अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

अमृतपाल सिंह की पत्नी हिरासत में , लंदन भागने की कर रही थी तैयारी

Share

अमृतसर: ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर को पंजाब पुलिस ने अंमृतसर के श्री गुरु राम दास अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से हिरासत में लिया है. पंजाब पुलिस से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि वह लंदन के लिए उड़ान भरने की कोशिश कर रही थी.

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर को पंजाब पुलिस ने हिरासत में लिया है। वह लंदन जाने की तैयारी में थी, पुलिस ने उसे चंडीगढ़ एयरपोर्ट से हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे अमृतपाल सिंह के बारे में पूछताछ कर रही है। अमृतपाल पाल की पत्नी आज ही लंदन के लिए रवाना हो रही थी, 1.30 बजे उनकी फ्लाइट थी। हलांकि किरणदीप पर एक भी एफआईआर दर्ज नहीं है, लेकिन पुलिस उन्हें नजरबंद भी कर सकती है। 

अमृतपाल सिंह की पत्नी पंजाब के जालंधर की रहने वाली है। अमृतपाल ने उनसे इसी साल 10 फरवरी को शादी की थी। हलांकि, किरणदीप का पूरा परिवार कुछ साल पहले लंदन चला गया था। उसके पास लंदन की नागरिकता है। पिछले दिनों पंजाब पुलिस के एक्शन के बीच उनका नाम सामने आया था। ऐसी खबरें है कि वह खालिस्तानी समर्थक संगठन बब्बर खालसा की एक्टिंग मेंबर है और संगठन के लिए फंडिंग जमा करती है। इस बारे में पुलिस और एजेंसी को सबूत की तलाश है। 

अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस ने 18 मार्च को राज्यस्तर पर ऑपरेशन शुरू किया था। इस बीच उसके कई साथियों को गिरफ्तार किया गया। वह पिछले एक महीने से फरार है और तमाम कोशिशों के बाद भी पंजाब पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उसके सबसे करीबी साथी पप्पलप्रीत सिंह भी इस बीच गिरफ्तार हो गया है, लेकिन इसके बावजूद अमृतपाल का अबतक कुछ भी अता-पता नहीं है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें