अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

आदर्श आचार संहिता के लागू होते ही थाना प्रभारी देपालपुर श्रीमती मीना कर्णावत की सक्रियता बड़ी

Share

देपालपुर निप्र। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 की तारीख का ऐलान होने के बाद अब देपालपुर पुलिस के लिए दोहरी जिम्मेदारी तय हो गई है। साल के अंत माह में जहां लंबित प्रकरण निपटाए जाने हैं वही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चलते ग्रामीण इलाकों में आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए कानून व्यवस्था चाक-चौबंद रखना बड़ी जिम्मेदारी तय हो गई है। हालांकि थाना प्रभारी देपालपुर श्रीमती मीना कर्णावत की सक्रियता किसी से छुपी नहीं है जहां लंबित प्रकरणों को निपटाने में दिन रात लगी रहती है वही आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए ग्रामीण इलाके के सूचीबद्ध गुंडे, निगरानी बदमाश पर पहले ही नोटिस भेजकर बांड भरवा दिए हैं और प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर दी है। वर्तमान में सक्रिय सूचीबद्ध गुंडे, निगरानी बदमाश पर पुनः प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जाना तय की गई है। कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए उक्त कार्यवाही की जा रही है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें