सुधा सिंह
ब्रिटेन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के छात्रों को , वहाँ की संसद में , पत्रकारों और अन्य तथा भारतीय मूल के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले बड़ी संख्या में एकत्रित लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने साफगोई से सभी बातों को रखा. बीजेपी के नेतागण चौतरफा हमला रोज करते हैं और कहते हैं की राहुल गांधी ने भारत का अपमान किया है और उनका कृत्य देशद्रोह है जो निंदनीय और दंडनीय है!
केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को “पप्पू” कहा है! उन्होंने कैम्ब्रिज में राहुल के भाषण का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा- कांग्रेस के “स्वघोषित राजकुमार” ने सारी हदें लांघ दी हैं। यह आदमी भारत की एकता के लिए बेहद खतरनाक हो गया है.
अब ये लोगों को भारत को बांटने के लिए उकसा रहा है। भारत के लोकप्रिय और चहेते प्रधानमंत्री का एकमात्र मंत्र है ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत।’
विदेशियों को नहीं पता कि राहुल पप्पू हैं : रिजिजू.
रिजिजू मे एक दूसरे ट्वीट में लिखा- भारत के लोग जानते हैं कि राहुल गांधी पप्पू हैं, लेकिन विदेशियों को नहीं पता है कि वे हकीकत में पप्पू हैं। उनके फूलिश (मूर्खतापूर्ण) स्टेटमेंट्स पर प्रतिक्रिया देने की कोई जरूरत नहीं है, लेकिन देश विरोधी ताकतें उनके देश विरोधी बयानों का इस्तेमाल भारत की इमेज बिगाड़ने के लिए कर रही हैं!
किरेन रिजिजू ने लिखा कि सेम प्रोडक्ट को री-लॉन्च करने की लिमिट होनी चाहिए। लंदन में एक बार फिर लॉन्च होने के बाद भारत में वही गैंग लगातार मार्केटिंग कर रहा है!
किरेन रिजिजू ने लिखा कि सेम प्रोडक्ट को री-लॉन्च करने की लिमिट होनी चाहिए। लंदन में एक बार फिर लॉन्च होने के बाद भारत में वही गैंग लगातार मार्केटिंग कर रहा है।
राहुल गांधी ने ब्रिटेन में बचकानी बातों से देश का सिर झुका दिया : शिवराज
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, राहुल गांधी विदेश जाकर रोते हैं! उनकी देश में कोई सुनता नहीं। ऐसी बचकानी बात करते हैं कि देश का सिर शर्म से झुक गया। एक बच्चे की तरह रो रहे हैं कि हमें यह नहीं करने दिया जा रहा है। मुझे कांग्रेस के नेतृत्व पर तरस आता है!
राहुल के कैम्ब्रिज में दिए इन बयानों पर बीजेपी के नेतागण ,उनके प्रवक्ता , बीजेपी की आईटी सेल , समर्थक तथा भक्तमंडली लगातार हमलावर है!
*राहुल गांधी ने ब्रिटेन में क्या क्या कहा?*
1. भारत में मीडिया और लोकतांत्रिक ढांचे पर हमला।
राहुल ने कहा था :
विपक्ष के खिलाफ केस दर्ज किए जाते हैं। मेरे खिलाफ कई क्रिमिनल केस दर्ज किए गए हैं, लेकिन ये केस ऐसी चीजों के लिए दर्ज किए गए, जो आपराधिक नहीं थीं। जब देश में मीडिया और लोकतांत्रिक ढांचे पर इस तरह का हमला हो रहा हो तो विपक्ष के तौर पर आपके लिए लोगों से बात करना मुश्किल हो जाता है!
2. मेरी बातें रिकॉर्ड की जाती थीं.
राहुल ने कहा था :
बड़े पैमाने पर राजनीतिक नेताओं के फोन में पेगासस है। मेरे फोन में भी पेगासस था। मुझे इंटेलिजेंस अफसरों ने बुलाकर कहा था कि आप फोन पर जो कुछ भी कहें, बेहद सतर्क होकर कहें, क्योंकि हम इसे रिकॉर्ड कर रहे हैं। यह एक ऐसा दबाव है, जो हम महसूस करते हैं!
3. विपक्षी नेता मुद्दों पर बात कर रहे थे उन्हें , जेल में डाल दिया.
राहुल ने कहा था :
लोकतंत्र के लिए जरूरी ढांचा संसद, फ्री प्रेस, न्यायपालिका होते हैं। आज यह सब मजबूर होते जा रहे हैं। इसलिए हम भारतीय लोकतंत्र के मूल ढांचे पर हमले का सामना कर रहे हैं।
भारतीय संविधान में भारत को राज्यों का संघ बताया गया है। उस संघ को बातचीत की जरूरत है। यह वह बातचीत है जो खतरे में है। आप देख सकते हैं तस्वीर जो संसद भवन के सामने की है। विपक्ष के नेता कुछ मुद्दों पर बात कर रहे थे और उन्हें जेल में डाल दिया गया। ऐसा 3 या 4 बार हुआ है। जो हिंसक था।
4. आतंकवादी मुझसे मिले थे, लेकिन उन्होंने मुझे कुछ नहीं किया.
राहुल ने बताया था :
“भारत जोड़ो यात्रा” के दौरान एक अनजान आदमी मेरे पास आया। उसने कहा कि वह मुझसे बात करना चाहता है। उसने पूछा कि क्या मैं सच में लोगों की समस्याएं सुनने के लिए आया हूं।
उसने आसपास के कुछ लोगों की ओर इशारा करते हुए कहा कि वे सभी आतंकवादी हैं। मुझे लगा कि मैं मुश्किल में हूं क्योंकि आतंकवादी मुझे मार डालेंगे, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया क्योंकि यह सुनने की शक्ति है।
० केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- पेगासस कहीं और नहीं, राहुल के दिल-दिमाग में है.
राहुल गांधी के इन बयानों पर किरेन रिजिजू से पहले दूसरे भाजपा नेताओं ने भी जमकर हमला बोला था। अनुराग ठाकुर ने पेगासस मुद्दे पर कहा था-
यह कहीं और नहीं बल्कि राहुल के दिल-दिमाग में हुआ है। उनकी क्या मजबूरी थी जो अपना फोन जमा नहीं करवाया। ऐसा क्या था उनके फोन में?
एक के बाद एक हार को वे पचा नहीं पा रहे हैं, जिस तरह से वे विदेश धरती पर, कभी विदेशी दोस्तों के जरिए भारत को बदनाम करते हैं, इससे ये सवाल सामने आता है कि कांग्रेस का एजेंडा क्या है?
राहुल गांधी ने कैंब्रिज में की चीन की तारीफ.
राहुल ने कहा :
चीन शांति पसंद देश, वहां की सरकार कॉर्पोरेशन की तरह काम करती है।
कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी बोले : ऐसी दुनिया को बनते हुए नहीं देख सकते जहां लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं नहीं हो।
उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा में कन्याकुमारी से चल कर कई राज्यों से गुजरते हुए और अपार भीड़ तथा समर्थन लेते हुए लगभग 4000 किलो मीटर की कश्मीर में यात्रा पूरी की और राष्ट्रीय ध्वज को कश्मीर के लाल चौक पर फहराया। राहुल गांधी की छवि एक गंभीर , ज्ञानी और समझदार राष्ट्रीय जननेता के रूप में हो गई है।
इसके बाद लोक सभा के बजट सेशन में उनका भाषण काबिले तारीफ है । उन्होंने गौतम अडानी पर जो कुछ भी कहा उसमें बहुत सी बातों को लोकसभा के रिकॉर्ड से लोक सभा अध्यक्ष के द्वारा हटा दिया गया।
इतना ही नहीं इन पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी और गोड्डा से बीजेपी सांसद निशि कांत दुबे ने अवमानना का नोटिस दिया जिसे अध्यक्ष ने मान लिया और लोक सभा सचिवालय ने राहुल गांधी” कारण बताओ नोटिस” जारी किया जिसका उन्होंने जवाब साक्ष्यों के साथ दे दिया है।
इसके बाद ही राहुल गांधी की ब्रिटेन यात्रा हुई है। उनको कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में वहां के छात्रों को जियो पॉलिटिक्स और अन्य विषयों पर संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया ! उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से एमफिल किया है और वे पुराने छात्र हैं।
अब देश के लोगों को राहुल गांधी के बारे में सोचना है कि क्या वे पप्पू हैं और विदेशों में जा कर बच्चों के तरह रोते हैं या झूठ बोलते हैं और हमेशा अनर्गल बातें करते रहते हैं?





