अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

सड़क सुरक्षा माह के तहत अभ्यास मंडल ने गांधी प्रतिमा पर चलाया यातायात जागरूकता कार्यक्रम …

Share

सैकड़ों वाहन चालकों को बांटे मास्क और उन्हें यातायात नियमों के पालन करने की हिदायत के साथ निवेदन किया 

इंदौर। वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग नहीं करें, सीट बेल्ट लगाएं, मुंह पर अच्छे से मास्क लगाएं, हेलमेट पहनें, सीमित मात्रा में हार्न का उपयोग करें, तेज गति से वाहन न चलाएं, शारीरिक दूरी बनाए रखें, जेब्रा लाइन पर रूकें, रेड लाइट में सड़क पार नहीं करें, हेड लाइट पर आधा काला पोतकर रखें, ताकि चकाचौंध कम हो। इस तरह की हिदायत और निवेदन अभ्यास मंडल के कार्यकर्ताओं ने माइक पर गांधी प्रतिमा पर वाहन चालकों से कर रहे थे। मौका था बत्तीसवां सड़क सुरक्षा माह के तहत अभ्यास मंडल द्वारा नागरिकों को उनके कर्तव्यों का बोध कराना। रविवार सुबह 11 बजे अभ्यास मंडल के   कार्यकर्ताओं ने लगातार एक घंटे तक गांधी प्रतिमा के चारों ओर अनुशासन के साथ जनजागरूकता अभियान चलाया। संस्था के अध्यक्ष रामेश्वर गुप्ता, उपाध्यक्ष अशोक कोठारी, सचिव नेताजी मोहिते, ईश्वर बाहेती, दीप्ति गौर अपने सदस्यों के साथ गांधी प्रतिमा के चारों ओर यातायात नियम तख्ती, मास्क और पेम्पलेट लेकर खड़े हो गए। चौराहे पर से जो भी वाहन चालक बिना मास्क के निकलता संस्था के अजीत सिंह नारंग,  डॉ गौतम कोठारी, हरेराम वाजपेयी, श्याम सुंदर यादव, एनके उपाध्याय, डॉ. ओपी जोशी, मुरली खंडेलवाल आदि उन्हें मास्क देते और साथ में निवेदन भी करते कि वे बिना मास्क के नहीं निकलें और यातायात के नियमों का ठीक से पालन करें। दूसरे छोर पर संस्था के शिवाजी मेहिते, विकास पुंडलिक, पराग जटाले, वीरेंद्र नाहर, शरद सोमपुरकर, अशोक मित्तल, हबीब बेग, वैशाली खरे, राजेंद्र बिल्लोरे, अरविंद पोरवाल, , पीसी शर्मा, एम पी शर्मा वाहन चालकों को पेम्पलेट का वितरण कर रहे थे, जिसमें यातायात के नियमों की जानकारी और नागरिक बोध था। रामेश्वर गुप्ता ने बताया कि इस अभियान का मकसद वाहन चालकों को यातायात के बारे में जानकारी देने से अधिक उनके जीवन की सुरक्षा भी है, क्योंकि प्राय: देखा गया है कि वाहन दुर्घटनाएं अधिक हो रही है और इसे कम करने की जिम्मेदारी अकेले प्रशासन की नहीं होकर हम सबकी है। हम सब सुरक्षित रहें इसी को ध्यान में रखकर यह जनजारूकता अभियान चलाया गया, जिसमें संस्था ने सैकड़ों वाहन चालकों को मास्क के साथ पेम्पलेट का वितरण भी किया। संस्था के सदस्यों के हाथों में यातायात के नियमों की लिखी तख्तियां थी।  संस्था सचिव नेताजी मोहिते ने बताया कि शहर में जब भी प्रशासन द्वारा कोई अच्छा कार्य किया जाता है तो अभ्यास मंडल  भी अपने सदस्यों के साथ उसमें पूरे मनोयोग के साथ शिरकत करता है और इस तरह के सकारात्मक कार्यों की सराहना भी करता है। मीडिया प्रभारी प्रवीण जोशी ने बताया कि इस मौके पर वाहन चालकों को जहां यातायात के नियमों के बारे में जानकारी निवेदन के साथ दी गई, वहीं यातायात विभाग से भी अपेक्षा की गई कि वे अपने यहां के पार्किंग को व्यवस्थित रखें। सभी चौराहों पर यातायात संकेतक ठीक से लगाएं। स्कूल कॉलेज में विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दें और नगर निगम के सहयोग से गड्ढे भरवाएं, ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सका।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें