अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*मणिपुर में असम राइफल्स के वाहन पर घात लगाकर हमला*

Share

इंफाल: मणिपुर में शांति बहाली की कोशिश के बीच बिष्णुपुर जिले में बड़ी घटना हुई है। शुक्रवार देर शाम हथियारबंद लोगों ने असम राइफल्स के एक वाहन पर हमला कर दिया। इस हमले में एक जेसीओ समेत दो जवान शहीद हो गए और दो अन्य घायल हो गए। यह घटना नांबोल सबल लेइकाई इलाके में शाम करीब 6 बजे हुई। हमलावरों ने घात लगाकर सैनिकों पर हमला किया। सुरक्षा बल ने हमले के पीछे छिपे आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

कहां हुआ हमला?
अधिकारियों के अनुसार, असम राइफल्स के जवान इंफाल से बिष्णुपुर की ओर जा रहे थे। तभी नांबोल सबल लेइकाई इलाके में उन पर हमला हुआ। वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि मणिपुर के बिष्णुपुर ज़िले में आतंकवादियों के हमले में असम राइफल्स के दो जवान शहीद हो गए। इनमें एक जेसीओ और एक जवान शामिल हैं। दो जवान घायल हैं। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि घायल जवानों को पुलिस और स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

तलाशी अभियान शुरू
वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि व्यस्त सड़क पर जवानों के वाहन पर हमला करने के बाद आतंकवादी एक सफेद वैन में सवार होकर भाग निकले। जवानों ने संयम बरतते हुए जवाबी कार्रवाई की ताकि कोई नागरिक हताहत न हो। सुरक्षा बल ने हमले के पीछे छिपे आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें