खबर को लेकर कोई आधिकारिक एलान नहीं हुआ है। लेकिन तीन डॉन को एक साथ देखना ऑडियंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।

पिछले कुछ समय से लगातार ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि डॉन 3 में एक क्रॉसओवर प्लान हो सकता है। रिपोर्ट्स का दावा है कि फरहान अख्तर ने फिल्म की शुरुआती स्टोरीलाइन पर काम करते हुए लेजेंडरी पासिंग द लीगेसी वाला कॉन्सेप्ट भी सोचा था, जिसमें अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के साथ रणवीर सिंह एक ही फ्रेम में दिखें।

हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। न फरहान अख्तर, न ही फिल्म की टीम ने इस खबर पर मुहर लगाई है। लेकिन अगर सच में अमिताभ, शाहरुख और रणवीर एक साथ नजर आते हैं, तो यह फैंस के लिए खास पल होगा। फिलहाल फैंस को इंतजार में बैठे हैं। डॉन 3 रणवीर सिंह के करियर के लिए भी एक खास फिल्म होने वाली है।

ऐसी भी खबरें थीं कि जंगली बिल्ली प्रियंका चोपड़ा भी इस फिल्म से वापसी कर सकती हैं। हालांकि इस खबर को लेकर भी कोई आधिकारिक एलान नहीं हुआ है। डॉन 3 में कृति सेनन के होने की रिपोर्ट आई है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें