अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

विधान सभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने दिया इस्तीफा, आरजेडी टिकट से समस्तीपुर से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव?

Share

पटनाः बिहार के राजनीतिक गलियारों में एनडीए गठबंधन में अंदरूनी कलह की खबर को आज विधान सभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने अपने पद से इस्तीफा देकर पुष्ट कर दिया है। हालांकि अपने इस्तीफा में उन्होंने कारण का जिक्र नहीं किया है। मगर महेश्वर हजारी को ले कर यह कहा जा रहा था कि मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होने के कारण वे नाराज थे।

चार बार विधानसभा के साथ 2009 के लोकसभा चुनाव में सफलता

महेश्वर हजारी जनता दल (यू०) से कल्याणपुर (अ०जा०) विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। वर्ष 2005 में राजनीति में प्रवेश करने के बाद उन्होंने फरवरी, 2005 नवम्बर, 2005 नवम्बर, 2015, नवम्बर, 2020 में चार बार विधानसभा का चुनाव जीता। वहीं वर्ष 2009 में वे लोक सभा के लिए निर्वाचित भी हुए थे।विधानसभा उपाध्यक्ष बनने के पहले महेश्वर हजारी नगर विकास और आवास विभाग, भवन निर्माण विभाग, योजना एवं विकास विभाग और उद्योग विभाग के मंत्री भी रह चुके हैं।

आरजेडी टिकट से समस्तीपुर से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा थी कि महेश्वर हजारी बहुत दिनों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से नाराज चल रहे थे। उनके बारे में चर्चा यह थी कि महेश्वर हजारी भी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के संपर्क में हैं। लालू यादव उन्हें राजद की टिकट से समस्तीपुर लोकसभा से चुनाव लड़ना चाहते हैं। जदयू नेतृत्व को जब इस बात का पता चला तो उन्हें मनाया गया। लेकिन इस बार मंत्रिमंडल में जब शामिल नहीं किया गया तो वे फिर नाराज हो गए हैं। वर्ष 2020 में भी उन्हें मंत्री नही बनाया गया था। तब उन्होंने अपनी बात को रखा था कि पद तो बड़ा मिल गया है पर काम कुछ नहीं।

हालांकि कहा यह भी जा रहा है कि नीतीश कुमार का ध्यान आकर्षित करने या मंत्री पद पाने का दबाव बनाने के लिए इस्तीफा दिया है। इससे पहले से ही जेडीयू जदयू विधायक डॉ. संजीव, बीमा भारती और दिलीप राय सीएम नीतीश कुमार और पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रहे हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें