अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*RTO कार्यालय में NEWS टीम पर हमला, 30 करोड़ से ज्यादा की MD Drug पकड़ाई, जीतू पटवारी की नियुक्तियों को हरीश चौधरी ने किया रद्द, रेपिस्ट सलमान का शॉर्ट एनकाउंटर*

Share

6 साल की बच्ची के रेपिस्ट सलमान का शॉर्ट एनकाउंटर

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के गौहरगंज थाना क्षेत्र में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी सलमान को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ₹30 हजार का इनामी बदमाश सलमान को भोपाल के गांधीनगर क्षेत्र में वार्ड नंबर 11 के पास एक चाय की दुकान से गुरुवार देर रात को गिरफ्तार किया गया। लोगों ने आरोपी को पहचान लिया और तुरंत गांधीनगर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही भोपाल पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर सलमान को दबोच लिया। इसके बाद उसे रायसेन पुलिस के हवाले कर दिया गया। 

भोजपुर में हुआ शॉर्ट एनकाउंटर

रायसेन पुलिस आरोपी को लेकर भोपाल से गौहरगंज की ओर जा रही थी। रास्ते में भोजपुर थाना क्षेत्र के कीरत नगर गांव के पास अचानक पुलिस की गाड़ी का टायर पंचर हो गया। टायर बदलने के लिए जैसे ही गाड़ी रोकी गई और एसआई व अन्य पुलिसकर्मी गाड़ी से उतरे, सलमान ने हथकड़ी होने के बावजूद अचानक भागने की कोशिश की। इस दौरान उसने एक पुलिसकर्मी से पिस्टल छीन ली और फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें सलमान के पैर में गोली लगी। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

बता दें कि 21 नवंबर की शाम 6 साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान 23 वर्षीय आरोपी सलमान उसे चॉकलेट दिलाने के बहाने जंगल की ओर ले गया और दुष्कर्म कर भाग गया था।

RTO कार्यालय में NEWS 24 MP-CG और लल्लूराम डॉट कॉम की टीम पर हमला, हमले की घटना पर CM डॉ. मोहन ने लिया संज्ञान, BJP प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा- दोषी बख्शा नहीं जाएगा

आरटीओ में चल रही दलाली की सच्चाई दिखाने की कीमत न्यूज़ 24 एमपी-सीजी और लल्लूराम डॉट कॉम की टीम को चुकानी पड़ रही है। दलालों के गुर्गों ने टीम पर जानलेवा हमला कर दिया है। रिपोर्टर हेमंत शर्मा और कैमरामैन राजा शर्मा को बंधक बना लिया गया है। 

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘आज इंदौर में न्यूज़24 मप्र-छग के पत्रकार बंधु हेमंत शर्मा जी पर हुए हमले की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस घटना को संज्ञान में लिया है। दोषी कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। भाजपा सरकार पत्रकार बंधुओं के सम्मान एवं सुरक्षा के लिए कृत-संकल्पित है।’

आपको बता दें कि इंदौर आरटीओ कार्यालय में शुक्रवार को न्यूज 24 एमपी-सीजी और लल्लूराम डॉट कॉम की टीम पर हमला किया गया। RTO में फैले भ्रष्टाचार को उजागर करने पहुंचे रिपोर्टर हेमंत शर्मा और कैमरामैन राजा खान के साथ 50 से ज्यादा लोगों ने मारपीट की। मोबाइल छीना, कैमरा तोड़ा और बंधक बना लिया। इस पूरी घटना में पत्रकार हेमंत शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गौरतलब है कि इंदौर आरटीओ कार्यालय में लंबे समय से चल रहे भ्रष्टाचार को रिपोर्ट हेमंत शर्मा बीते कई दिनों से कवरेज कर रहे थे। वे खुलेआम चल रही दलाली को जिम्मेदारों के सामने रख रहे थे। जिस वजह से वह दलालों के निशाने पर पहले से आ गए। जैसे ही आज इस मामले में अधिकारियों के बयान लेने पहुंचे थे, दलाल और आरटीओ कर्मचारियों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया।

30 करोड़ से ज्यादा की MD Drug पकड़ाई

मध्यप्रदेश नारकोटिक्स विंग ने ‘नशे पर प्रहार’ अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। नीमच जिले के रामपुरा थाना क्षेत्र स्थित लसूड़िया इस्तमुरार गांव में MD (मेथम्फेटामाइन) ड्रग्स बनाने वाली एक अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में मौके से तीन आरोपियों निरंजन बंजारा, अर्जुन बंजारा और रमेश बंजारा को गिरफ्तार किया गया। यहां पढ़ें पूरी खबर

जीतू पटवारी की नियुक्तियों को हरीश चौधरी ने किया रद्द

मध्य प्रदेश में कांग्रेस जिला प्रभारियों की नियुक्तियों पर बवाल मच गया। एमपी के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने जिला संगठन मंत्रियों की नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। यह नियुक्तियां पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने की थीं। बताया जा रहा है कि AICC से मंजूरी के बाद फिर से नई नियुक्तियां की जाएंगी। 

झोलाछाप डॉक्टर की एक्सपायरी डेट सिरप से 6 महीने के बच्चे की मौत

छिंदवाड़ा के बाद अब एमपी के विदिशा में कफ सिरप से मौत का मामला सामने आया है। जहां झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से 6 माह के बच्चे की मौत हो गई है। जिसके बाद BMO समेत टीम ने कार्रवाई कर क्लीनिक को सील कर दिया है।

9 माह की गर्भवती ने लगाई फांसी

नर्मदापुरम जिले के मालाखेड़ी रोड स्थित रिवर व्यू कॉलोनी में गुरुवार शाम को तीसरी मंजिल के कमरे में 9 माह की गर्भवती पूजा मलैया फांसी पर लटकी मिली। परिजन तुरंत उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसकी डिलीवरी डेट 1 दिसंबर को थी।

भाई ने चचेरी बहन का किया रेप

 मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक कलयुगी चचेरे भाई की करतूत सामने आई हैं। जहां भाई ने अपनी चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। इतना ही उसे ब्लैकमेल कर उसका शारीरिक शोषण कर उससे पैसे भी ऐंठना चाहे। जब युवती की शादी पक्की ही तो युवक ने दो बार तुड़वा दी, जिससे परेशान युवती ने पुलिस से शिकायत कीहै। वहीं पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी चचेरा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी हैं।

पत्नी से बोला पति- 12 लाख लाओ वरना 3 तलाक दे दूंगा

मध्य प्रदेश के छतरपुर से बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक पत्नी ने अपने पति पर 3 तलाक से बचने के लिए 12 लाख रुपए मांगने के आरोप लगाए हैं। वहीं महिला के भाई ने भी आरोप लगाए कि मौलाना जीजा की नजरें किसी और महिला पर है। मामला नौगांव थाना क्षेत्र का है। 

डेढ़ करोड़ में डेढ़ एकड़ जमीन का सौदा

मध्यप्रदेश के जबलपुर में जमीन का बड़ा फर्जीवाड़ा मामला सामने आया है। चार एकड़ जमीन का सौदा कर डेढ़ करोड़ रुपये हड़प लिया। इतना ही नहीं डेढ़ करोड़ में डेढ़ एकड़ का सौदा कर चार एकड़ जमीन अपने नाम करा ली। मामले में चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज किया है। दरअसल डेढ़ करोड़ रुपये नहीं मिलने पर पीड़ित ने कलेक्टर से शिकायत की थी। ककरतला निवासी आदिवासी मदन सिंह ने शिकायत की थी कि-डेढ़ एकड़ का सौदा कर साढ़े चार एकड़ जमीन फर्जी दस्तावेजों के जरिये अपने नाम करा लिया।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

आरोपी पाटन के सूखा निवासी मोहन कोल ने फर्जीवाड़ा कर रकम हड़पी है। जांच के बाद क्रेता, दो गवाह और सर्विस प्रोवाइडर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। ओमती थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

बीजेपी सांसद शंकर लालवानी के बेटे ने बैंक को लगाया 14 लाख 91 हजार का चूना

मध्य प्रदेश के इंदौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बीजेपी सांसद शंकर लालवानी के बेटे मीत लालवानी को देश की बड़ी निजी बैंक एचडीएफसी की ओर से वसूली का कानूनी नोटिस भेजा गया है। नोटिस में आरोप लगाया गया है कि उन्होंने क्रेडिट कार्ड का बकाया जानबूझकर नहीं चुकाया और अब बैंक से उन पर 14 लाख 91 हजार रुपये से ज्यादा की देनदारी बकाया है। 

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें