अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

बेटे के जनाजे में नहीं शामिल हो पाएगा अतीक,ओवैसी बोले- गोली से इंसाफ तो कोर्ट बंद करो; ममता ने कहा- दिल्ली से भीख नहीं मांगूंगी

Share

गैंगस्टर अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम मोहम्मद का UP पुलिस ने झांसी में एनकाउंटर कर दिया। दोनों उमेश पाल मर्डर केस में वांटेड और 5-5 लाख के इनामी थे। इस एनकाउंटर पर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सवाल उठाए। वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी फेक एनकाउंटर का प्रदेश बन गया है। अधिकारी अपनी कुर्सी बचाने के लिए सरकार के दबाव में यह सब कर रहे हैं।

ओवैसी ने कहा,’ BJP मजहब के नाम पर एनकाउंटर करती है। ये एनकाउंटर नहीं कानून की धज्जियां उड़ रही हैं। अगर तुम फैसला करोगे कि गोली से इंसाफ करेंगे, तो फिर बंद कर दो अदालतों को। जजेज क्या काम करेंगे फिर? ये काम कोर्ट का है, आपका नहीं। आप मुजरिम को पकड़ो और उसे सजा दिलाओ।’

उधर, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर राज्य को बजट न देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा- सुनने में आ रहा है कि अब हमें साल 2024 तक फंड नहीं मिलेगा। जरूरत पड़ी तो साड़ी का आंचल फैलाकर माताओं के सामने भीख मांग लूंगी, लेकिन दिल्ली से भीख मांगने कभी नहीं जाऊंगी।

1. बेटे के जनाजे में नहीं शामिल हो पाएगा अतीक, नैनी जेल से धूमनगंज थाने ले गई पुलिस

24 फरवरी को हुए उमेश पाल हत्याकांड में यूपी पुलिस अब तक 4 शूटर्स का एनकाउंटर कर चुकी है। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया- इनपुट थे कि रास्ते में काफिले पर हमला करके अतीक को छुड़ाने की प्लानिंग की जा रही है। इसे देखते हुए स्पेशल फोर्सेस लगाई गई थीं। उधर, अतीक ​​​और उसके छोटे भाई अशरफ को प्रयागराज की CJM कोर्ट ने 17 अप्रैल तक पुलिस रिमांड में भेज दिया है।

दोनों पर उमेश पाल की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। रिमांड मिलने के बाद दोनों को नैनी सेंट्रल जेल से धूमनगंज थाने लाया गया। यहां पुलिस ने रात भर पूछताछ की। अतीक के वकील ने बताया कि छुट्टी की वजह से शनिवार को अदालत बंद है, वह बेटे के जनाजे में शामिल होने की अपील नहीं कर पाएगा। अतीक का एक बेटा नैनी और दूसरा लखनऊ की जेल में बंद है। मां शाइस्ता परवीन फरार है।

दो नाबालिग बेटे प्रयागराज के बाल सुधार गृह में हैं। ऐसे में असद के नाना और मौसा के अलावा कुछ रिश्तेदारों के ही उसके जनाजे में शामिल होने की उम्मीद है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि अतीक ने बेटे के जनाजे में शामिल होने की अर्जी कोर्ट में दी थी, लेकिन उसकी अर्जी खारिज कर दी गई।

2. 5 डिग्री तक बढ़ जाएगा दिन का तापमान, 10 से ज्यादा राज्यों के लिए हीटवेव की चेतावनी
मौसम विभाग ने इस साल देश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने का अनुमान जताया है। साथ ही अगले 4 दिनों तक कई राज्यों में हीटवेव (लू) की चेतावनी जारी की है। नॉर्थ-ईस्ट इंडिया, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री ज्यादा रहेगा। दिल्ली में 15 अप्रैल से लू चलने लगेगी।

वहीं, गोवा, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में अगले कुछ दिनों में हल्की बारिश भी हो सकती है। पश्चिम बंगाल के गंगा से लगे अलग-अलग हिस्सों में 17 अप्रैल तक लू चलने की संभावना है। इसके अलावा 15 अप्रैल तक उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश एवं ओडिशा और 15 से 17 अप्रैल तक बिहार में लू चल सकती है। भारत में इस साल फरवरी 1901 से लेकर अब तक की सबसे गर्म रही।
3. ममता ने शंख के आकार के ऑडिटोरियम का उद्घाटन किया: 2,500 की सिटिंग कैपेसिटी

ममता बनर्जी ने कोलकाता के अलीपुर में धनधान्य इनडोर ऑडिटोरियम का उद्घाटन किया। इसे 440 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है। उद्घाटन के मौके पर ममता ने कहा,’ मेरे मन में बस यही होता है कि लोग मुझे कभी गलत न समझें। कभी-कभी हमें फंड दिया जाता है, लेकिन कभी-कभी मेरे पास अच्छा काम करने के लिए पर्याप्त पैसा नहीं होता। लेकिन मैं दिल्ली से भीख नहीं मांगूगी।’

धनधान्य ऑडिटोरियम में दो हॉल हैं। पहले हॉल में 2,000 जबकि दूसरे में 540 लोग बैठ सकते हैं। ऐसा पहली बार नहीं है, जब ममता ने केंद्र पर फंड न देने का आरोप लगाया है। उन्होंने 29 और 30 मार्च को केंद्र के खिलाफ दो दिन का धरना भी किया था। ममता का आरोप है कि केंद्र सरकार के पास राज्य का 7 हजार करोड़ रुपया बकाया है। बंगाल में आम लोगों के रोजगार का पैसा केंद्र को लौटाना ही होगा।
​​

4. ED का BBC इंडिया के खिलाफ एक्शन, फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट के तहत केस दर्ज
ED ने BBC इंडिया के खिलाफ फॉरेन फंडिंग नियमों में उल्लंघन के आरोप में केस दर्ज किया है। यह केस फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) के तहत दर्ज किया गया है। जांच एजेंसी ने BBC को फाइनेंशियल स्टेटमेंट भी देने को कहा है। अफसरों ने BBC इंडिया के डायरेक्टर सहित 6 कर्मचारियों से पूछताछ की। BBC के फॉरेन रेमिटेंसेस की जांच की जा रही है।

इससे पहले फरवरी में इनकम टैक्स विभाग ने दिल्ली और मुंबई में BBC के परिसरों में सर्वे किया था। टैक्स डिपार्टमेंट की कार्रवाई इंटरनेशनल टैक्सेशन और ट्रांसफर प्राइसिंग में खामियों के आरोप पर की गई थी। BBC ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर 17 जनवरी को ‘द मोदी क्वेश्चन’ डॉक्यूमेंट्री का पहला एपिसोड यूट्यूब पर रिलीज किया था। इसे भारत में बैन कर दिया गया था।

5. फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों बोले- हम US की जागीर नहीं, वन चाइना पॉलिसी का समर्थन किया

फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने नीदरलैंड्स दौरे पर अमेरिका की आलोचना की। उन्होंने कहा कि वे चीन दौरे पर दिए अपने बयान पर कायम हैं। अमेरिका का सहयोगी होने का मतलब उनका जागीरदार होना नहीं है। मैक्रों ने कहा कि ताइवान में यथास्थिति पर फ्रांस के समर्थन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हम चीन की वन चाइना पॉलिसी के साथ हैं और ताइवान मामले का हल शांतिपूर्ण तरीके से होना चाहिए।

मैक्रों 5 अप्रैल को 3 दिन के चीन दौरे पर बीजिंग पहुंचे थे। उन्होंने राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की थी। दोनों नेताओं के बीच ट्रेड और इकोनॉमी सहित ताइवान विवाद पर भी चर्चा हुई थी। बैठक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मैक्रों ने कहा था कि यूरोप को अमेरिका पर अपनी निर्भरता कम करनी चाहिए। हमें ताइवान को लेकर चीन और अमेरिका के बीच टकराव में घसीटे जाने से बचना चाहिए।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें