नई दिल्ली. देश के दिग्गज कारोबारी आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) पर काफी सक्रिय रहते हैं. वह लोगों से जुड़ने के लिए तरह-तरह की पोस्ट भी शेयर करते हैं. अपने मजेदार पोस्ट की वजह से उनकी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है. इस बार आनंद महिंद्रा ने ट्विटर के जरिए एक वीडियो को शेयर किया है जो भारत में डिजिटल पेमेंट की बढ़ती लोकप्रियता को दिखाता है.
आनंद महिंद्रा ने शनिवार (6 नंबवर) को 30 सेकंड का एक वीडियो ट्वीट किया. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ”क्या आपको भारत में डिजिटल पेमेंट की बढ़ती रफ्तार को लेकर किसी और सबूत की जरूरत है?”
Do you need any more evidence of the large-scale conversion to digital payments in India?! pic.twitter.com/0yDJSR6ITA
— anand mahindra (@anandmahindra) November 6, 2021





