अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

रोज 5 किमी सफर तय कर पशु-पक्षियों और गरीबों को खाना खिलाते हैं, अब तक 60 लाख रुपए खर्च कर चुके

Share

केशोद

 हम बात कर रहे हैं गुजरात के केशोद के रहने वाले अनिल खेरा की, जिनकी पशु-पक्षियों की सेवा के किस्से दूर-दूर तक मशहूर हैं। पेशे से ज्वैलर अनिल कितना भी बिजी क्यों न हों, लेकिन वे रोज दो घंटे का वक्त पशु-पक्षियों के लिए रिजर्व रखते हैं। इसके लिए वे रोजाना 5 किमी का सफर तय कर इनके लिए खाने-पीने का इंतजाम करते हैं। अनिल पिछले 20 साल से लगातार इस काम को करते आ रहे हैं। इस पर अब तक वे 50 से 60 लाख रुपए भी खर्च कर चुके हैं।

अनिल अक्सर भुट्टे पेड़ों की टहनियों में फंसा देते हैं, ताकि पक्षी आराम से खा सकें।

अनिल अक्सर भुट्टे पेड़ों की टहनियों में फंसा देते हैं, ताकि पक्षी आराम से खा सकें।

कुत्तों को बिस्किट और बिल्लियों को गांठिए खिलाते हैं
अनिल पेड़ों की टहनियों में भुट्टे फंसा देते हैं, ताकि पक्षी आराम से खा सकें। वे कहते हैं कि इसे जमीन पर फेंक दूं, तो पक्षियों के लिए डर बना रहेगा कि कहीं कुत्ते या बिल्ली उनका शिकार न कर लें। इसलिए मैं जमीन पर चना डालने के बजाय पेड़ों पर मकई लटका देता हूं।

इसके अलावा वे गाय और दूसरे पशुओं के लिए हरी सब्जियां और चारे का भी इंतजाम करते हैं। इतना ही नहीं, वे कुत्तों के लिए बिस्किट और बिल्लियों को लिए गांठिए भी अपने साथ लाते हैं।

पेड़ों पर लटकाते हैं मटकियां
अनिल कहते हैं कि मैंने एक रूटीन बना रखा है और जगह भी तय कर रखी है। केशोद रेलवे स्टेशन, भारत मिल, चौक शंकर मंदिर, पुलिस क्वार्टर, सरकारी दवाखाना, सरकारी गेस्ट हाउस, PWD, चांदीगढ़ पाटिया जैसी जगहों पर मैं जाता हूं। जहां खाना-दाना रखने के अलावा पेड़ों पर पानी से भरी मटकियां भी टांगता हूं। यहां बड़ी संख्या में पक्षी आते हैं।

अनिल हर दिन एक हजार रु. खर्च करते हैं। अब तक वे 50 से 60 लाख रुपए खर्च कर चुके हैं।

अनिल हर दिन एक हजार रु. खर्च करते हैं। अब तक वे 50 से 60 लाख रुपए खर्च कर चुके हैं।

भूखे लोगों का भी पेट भरते हैं
अनिल की यह सेवा सिर्फ पशु-पक्षियों तक ही सीमित नहीं, बल्कि वे भूखे-प्यासे लोगों की मदद करने से भी पीछे नहीं हटते। ठंड के दिनों में वे घूम-घूमकर फुटपाथ पर सोने वाले लोगों के लिए चादर और गर्म कपड़ों का इंतजाम करते हैं। उनके खाने की व्यवस्था भी करते हैं। इस तरह किसी न किसी तरह की मदद के रूप में वे रोजाना के एक हजार रुपए खर्च करते हैं।

मवेशियों के लिए खेत किराए पर लेते हैं
वे बताते हैं कि कभी-कभी मैं सड़क पर घूमने वाले मवेशियों के लिए एक खेत किराए पर लेता हूं। इस खेत में हम गाजर, शर्बत या मक्का उगाते हैं और गायों को खिलाते हैं। यदि चारे की तत्काल जरूरत है, तो हम सीधे खेत से हरा चारा खरीद सकते हैं।

अनिल हर रोज 2 घंटे का वक्त पशु-पक्षियों की सेवा के लिए रिजर्व रखते हैं।

अनिल हर रोज 2 घंटे का वक्त पशु-पक्षियों की सेवा के लिए रिजर्व रखते हैं।

परिवार भी करता है मदद
अनिल बताते हैं कि उनका इन बेजुबान जीवों से गहरा नाता जुड़ चुका है। पक्षी भी उन्हें देखकर भागते नहीं हैं, बल्कि उनकी राह ताकते हैं। मैं रात को ही इनके लिए दाना और पशुओं के लिए चारे का इंतजाम कर लेता हूं।

उन्होंने बताया कि इस काम में मेरी पत्नी, बेटा और बहू भी मदद करते हैं। कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि इन्हें भूखे छोड़ना पड़ा हो। जब हम शहर से बाहर होते हैं, तो इसकी जिम्मेदारी किसी न किसी व्यक्ति को सौंपकर ही जाते हैं।

Ramswaroop Mantri

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें