अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

14 सालों के बाद महाकाल मंदिर पहुंचे अनिल अंबानी

Share

उज्जैन। देश के जाने माने उद्योगपति अनिल अंबानी महाकाल दरबार में 14 साल बाद पहुंचे थे। इस दौरान अनिल अंबानी की पूजा करवा रहे आशीष पुजारी ने जब उनसे सहज ही पूछा कि आपका महाकाल दरबार में आगमन 8-9 साल बाद हो रहा है. इस पर अनिल अंबानी ने कहा कि 8-9 साल नहीं, पूरे 14 साल बाद बाबा के दरबार में आया हूं, मेरा वनवास पूरा हो गया।

देश के जाने माने उद्योगपति अनिल अंबानी ने मंगलवार को सुबह महाकाल के दरबार में पूजा-अर्चना की। अनिल अंबानी ने गर्भगृह में बाबा महाकाल का अभिषेक किया और भगवान का आशीर्वाद लिया। वे गर्भगृह में आराधना करने के बाद काफी देर तक नंदी हाल में भी बैठे।महाकाल प्रबंध समिति की तरफ से एडीएम संतोष टैगोर ने अनिल अंबानी को बाबा महाकाल की तस्वीर और प्रसाद भेंट कर सम्मान भी किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जैसे ही वे गर्भगृह में पहुंचे तो आशीष पुजारी ने उनसे पूछ लिया कि आपका तो 8-9 साल बाद आगमन हो रहा है, जिस पर अंबानी ने कहा कि 8-9 नहीं, पूरे 14 साल बाद महाकाल आया हूं, अब मेरा 14 साल का वनवास पूरा हो गया है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें