देपालपुर। इंदौर सांसद शंकर लालवानी एवं पूर्व विधायक मनोज पटेल की पहल पर एमपीआरडीसी विभाग द्वारा – इंदौर-देपालपुर मार्ग पर डामरीकरण का कार्य सुचारु रुप से किया जा रहा है। गुणवत्ता के साथ किइंदौरए जा रहे डामरीकरण कार्य से आम आम राहगीरों खुशी का माहौल है। एसडीएम रवि वर्मा ने भी गुणवत्ता के साथ किए जा रहे डामरीकरण कार्य पर प्रशंसा जाहिर की है। बता दें कि पिछले कई महीनों से इंदौर – देपालपुर मार्ग जर्जर अवस्था में था दोपहिया – चारपहिया वाहन चालकों को भी परिवहन करने में बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को लेकर भाजपा नगर अध्यक्ष गोपाल कटेसरिया, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि महेशपुरी गोस्वामी, सांसद प्रतिनिधि अजय आहूजा ने इंदौर सांसद शंकर लालवानी एवं पूर्व विधायक मनोज पटेल से आग्रह पूर्वक अनुरोध किया कि इंदौर – देपालपुर मार्ग जर्जर अवस्था में हो चुका है वाहनों के परिवहन में भी आम राहगीरों समस्या का सामना करना पड़ रहा है तभी तत्काल जनप्रतिनिधियों ने एमपीआरडीसी के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए जर्जर मार्ग पर गुणवत्ता के साथ डामरीकरण करने का कार्य शुरू करवाया हैं।
इंदौर-देपालपुर मार्ग पर डामरीकरण





