अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*सुबह की ताजा खबरे:व्लादिमीर पुतिन की हत्या की कोशिश?,सातों भारतीय शिष्टमंडल सक्रिय, पाकिस्तान में इस्लामिक स्टेट के ट्रेनिंग कैंप, गुजरात में PM मोदी का रोड शो और गृह मंत्री शाह महाराष्ट्र दौरे पर,भारत को अस्तित्व का खतरा मानता है पाक*

Share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे। अपने गुजरात दौरे के दौरन वे दाहोद, भुज और गांधीनगर में 82,950 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वहीं केंद्र सरकार ने आतंकवाद के लिहाज से संवेदनशील दस जिलों में सेवारत कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने कश्मीर में तैनात कर्मचारियों के लिए तीन साल की प्रोत्साहन विस्तार योजना को आगे बढ़ा दिया है। अब घाटी में तैनात केंद्रीय कर्मियों को इस योजना के तहत 31 जुलाई 2027 तक लाभ मिलेंगे। एक तरफ आज 26 मई 2025 को वट सावित्री व्रत का त्योहार है। हिंदू धर्म में वट सावित्री व्रत का विशेष महत्व होता है। यह त्योहार हर वर्ष ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को सुहागिन महिलाएं मनाती हैं, जिसमें व्रत रखते हुए अखंड सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद प्राप्ति करते हुए पति की लंबी आयु की मनोकामना के लिए किया जाता है। गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय महाराष्ट्र दौरे पर रविवार रात नागपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एयरपोर्ट शाह का स्वागत किया।

व्लादिमीर पुतिन की हत्या की कोशिश? यूक्रेनी ड्रोन्स के बीच से निकाला राष्ट्रपति पुतिन का हेलीकॉप्टर

रूसी सेना ने बताया है कि इस हफ्ते कुर्स्क क्षेत्र की यात्रा के दौरान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के हेलीकॉप्टर पर हमला हुआ था। रूस का कहना है कि पुतिन का हेलीकॉप्टर तकरीबन यूक्रेन के ड्रोन हमले की जद में आ ही गया था। रूसी सैन्य अधिकारी यूरी डैशकिन ने दावा किया है कि व्लादिमीर पुतिन का हेलीकॉप्टर ड्रोन हमले में बाल-बाल बचा है। डैशकिन ने बताया कि 20 से 22 मई के बीच यूक्रेन ने रूस पर ड्रोन हमले तेज किए थे। 

 रूसी सेना ने बताया है कि इस हफ्ते कुर्स्क क्षेत्र की यात्रा के दौरान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के हेलीकॉप्टर पर हमला हुआ था। रूस का कहना है कि पुतिन का हेलीकॉप्टर तकरीबन यूक्रेन के ड्रोन हमले की जद में आ ही गया था। रूसी सैन्य अधिकारी यूरी डैशकिन ने दावा किया है कि व्लादिमीर पुतिन का हेलीकॉप्टर ड्रोन हमले में बाल-बाल बचा है। डैशकिन ने बताया कि 20 से 22 मई के बीच यूक्रेन ने रूस पर ड्रोन हमले तेज किए थे। खासतौर से पुतिन की कुर्स्क यात्रा के दौरान यूक्रेन के ड्रोन हमलों में तेजी आई। रूसी कमांडर ने कहा कि पुतिन का हेलीकॉप्टर कुर्स्क क्षेत्र के ऊपर से गुजरते हुए यूक्रेन के हमले के केंद्र में था।

रूसी कमांडर डैशकिन ने अपने बयान में कहा कि पुतिन के कुर्स्क दौरे के दौरान रूसी वायु रक्षा बड़ी संख्या में यूक्रेन के ड्रोन को मार गिराया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर जब कुर्स्क में था तो हमने हवाई लड़ाई लड़ी और राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर को सुरक्षित रखा। हम एक हवाई लड़ाई में लगे हुए थे और राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे थे क्यों उनका हेलीकॉप्टर ड्रोन्स से घिरा था।

क्रेमलिन ने बताया कि पुतिन ने 21 मई को कुर्स्क क्षेत्र का दौरा किया है। अपने दौरे के दौरान पुतिन कुर्स्क और कुर्चतोव में गए थे। यह क्षेत्र यूक्रेन की सीमा से 100 किलोमीटर से कम दूरी पर है। रूस ने इसी साल अप्रैल में कुर्स्क क्षेत्र को यूक्रेन से अपने नियंत्रण में लेने की बात कही है। इसके बाद पुतिन ने इस क्षेत्र का दौरा किया। हालांकि इस क्षेत्र की सीमा पर अभी लड़ाई जारी है।

भारत को अपने अस्तित्व के लिए खतरा मानता है पाकिस्तान

पाकिस्तान अपने परमाणु शस्त्रागार का आधुनिकीकरण करते हुए उसमें तेजी से सुधार कर रहा है। पाकिस्तान को इसके लिए चीन जैसे विदेशी आपूर्तिकर्ताओं से लगातार मदद मिल रही है। अमेरिकी रक्षा खुफिया एजेंसी (डीआईए) ने 2025 के लिए अपनी विश्वव्यापी खतरा आकलन रिपोर्ट में ये दावा किया है। यह रिपोर्ट आने वाले वर्षों में पाकिस्तान की सैन्य योजनाओं के बारे में बात करती है। रिपोर्ट कहती है कि पाकिस्तान की कोशिश अपने परमाणु हथियारों को आधुनिक बनाने, सीमा पर भारत के साथ तनाव जारी रखने और चीन से सैन्य मदद लेने की है।

पाकिस्तान अपने परमाणु शस्त्रागार का आधुनिकीकरण करते हुए उसमें तेजी से सुधार कर रहा है। पाकिस्तान को इसके लिए चीन जैसे विदेशी आपूर्तिकर्ताओं से लगातार मदद मिल रही है। अमेरिकी रक्षा खुफिया एजेंसी (डीआईए) ने 2025 के लिए अपनी विश्वव्यापी खतरा आकलन रिपोर्ट में ये दावा किया है। यह रिपोर्ट आने वाले वर्षों में पाकिस्तान की सैन्य योजनाओं के बारे में बात करती है। रिपोर्ट कहती है कि पाकिस्तान की कोशिश अपने परमाणु हथियारों को आधुनिक बनाने, सीमा पर भारत के साथ तनाव जारी रखने और चीन से सैन्य मदद लेने की है।

टीओआई के मुताबिक, ‘2025 वर्ल्ड थ्रेट असेसमेंट’ नाम से आई यह रिपोर्ट भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई के सीजफायर के बाद तैयार की गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान की सेना अगले साल सीमा पर झड़प और परमाणु हथियारों को आधुनिक बनाने पर ध्यान देगी। रिपोर्ट में दक्षिण एशिया की सुरक्षा स्थिति को भी अस्थिर बताया गया है क्योंकि यहां आतंकी घटनाओं, पड़ोसी देशों के बीच अविश्वास और सैन्य हथियारों की होड़ लगी है।

भारत को अस्तित्व का खतरा मानता है पाक
अमेरिकी रक्षा खुफिया एजेंसी की ये रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान की सेना और सरकार भारत को अपने अस्तित्व के लिए खतरा मानती है। ऐसे में पाकिस्तान की ओर से भारत के पारंपरिक सैन्य संतुलन और परमाणु हथियारों के विकास सहित अपने सैन्य आधुनिकीकरण के प्रयास को जारी रखेगा। भारत के अलावा टीटीपी और बलूच विद्रोहियों के हमलों की वजह से भी पाकिस्तान अपनी सैन्य ताकत बढ़ाने पर जोर देगा।

रिपोर्ट में कहा गया है कि सीमित क्षेत्र के इस्तेमाल के लिए बैटलफील्ड परमाणु हथियार भी विकसित कर रहा है। ऐसे हथियार किसी सीमावर्ती संघर्ष में विनाशकारी होते हैं। पाकिस्तान को अपने परमाणु हथियारों को आधुनिक बनाने में चीन के अलावा तुर्की, हांगकांग, सिंगापुर से भी गैरजाहिरा तरीके से मदद मिल रहीा है। यह नेटवर्क अंतरराष्ट्रीय नियमों के विरुद्ध सीक्रेट तरीके से चल रहा है।

 बलूचिस्तान की आजादी के लिए लड़ रहे BLA-BLF पर करेंगे हमला- इस्लामिक स्टेट

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में चल रही अशांति के बीच आतंकी गुट इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत (ISKP) ने बड़ा एलान किया है। ISKP ने स्वतंत्रता समर्थक बलूच कम्यूनिटी यानी अपनी आजादी के लिए लड़ रहे समूहों के खिलाफ आधिकारिक रूप से युद्ध की घोषणा कर दी है। इस्लामिक स्टेट ने 36 मिनट का वीडियो में कहा है कि दो महीने पहले बलूचिस्तान के मस्तुंग में बलूच विद्रोही गुटों ने ISKP पर हमला किया।

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में चल रही अशांति के बीच आतंकी गुट इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत (ISKP) ने बड़ा एलान किया है। ISKP ने स्वतंत्रता समर्थक बलूच कम्यूनिटी यानी अपनी आजादी के लिए लड़ रहे समूहों के खिलाफ आधिकारिक रूप से युद्ध की घोषणा कर दी है। इस्लामिक स्टेट ने 36 मिनट का वीडियो में कहा है कि दो महीने पहले बलूचिस्तान के मस्तुंग में बलूच विद्रोही गुटों ने ISKP पर हमला किया। ऐसे में अब वह भी बलूच गुटों पर जवाबी हमले करेंगे। ISKP ने अपने ट्रेनिंग कैंप होने की बात कहते हुए पाकिस्तान की भी पोल खोल दी है।

इस्लामिक स्टेट ने बलूचिस्तान के पहाड़ों में ट्रेनिंग कैंप चलाने का दावा किया है। ISKP ने बलूच अलगाववादी संगठनों खासतौर से BLA, BLF और उनके समर्थकों को कठिन और खूनी संघर्ष के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी है। BLA और BLF ऐसे गुट हैं, जो बलूचिस्तान में पाकिस्तान की सेना और सरकार के खिलाफ लड़ रहे हैं। इन गुटों का अब ISKP से संघर्ष बढ़ सकता है।

ISKP ने अपने प्रशिक्षण केंद्र पर BLA के हमले पर सबसे ज्यादा जोर दिया है। मार्च में ये हमला हुआ था, जिसमें विदेशी नागरिकों सहित 30 लोगों की मौत हुई। ISKP बलूचिस्तान प्रांत के पहाड़ों में सक्रिय रूप से प्रशिक्षण शिविर चलाते हुए बलूच अलगाववादी समूहों पर हमला करने की चेतावनी दी है। ISKP ने बलूच समूहों के साथ साझा पहाड़ी क्षेत्रों को साझा करने की बात भी स्वीकारी है।

अफगान सरकार और मीडिया आउटलेट्स ने पहले ही खुलासा किया था कि बलूचिस्तान प्रांत में आतंकी गुट ISKP के प्रशिक्षण शिविर हैं, जिसकी जानकारी निश्चित रूप से पाकिस्तान सरकार को है। इस दावे को लंबे समय तक अनदेखा किया जाता रहा। पाकिस्तान की ओर से इसे दुष्प्रचार कहा लेकिन अब चीजें स्पष्ट हो रही हैं कि ISKP वहां सक्रिय है। अब पाकिस्तान को ISKP पर जवाब देना होगा।

हूती विद्रोहियों ने फिर दागी इजरायल पर मिसाइल, चार दिन में तीसरा बड़ा हमला

यमन के हूती विद्रोहियों ने इजरायल पर एक बार फिर बड़े हमले की कोशिश की है। हूतियों ने रविवार को इजरायल पर मिसाइल दागी है। इजरायल की आर्मी का कहना है कि उनके एयर डिफेंस सिस्टम ने हूतियों की ओर से दागी गई इस मिसाइल को हवा में मार गिराने में कामयाबी हासिल की। इजरायली सेना ने अपने बयान में बताया कि हूतियों के मिसाइल हमले के चलते यरूशलम, डेड सी क्षेत्र और वेस्ट बैंक में सायरन बज उठे। सायरन बजने के बाद हजारों लोगों को आननफान में सुरक्षित आश्रयों में जाना पड़ा।

  यमन के हूती विद्रोहियों ने इजरायल पर एक बार फिर बड़े हमले की कोशिश की है। हूतियों ने रविवार को इजरायल पर मिसाइल दागी है। इजरायल की आर्मी का कहना है कि उनके एयर डिफेंस सिस्टम ने हूतियों की ओर से दागी गई इस मिसाइल को हवा में मार गिराने में कामयाबी हासिल की। इजरायली सेना ने अपने बयान में बताया कि हूतियों के मिसाइल हमले के चलते यरूशलम, डेड सी क्षेत्र और वेस्ट बैंक में सायरन बज उठे। सायरन बजने के बाद हजारों लोगों को आननफान में सुरक्षित आश्रयों में जाना पड़ा।

गाजा युद्ध में फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता दिखाते हुए यमन के हूती विद्रोही इजरायल को निशाना बनाना रहे हैं। हालिया दिनों में हूतियों ने हमल तेज किए हैं। हूतियों की ओर से इजरायल पर बीते चार दिनों में यह तीसरा मिसाइल हमला है। वहीं पिछले रविवार के बाद से यह हूतियों का पांचवां हमला है। इन हमलों में इजरायल को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। इजरायल की ओर से भी यमन में हमले किए गए हैं।

इजरायली सेना ने अपने बयान में कहा कि यमन से रविवार को दागी गई मिसाइल कोहवा में ही नष्ट कर दिया। यह घटना रविवार को हुई। इजरायल की बचाव सेवा के मागेन डेविड एडोम ने बताया कि इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है। यमन से लगातार हो रहे हमलों की वजह से इजरायल के लोगों में एक दहशत देखी जा रही है।

यमन के हूती विद्रोहियों ने इस महीने की शुरुआत में मिसाइल हमले से इजरायल को चौंकाया था। हूतियों की इजरायल पर दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल तेल अवीव स्थित बेन गुरियन हवाई अड्डे के पास में गिरी थी। बेन गुरियन देश का मुख्य एयरपोर्ट है, ऐसे में इस अटैक के बाद विदेशों से आ रही उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा था। हूती विद्रोहियों की यमन की जमीन से दागी गई यह मिसाइल बेन गुरियन हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 से सिर्फ 75 मीटर दूर गिरी थी।

बांग्लादेश को बेच दिया… सियासी उथल-पुथल के बीच शेख हसीना का यूनुस पर बड़ा हमला

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह अमेरिका की कठपुतली बन गए हैं। हसीना ने यूनुस को कट्टरपंथ को बढ़ावा देने वाला और बांग्लादेशी जमीन को अमेरिका को बेचने वाला नेता कहा है। हसीना की ओर से यूनुस पर ये आरोप ऐसे समय लगाए गए हैं, जब बांग्लादेश में राजनीतिक उथल पुथल है

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह अमेरिका की कठपुतली बन गए हैं। हसीना ने यूनुस को कट्टरपंथ को बढ़ावा देने वाला और बांग्लादेशी जमीन को अमेरिका को बेचने वाला नेता कहा है। हसीना की ओर से यूनुस पर ये आरोप ऐसे समय लगाए गए हैं, जब बांग्लादेश में राजनीतिक उथल पुथल है। सेना प्रमुख जनरल जमां की ओर से चुनाव कराने के अल्टीमेटम के बाद यूनुस ने इस्तीफे की धमकी दी है। यूनुस के इस्तीफे की अटकलों के बीच बांग्लादेश में बीते कुछ दिनों में लगातार बैठकों का दौर चल रहा है।

शेख हसीना ने फेसबुक पोस्ट में यह भी कहा कि यूनुस चरमपंथी समूहों के समर्थन से सरकार चला रहे हैं। अवामी लीग पर बैन लगाने का फैसला दिखाता है कि मोहम्मद यूनुस पूरी तरह निरंकुश हो गए हैं। हसीना ने कहा कि सत्ता के लिए यूनुस एक तरफ अमेरिका के साथ देश बेचने का समझौता कर रहे हैं तो दूसरी ओर उन्होंने कट्टरपंथियों को खुली छूट दे रखी है।

मैंने अमेरिका को नहीं दिया था द्वीप

शेख हसीना ने फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘मेरे पिता शेख मुजीबुर्रहमान की हत्या इसलिए हुई क्योंकि उन्होंने सेंट मार्टिन द्वीप को अमेरिका को देने से इनकार किया। अमेरिका ने सेंट मार्टिन द्वीप मांगा था लेकिन देश की आजादी के लिए लड़ने वाले शेख मुजीब एक इंच जमीन भी किसी को नहीं दे सकते थे। भले ही इसकी कीमत उन्हें अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। मैंने भी सरकार चलाई लेकिन सत्ता में बने रहने के लिए देश को नहीं बेचा।’

अवामी लीग नेता शेख हसीना ने आगे कहा कि बांग्लादेश का दुर्भाग्य है कि एक ऐसा व्यक्ति सत्ता में आ गया, जो देश को बेच रहा है। उसने अमेरिका के सामने घुटने टेक दिए हैं। इतना ही नहीं यूनुस सत्ता के लिए आतंकियों से मदद ले रहे हैं। हसीना ने कहा कि यूनुस सरकार ने आतंकी गतिविधियों में शामिल लोगों को जेलों से रिहा कर दिया है। इन लोगों को हमारी सरकार ने पकड़ा था और आतंकियों पर शिंकजा कसा था।

पत्तों की तरह उड़े सोलर पैनल… पाकिस्तान में भीषण तूफान ने मचाई तबाही, 14 की मौत

पाकिस्तान में भीषण आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई है। इस भीषण तूफान से कम 14 लोगों की मौत हुई है और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। पाकिस्तान के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी है। तूफान से सबसे ज्यादा नुकसान राजाधानी इस्लमाबाद के अलाावा पंजाब और खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में हुआ है। पाकिस्तान में भीषण गर्मी के बाद अचानक यह तूफान आया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों भी आंधी-तूफान और ओले पड़ने की चेतावनी दी है।

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रवक्ता मजहर हुसैन ने न्यूज एजेंसी AFP से कहा कि यह तूफान बहुत विनाशकारी था। हवा की तेज रफ्तार और धूल भरी आंधी ने दृष्टता को कम कर दिया और पास का भी देखना मुश्किल हो गया था। हुसैन ने कहा कि इससे पहले कई दिनों तक बहुत तेज गर्मी देखने को मिली थी और तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया था। गर्मी बेतहाशा बढ़ने के बाद अचानक ये तूफान आया और भारी तबाही मचाई है।

हवा में उड़ गए सोलर पैनल

पाकिस्तान के मीडिया के मुताबिक, इस तूफान में 14 मौतें और 100 से ज्यादा लोगों के घायल होने की सबसे बड़ी वजह छत, दीवारें और पेड़ गिरना बनी हैं। तेज हवाओं के कारण सोलर पैनल उड़ गए, जिससे टकराकर दो लोगों की जान चली गई। एक अन्य घटना में बिजली गिरने से एक आदमी की मौत हो गई। तूफान से बिजली के खंभे गिर गए, जिससे बड़े इलाके में आपूर्ति ठप हो गई।

पाकिस्तान के सोशल मीडिया पर तूफान के कई वीडियो सामने आए हैं। इसमें छतों से सामान उड़ते हुए और पेड़ गिरते दिख रहे हैं। एक वीडियो में तूफान की वजह से लाहौर एयरपोर्ट पर उतरने की नाकाम कोशिश करता विमान भी देखा गया है। तेज हवा के कारण आखिरकार इस विमान को कराची की ओर मोड़ना पड़ा।

पाकिस्तान को जलवायु परिवर्तन के लिहाज से संवेदनशील देशों में से एक माना जाता है। पाकिस्तान में तेज गर्मी पड़ती है। इस साल भी तेज गर्मी ने पाकिस्तान में कई जानें ली हैं। इसके बाद अब तूफान लोगों की मौत की वजह बन रहा है। पाकिस्तान के पंजाब और केपी प्रांतों की सरकारें तूफान के बाद राहत पहुंचाने में जुटी हुई हैं।

‘रिश्वत के बदले जमानत’ पर ट्रांसफर: जज के स्टाफ ने ‘साजिश’ का लगाया आरोप

राजधानी दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम से जुड़े मामले की सुनवाई के बीच एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामले की सुनवाई कर रहे स्पेशल जज का अचानक तबादला हो गया और उनके रिकॉर्ड कीपर के खिलाफ रिश्वतखोरी का मामला दर्ज किया गया। इस साजिश के आरोपों ने इस कहानी को रहस्यमयी मोड़ दे दिया है।

जज का तबादला
राऊज एवेन्यू कोर्ट में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामलों की सुनवाई कर रहे स्पेशल जज दीपावली शर्मा का अचानक तबादला कर दिया गया। यह तबादला तब हुआ, जब एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) ने उनके कोर्ट के अहलमद (रिकॉर्ड कीपर) मुकेश कुमार के खिलाफ रिश्वतखोरी का मामला दर्ज किया। क्या यह महज संयोग है, या इसके पीछे कोई गहरी साजिश?

रिश्वतखोरी का आरोप: अहलमद पर ACB की नजर
एसीबी ने मुकेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दावा है कि उन्होंने जमानत दिलवाने के लिए मोटी रकम की मांग की और रिश्वत ली। 30 दिसंबर 2024 को एक GST अधिकारी के रिश्तेदार ने ACB को ईमेल के जरिए शिकायत की कि कोर्ट के अधिकारियों ने 85 लाख रुपये और अन्य आरोपियों के लिए 1 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी। एक अन्य शिकायत में दावा किया गया कि मुकेश ने जनवरी 2025 में तीन आरोपियों की जमानत के लिए प्रति व्यक्ति 15-20 लाख रुपये की मांग की थी।

ACB की जांच में एक आरोपी, विशाल कुमार, को गिरफ्तार किया गया, जिसने कथित तौर पर खुलासा किया कि उसने मुकेश को 40 लाख रुपये देकर अपनी अंतरिम और नियमित जमानत हासिल की। विशाल ने यह भी बताया कि उसने अन्य आरोपियों, जैसे राज सिंह सैनी (85 लाख रुपये), ललित कुमार (15 लाख रुपये), और अन्य के लिए रिश्वत के लेन-देन में मध्यस्थ की भूमिका निभाई।

आज बीएफएस की लॉन्चिंग: अब और सटीक होगी मौसम की भविष्यवाणी
देश में अब मौसम की भविष्यवाणी और सटीक होगी। भारत मौसम प्रणाली यानी बीएफएस की लॉन्चिंग आज होनी है। इस सुपर कंप्यूटर की मदद से 6 किमी रिजॉल्यूशन के साथ पूर्वानुमान मिलेगा। स्थानीय स्तर पर दो घंटे के अनुमान जैसी छोटी जानकारी भी उपलब्ध होगी। 

केंद्र सरकार आज भारत पूर्वानुमान प्रणाली (बीएफएस) का अनावरण करेगी। ये मौसम विभाग को अधिक सटीक और स्थानीयकृत भविष्यवाणियां प्रदान करने में सक्षम बनाएगी। पुणे स्थित भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) की ओर से विकसित यह प्रणाली 6 किलोमीटर की रिजॉल्यूशन के साथ पूर्वानुमान प्रदान करेगी, जो विश्व में सबसे ऊंचा रिजॉल्यूशन है। यह छोटे पैमाने की मौसमी विशेषताओं की सटीक भविष्यवाणी करने में मदद करेगी। 

आईआईटीएम परिसर में स्थापित सुपरकंप्यूटर ‘अर्का’
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम. रविचंद्रन ने बताया कि अब हम अधिक स्थानीय और सटीक मौसम पूर्वानुमान जारी कर सकेंगे। यह नई पूर्वानुमान प्रणाली पिछले साल आईआईटीएम परिसर में स्थापित 11.77 पेटाफ्लॉप्स की क्षमता और 33 पेटाबाइट स्टोरेज वाले सुपरकंप्यूटर ‘अर्का’ के कारण संभव हुई है।

पहले 10 घंटे लगते थे, अर्का केवल चार घंटे में पूरा करेगा काम
शोधकर्ता पार्थसारथी मुखोपाध्याय ने बताया, पहले का सुपरकंप्यूटर ‘प्रत्युष’ पूर्वानुमान मॉडल को चलाने में 10 घंटे लेता था, जबकि अर्का इसे केवल चार घंटे में पूरा करता है। बीएफएस 6 किमी के ग्रिड में मौसम की घटनाओं का विश्लेषण करता है, जो पहले के 12 किमी ग्रिड की तुलना में अधिक सटीक है।

स्थानीय स्तर पर दो घंटे का अनुमान भी जारी होगा
रविचंद्रन ने कहा कि देशभर में 40 डॉप्लर मौसम रडारों के नेटवर्क से प्राप्त डाटा का उपयोग बीएफएस मॉडल को चलाने में किया जाएगा, जिससे मौसम विभाग स्थानीय स्तर पर पूर्वानुमान और ‘नाउकास्ट’ (अगले दो घंटों का मौसम पूर्वानुमान) जारी कर सकेगा। भविष्य में रडारों की संख्या बढ़कर 100 हो जाएगी, जिससे पूरे देश में नाउकास्ट संभव होगा।

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26th May 2025 Updates

फ्रांस पहुंचे भारतीय शिष्टमंडल में शामिल लोग

अब सातों भारतीय शिष्टमंडल सक्रिय, PAK को बेनकाब करने फ्रांस पहुंचा रविशंकर प्रसाद नीत दल
भारत के सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल 33 देशों की राजधानियों का दौरा कर रहे हैं। अलग-अलग दलों में शामिल 51 सांसदों के अलावा कई राजनयिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री और नौकरशाह  ‘टीम इंडिया’ की तरह पाकिस्तानी दुष्प्रचार को धराशायी करने में जुटे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद नीत शिष्टमंडल आज फ्रांस पहुंचा। इससे पहले एक दल न्यूयॉर्क के रास्ते गुयाना पहुंचा, जबकि अन्य दल बहरीन, कतर, रूस, जापान और यूएई जैसे देशों का दौरा कर चुके हैं। पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत की कूटनीतिक मुहिम जारी है।

भारत के सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल 33 देशों की राजधानियों का दौरा कर रहे हैं। अलग-अलग दलों में शामिल 51 सांसदों के अलावा कई राजनयिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री और नौकरशाह  ‘टीम इंडिया’ की तरह पाकिस्तानी दुष्प्रचार को धराशायी करने में जुटे हैं। इन शिष्टमंडलों में शामिल सभी लोग दहशतगर्दों के पनाहगाह पाकिस्तान और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार की नीतियों को अलग-अलग मंचों पर बेनकाब कर रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद नीत शिष्टमंडल आज फ्रांस पहुंचा। इससे पहले एक दल न्यूयॉर्क के रास्ते गुयाना पहुंचा, जबकि अन्य दल बहरीन, कतर, रूस, जापान और यूएई जैसे देशों का दौरा कर चुके हैं। पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत की कूटनीतिक मुहिम जारी है।

All Party Delegation Hindi Updates India expose pak Terrorism Pahalgam Attack Operation Sindoor Jammu Kashmir

फ्रांस पहुंचे भारतीय शिष्टमंडल में शामिल लोग – फोटो : एक्स@पेरिस का भारतीय दूतावास

‘गुयाना से आतंकवाद के खिलाफ मिला साथ’

कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल में शामिल शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा ने कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल दुनिया भर में भारत का संदेश देने के लिए गए हैं कि हम आतंकवाद के खिलाफ हैं और आतंकवादियों को करारा जवाब देने के लिए हम कुछ भी करने को तैयार हैं और हम यह संदेश पूरी दुनिया को देना चाहते हैं। आज हम गुयाना आए हैं। गुयाना और भारत के बीच बहुत गहरे संबंध हैं। जिस दिन गुयाना अपना 59वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, हम इसे गुयाना के लोगों के साथ मना रहे हैं, यह हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है और मैं भारत के सभी नागरिकों की ओर से गुयाना के लोगों, गुयाना की सरकार और विशेष रूप से गुयाना के उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने बहुत स्पष्ट शब्दों में कहा है कि वे आतंकवाद और आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई में पूरी तरह से भारत के साथ हैं।’

गुयाना के प्रधानमंत्री ने सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के लिए डिनर का आयोजन किया

आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को घेरने के लिए शशि थरूर के नेतृत्व में विदेश दौरे पर गया सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल पहले पड़ाव पर गुयाना पहुंचा। गुयाना पहुंचने पर सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का शानदार स्वागत किया गया। इसके बाद सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के लिए गुयाना के प्रधानमंत्री ने डिनर का आयोजन किया। गुयाना में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय समुदाय से भी मुलाकात की।

गयाना में भारतीय समुदाय को थरूर ने किया संबोधित
कांग्रेस सांसद शशि थरूर इस समय विदेश दौरे पर हैं और उन्होंने गयाना की राजधानी जॉर्जटाउन में भारतीय प्रवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपने पूरे यात्रा कार्यक्रम की जानकारी दी। थरूर ने कहा कि हमने गयाना से शुरुआत की है। हम राष्ट्रपति के भाषण के लिए बर्बिस भी जाएंगे। इसके अलावा, गयाना के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उपराष्ट्रपति और विदेश मंत्री से भी हमारी मुलाकात होगी। हम वहां के सांसदों से भी मिलने की उम्मीद कर रहे हैं। इसके साथ ही थरूर ने आगे कहा कि गयाना के बाद वे पनामा, फिर कोलंबिया, फिर ब्राज़ील जाएंगे और अंत में 3 जून को अमेरिका लौटेंगे।

भारतीय शिष्टमंडल ने गुयाना में उपराष्ट्रपति से मुलाकात की

आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को बेनकाब थरूर के नेतृत्व में गए भारतीय शिष्टमंडल ने गुयाना में उपराष्ट्रपति से मुलाकात की।

Georgetown | All-party delegation led by Congress MP Shashi Tharoor meets Vice-President of Guyana, Bharrat Jagdeo pic.twitter.com/cAynfSERXq— ANI (@ANI) May 25, 2025

कोरिया में बोले जदयू सांसद- पाकिस्तान आतंकवाद की फैक्ट्री
जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के सांसद संजय झा के नेतृत्व में गया सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल कोरिया में है। पाकिस्तान की कड़ी आलोचना करते हुए पड़ोसी देश को ‘आतंकवाद का कारखाना’ करार दिया। कोरिया गणराज्य की राजधानी सियोल में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए झा ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के दृढ़ रुख को रेखांकित किया। देश की नई नीति को दोहराते हुए झा ने कहा, अगर आप हमले करेंगे, तो भारत भी मारेगा।

वाम दल सांसद बोले- भले ही हमारे राजनीतिक दल अलग, लेकिन किसी मिशन पर सब एकजुट होते हैं
इस दल में शामिल सीपीआई (एम) सांसद डॉ जॉन ब्रिटास ने कहा कि पाकिस्तान एक धर्मशासित देश है। एक पहलू जिस पर आपको जोर देने की जरूरत है, वह है भारत की संस्कृति…यहां पांच राजनीतिक दल हैं, जिनमें से तीन विपक्ष में हैं और केवल दो ही सत्ताधारी दल हैं। लेकिन जब हम किसी मिशन पर होते हैं, तो एकजुट होते हैं…हमारे पास धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक संविधान है, हमारा रास्ता बिल्कुल अलग है।

गुयाना में कैसी होगी भारत की रणनीति, थरूर ने दी जानकारी
सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के साथ गुयाना के जॉर्जटाउन पहुंचे कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने प्रवासी समुदाय को संबोधित किया। थरूर ने गुयाना में होने वाली बातचीत के बारे में कहा, “हम प्रधानमंत्री, उपराष्ट्रपति, अन्य मंत्रियों, विदेश मंत्री के साथ बैठकें करेंगे। हम कुछ सांसदों से भी मिलने की उम्मीद कर रहे हैं। हमारा संदेश बहुत स्पष्ट है। हमें आतंकवाद के विरुद्ध खड़ा होना होगा, चाहे वह कहीं भी हो। हमें न केवल हत्यारों को न्याय के कटघरे में खड़ा करना होगा। हमें उन लोगों को भी गंभीरता से चुनौती देनी होगी जो उन्हें वित्तपोषित कर उन्हें प्रशिक्षित कर रहे हैं। 

ओआईसी- FATF में बहरीन भारत के रुख का समर्थन करेगा
बहरीन गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि बहरीन भारत का पुराना सहयोगी है। यह देश निश्चित रूप से इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) और वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) में भारत का समर्थन करेगा। उन्होंने कहा, बहरीन पाकिस्तान और तुर्किये के साथ नहीं है। हमारी दो अपेक्षाएं हैं और हमें विश्वास है कि बहरीन हमारा समर्थन करेगा। बहरीन हमारा पुराना मित्र है। बहरीन पर भारत का प्रभाव इस तथ्य से समझा जा सकता है कि 1947 से 1960 तक यहां भारतीय रुपया चलन में था। भाजपा नेता ने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है। हालांकि, पाकिस्तान में रहने वाले अल्पसंख्यकों को “खराब हालात” का सामना करना पड़ता है। भारत में अल्पसंख्यक या बहुसंख्यक जैसी कोई चीज नहीं है।

पाकिस्तान पीड़ित नहीं हमलावर, भारत में अशांति फैलाने की साजिश
तेलंगाना से निर्वाचित लोकसभा सांसद ओवैसी ने एक बार फिर पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान पर तीखा हमला किया और उसे “पीड़ित नहीं बल्कि हमलावर” बताया। ओवैसी ने कहा, बैठक में हमने भारत का पक्ष रखा। हमने उन्हें बताया कि कई वर्षों से पाकिस्तान की मदद पाकर प्रशिक्षित आतंकवादी भारत में आतंकी हमले कर रहे हैं। अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है। हमने उन्हें सभी आंकड़े दिए हैं। चाहे मुंबई विस्फोट हो, ट्रेन विस्फोट हो, जम्मू-कश्मीर विधानसभा के सामने आत्मघाती हमला हो, पुलवामा हो, पठानकोट हमला हो। भारत को अस्थिर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। हमने बहरीन सरकार से कहा कि पाकिस्तान का ऐसा रवैया सही नहीं हैं। न तो यह दक्षिण एशिया के लिए अच्छा है और न ही इस क्षेत्र के लिए। बकौल ओवैसी, भारत के विभिन्न हिस्सों से आकर लोग बहरीन में रहते हैं, इसलिए वे सभी इस बात पर सहमत हैं कि भारत के लोगों ने यहां बहुत बड़ा योगदान दिया है।

बहरीन की सरकार के साथ बैठक ‘बहुत फलदायी’, भारतीय दल ने तथ्य-आंकड़े भी दिए
पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को उजागर करने के मिशन में जुटे सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे भाजपा सांसद बैजयंत पांडा पूरी टीम के साथ बहरीन दौरे पर हैं। उन्होंने कहा बहरीन सरकार और उपप्रधान मंत्री शेख खालिद बिन अब्दुल्ला अल खलीफा के साथ बैठकें ‘बहुत फलदायी’ रहीं। पांडा ने कहा कि सांसदों ने बैठक के दौरान भारत का मकसद बताया। आतंकवाद को सहन नहीं किया जाएगा, यह एक ऐसा संदेश है जिसे सांसद हर जगह सुन रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद बीते 10 मई से थमी गोलाबारी की तरफ संकेत करते हुए पांडा ने कहा, भले ही पाकिस्तान के साथ संघर्ष अभी रुक गया है, लेकिन अगला कदम यह है कि हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि ऐसा फिर न हो। पाकिस्तान जिस आतंकवाद में लिप्त है, उसके बारे में हमने अपने मित्रों को जानकारी दी है। उन्हें तथ्यों के साथ आंकड़े भी दिए गए हैं।

भाजपा सांसद बोले- गुयाना आने पर घर आने जैसा एहसास
गुयाना पहुंचे भारतीय शिष्टमंडल में भाजपा सांसद शशांक मणि भी शामिल हैं। उन्होंने कहा, गुयाना आने पर ऐसा लगता है जैसे हम अपने घर आ गए हैं। यात्रा की शुरुआत में ही हम पूरी दुनिया को बहुत महत्वपूर्ण संदेश दे रहे हैं। यह हमारे लिए शुभ होगा। संयोग है कि आज गुयाना के राष्ट्रीय दिवस समारोह में भी हम शामिल होंगे।

#WATCH | Georgetown, Guyana: BJP MP Shashank Mani, who is part of the delegation led by Congress MP Shashi Tharoor, says, “In Guyana, it feels like we have come home, although this is just the beginning of our journey. “The very important message that we are giving to the whole… pic.twitter.com/WlJ5IpTS6z— ANI (@ANI) May 25, 2025

आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर प्रधानमंत्री

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26th May 2025 Updates

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे। अपने गुजरात दौरे के दौरन वे दाहोद, भुज और गांधीनगर में 82,950 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे। अपने गुजरात दौरे के दौरन वे दाहोद, भुज और गांधीनगर में 82,950 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी के दौरे को लेकर जारी बयान के मुताबिक, 26 मई को भुज में प्रधानमंत्री 53,414 करोड़ रुपये की 33 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। उसी दिन बाद में वे दाहोद के खारोद में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां वे 24,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। पीएम दाहोद में लोकोमोटिव विनिर्माण संयंत्र राष्ट्र को समर्पित करेंगे और इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव को हरी झंडी भी दिखाएंगे। 

इसके अगले दिन प्रधानमंत्री गांधीनगर के महात्मा मंदिर में एक विशेष कार्यक्रम में भाग लेंगे, जिसमें विभिन्न विभागों के अंतर्गत 5,536 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा। 

पीएम मोदी के दौरे को लेकर जारी बयान में कहा गया कि मंगलवार को प्रधानमंत्री गांधीनगर में गुजरात शहरी विकास की 20वीं वर्षगांठ के समारोह में भाग लेंगे और शहरी विकास वर्ष 2025 की शुरुआत करेंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री वेरावल और अहमदाबाद के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस और वलसाड तथा दाहोद स्टेशनों के बीच एक एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। प्रधानमंत्री आमान परिवर्तित कटोसन-कलोल खंड का भी उद्घाटन करेंगे और इस पर एक मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाएंगे।

दाहोद संयंत्र में होगा नौ हजार एचपी के इंजनों का निर्माण
दाहोद संयंत्र में घरेलू उद्देश्यों और निर्यात के लिए 9000 एचपी के इलेक्ट्रिक इंजनों का निर्माण किया जाएगा। ये इंजन भारतीय रेल की माल ढुलाई क्षमता बढ़ाने में मदद करेंगे। इन इंजनों को ऊर्जा की खपत को कम करने के लिए तैयार किया जा रहा है। इससे पर्यावरणीय स्थिरता में योगदान मिलेगा।

भुज में शुरू होगा अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट
भुज में प्रधानमंत्री जिन विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे उनमें खावड़ा अक्षय ऊर्जा पार्क में उत्पन्न अक्षय ऊर्जा की ट्रांसमिशन (प्रसारण) परियोजनाएं, ट्रांसमिशन नेटवर्क विस्तार और तापी में एक ‘अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट शामिल हैं।

आज से तीन दिवसीय महाराष्ट्र दौरे पर शाह

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26th May 2025 Updates

गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय महाराष्ट्र दौरे पर रविवार रात नागपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एयरपोर्ट शाह का स्वागत किया।

नागपुर कैंसर संस्थान और राष्ट्रीय फोरेंसिक विश्वविद्यालय के कार्यक्रमों में शामिल होंगे
महाराष्ट्र भाजपा के बयान के अनुसार, शाह 26 मई को वे जामठा में नागपुर कैंसर संस्थान में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे और चिंचोली गांव में राष्ट्रीय फोरेंसिक विश्वविद्यालय के उप-केंद्र की आधारशिला रखेंगे।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली महाराष्ट्र यात्रा
नागपुर का कार्यक्रम पूरा करने के बाद शाह नांदेड़ जाएंगे। यहां भी वे कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वे रात में ही मुंबई रवाना होंगे। 27 मई को शाह मुंबई में श्री नारायण मंदिर माधवबाग और सर कावसजी जहांगीर हॉल में आयोजनों में शामिल होंगे। यह दौरा ऑपरेशन सिंदूर और भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम के बाद उनकी पहली महाराष्ट्र यात्रा है।

इन पूजन सामग्री के बिना अधूरी मानी जाती है वट सावित्री पूजा

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26th May 2025 Updates

कल, 26 मई 2025 को वट सावित्री व्रत का त्योहार है। हिंदू धर्म में वट सावित्री व्रत का विशेष महत्व होता है। यह त्योहार हर वर्ष ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को सुहागिन महिलाएं मनाती हैं, जिसमें व्रत रखते हुए अखंड सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद प्राप्ति करते हुए पति की लंबी आयु की मनोकामना के लिए किया जाता है। 

आज, 26 मई 2025 को वट सावित्री व्रत का त्योहार है। हिंदू धर्म में वट सावित्री व्रत का विशेष महत्व होता है। यह त्योहार हर वर्ष ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को सुहागिन महिलाएं मनाती हैं, जिसमें व्रत रखते हुए अखंड सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद प्राप्ति करते हुए पति की लंबी आयु की मनोकामना के लिए किया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं खासतौर पर वट वृक्ष जिसे बरगद का पेड़ भी कहते हैं उसकी पूजा करती हैं। इसके अलावा सुहागिन महिलाएं इस दिन सावित्री और सत्यवान की कथा भी सुनती हैं। इस कथा का विशेष महत्व वट-सावित्री व्रत के दिन होता है। ऐसी मान्यता है कि महिलाएं व्रत रखते हुए अपने पति की लंबी आयु के लिए कथी सुनती हैं। इससे वैवाहिक जीवन में सुख, शांत और दांपपत्य जीवन में खुशहाली आती है। वट सावित्री व्रत में कई तरह की पूजा सामग्री का प्रयोग किया जाता है। बिना पूजन सामग्री के यह व्रत अधूरा माना जाता है। आइए जानते हैं वट सावित्री व्रत के लिए कौन-कौन सी पूजन सामग्री की जरूरत होती है। 

हिंदू पंचांग के अनुसार 26 मई को दोपहर 12 बजकर 11 मिनट पर ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि की शुरुआत हो जाएगी और इसका समापन 27 मई को सुबह 08 बजकर 31 मिनट होगा।

वट सावित्री व्रत का महत्व
पत्नी के अटूट प्रेम, निष्ठा और सतीत्व की महिमा का पर्व वट सावित्री व्रत ज्येष्ठ मास की अमावस्या को उत्तर भारत में मनाया जाता है। व्रत के दिन सुहागिन महिलाएं बरगद के वृक्ष की पूजा करती हैं और देवी सावित्री के पतिव्रत धर्म, त्याग और तपस्या का स्मरण करती हैं। यह पर्व न केवल सौभाग्यवर्धक है बल्कि पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश देता है। वट सावित्री व्रत सौभाग्य, संतति, सुख-समृद्धि और दीर्घायु के लिए किया जाता है। इस दिन महिलाएं वटवृक्ष की पूजा करती हैं, जिसे भगवान ब्रह्मा, विष्णु और शंकर का प्रतीक माना गया है। इसकी जड़ों में ब्रह्मा, तने में विष्णु और शाखाओं में भगवान शंकर का वास बताया गया है। इस वृक्ष को देवी सावित्री का रूप मानकर पूजन किया जाता है। सावित्री ने इसी वटवृक्ष की छांव में अपने मृत पति को यमराज से वापस प्राप्त किया था। यह व्रत वट वृक्ष के दिन सुहागिन महिलाएं विशेष रूप से पूजा करते हुए अखंड सौभाग्य होने और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए करती है। पूजा के दौरान सुहागिन महिलाएं सावित्री-सत्यवान की कथा सुनती हैं और इस दौरान सभी महिलाएं वट वृक्ष के चारों तरफ कच्चे सूत या फिर कलावे से 7 से लेकर 21 बार परिक्रमा करते हुए रक्षासूत्र बांधती हैं। 

वट सावित्री व्रत पूजन सामग्री लिस्ट

  • दीप बाती
  • देसी घी
  • पान
  • सुपारी
  • गंगाजल
  • पवित्र जल
  • केला का पत्ता
  • सिंदूर
  • रोली
  • ल्दी
  • नए वस्त्र (लाल, पीला)
  • फूल (लाल या पीला) और फूलों की माला
  • भीगा हुआ काला चना
  • अक्षत
  • बांस का पंखा
  • कलावा या सफेद सूत (हल्दी में रंगा हुआ)मिट्टी का घड़ा
  • तांबे के लोटे में गंगाजल मिला जल
  • कलावा या सफेद सूत (हल्दी में रंगा हुआ)
  • वट वृक्ष की डाल
  • धूप बत्ती
  • मौसमी फल जैसे आम, लीची,तरबूज
  • मिठाई
  • आज विदेश मंत्री जयशंकर और मालदीव के समकक्ष खलील की बातचीत
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26th May 2025 Updates

भारत और मालदीव के रिश्ते तेजी से पटरी पर लौट रहे हैं। मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला खलील सोमवार को अपने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर से नई दिल्ली में मुलाकात करेंगे। इस दौरान जयशंकर और खलील दोनों देशों के बीच आर्थिक व समुद्री सुरक्षा साझेदारी के कार्यान्वयन की समीक्षा करेंगे। 

भारत और मालदीव के रिश्ते तेजी से पटरी पर लौट रहे हैं। मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला खलील सोमवार को अपने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर से नई दिल्ली में मुलाकात करेंगे। इस दौरान जयशंकर और खलील दोनों देशों के बीच आर्थिक व समुद्री सुरक्षा साझेदारी के कार्यान्वयन की समीक्षा करेंगे।

रविवार शाम तीन दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे खलील
व्यापक आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझेदारी पर भारत-मालदीव विजन दस्तावेज को पिछले साल अक्तूबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने अपनाया था। रविवार शाम भारत पहुंचे खलील की तीन दिवसीय यात्रा पर उनके साथ उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है। उनका इस साल भारत का यह तीसरा दौरा है।

0 संवेदनशील जिलों में कार्यरत केंद्रीय कर्मियों का तीन साल का सेवा विस्तार

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26th May 2025 Updates

केंद्र सरकार ने आतंकवाद के लिहाज से संवेदनशील दस जिलों में सेवारत कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने कश्मीर में तैनात कर्मचारियों के लिए तीन साल की प्रोत्साहन विस्तार योजना को आगे बढ़ा दिया है। अब घाटी में तैनात केंद्रीय कर्मियों को इस योजना के तहत 31 जुलाई 2027 तक लाभ मिलेंगे।

केंद्र सरकार ने आतंकवाद के लिहाज से संवेदनशील दस जिलों में सेवारत कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने कश्मीर में तैनात कर्मचारियों के लिए तीन साल की प्रोत्साहन विस्तार योजना को आगे बढ़ा दिया है। अब घाटी में तैनात केंद्रीय कर्मियों को इस योजना के तहत 31 जुलाई 2027 तक लाभ मिलेंगे। इससे पहले सितंबर 2022 में भी कर्मचारियों को सेवा विस्तार दिया गया था और इसकी अवधि 31 जुलाई 2024 तक थी। अवधि समाप्त होने के बाद अब केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए फिर से आदेश जारी कर किए हैं। केंद्र ने समयावधि बढ़ाने की सीमा को अगस्त 2024 से गिना है।

योजना के दायरे में ये दस जिले
केंद्र सरकार के इस फैसले का असर भारतीय रेलवे सहित सभी केंद्रीय सरकारी विभागों पर दिखेगा। जम्मू-कश्मीर के दस जिलों में तैनात केंद्रीय कर्मचारियों को इस योजना के दायरे में लाया गया है। इनमें अनंतनाग, बारामुला, बडगाम, कुपवाड़ा, पुलवामा, श्रीनगर, गांदरबल, बांदीपोरा, कुलगाम और शोपियां शामिल हैं।

कर्मचारियों को मिलेंगी ये सुविधाएं
इस योजना के तहत केंद्रीय कर्मचारी पारिवारिक स्थानांतरण सुविधा मिलेगी। इसमें कर्मचारी अपने परिवार को सरकारी खर्च पर देश में अपनी पसंद की किसी भी जगह रखने का विकल्प चुन सकते हैं। इसमें परिवहन भत्ता और कर्मचारी के अंतिम प्राप्त मूल वेतन के 80 प्रतिशत के बराबर समग्र स्थानांतरण अनुदान शामिल है।

जो लोग अपने परिवार को दूसरी जगह नहीं भेजना चाहते हैं, उन्हें प्रतिदिन भत्ता मिलेगा। उन्हें हर दिन की उपस्थिति के लिए 113 रुपये का दैनिक भत्ता तय किया गया है। यह व्यय विभाग के शहर यात्रा प्रतिपूर्ति मानदंडों के अनुरूप है।.

अंतरिक्ष मिशन से पहले क्वारंटीन हुए शुभांशु शुक्ला और उनके तीनों साथी

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26th May 2025 Updates

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और उनके तीन साथियों को एक्सिओम-4 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए जाने से पहले क्वारंटीन में भेजा गया हैं। इस बात की जानकारी अमेरिकी निजी अंतरिक्ष कंपनी एक्सिओम स्पेसने ने रविवार को दी। 

यह मिशन एक्सिओम स्पेस, नासा, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) और इसरो के सहयोग से किया जा रहा है। मिशन की लॉन्चिंग 8 जून को भारतीय समयानुसार शाम 6:41 बजे अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित कैनेडी स्पेस सेंटर से होगी। अंतरिक्ष यात्री स्पेस एक्स के फॉल्कन 9 रॉकेट के जरिए ड्रैगन अंतरिक्षयान में रवाना होंगे।

14 दिन अंतरिक्ष में रहेंगे यात्री
देखा जाए तो ये पहली बार है कि कोई भारतीय अंतरिक्ष यात्री आईएसएस पर जाएगा। मिशन के दौरान अंतरिक्ष यात्री वहां 14 दिन रहेंगे और वैज्ञानिक प्रयोग, तकनीक का प्रदर्शन और वैश्विक जागरूकता अभियान जैसे काम करेंगे। हालांकि इन अंतरिक्ष यात्रियों के रवाना होने से पहले एक्सिओम स्पेस ने एक सेरेमोनियल सेंड-ऑफ (विदाई समारोह) आयोजित किया, जिसमें कंपनी के कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं गई। इस अवसर पर एक्सिओम-4 ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि यह एक परंपरा है, जिससे मिशन पर जाने से पहले कर्मचारियों की मेहनत को सम्मान दिया जाता है।

पायलट की भूमिका में होंगे शुक्ला
गौरतलब है कि शुभांशु शुक्ला, जो इसरो के गगनयान मिशन के लिए चुने गए चार अंतरिक्ष यात्री उम्मीदवारों में से एक हैं, इस मिशन में पायलट की भूमिका में होंगे। एक्सिओम स्पेस की मानव अंतरिक्ष उड़ान निदेशक और पूर्व नासा अंतरिक्ष यात्री पेगी व्हिटसन इस मिशन की कमांडर होंगी। मिशन में पोलैंड के स्लावोस उज्नान्स्की-विश्नेव्स्की और हंगरी के टिबोर कपु भी शामिल हैं। वहीं इसरो ने इस मिशन में शुक्ला की भागीदारी के लिए 550 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इस मिशन से मिले अनुभव का उपयोग भविष्य के गगनयान मिशन में किया जाएगा।

नए सिरे से शुरू होगा भारत-कनाडा का रिश्ता

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26th May 2025 Updates

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और कनाडा के विदेश मंत्री अनीता आनंद

भारत और कनाडा के रिश्तों में लंबे समय से चली आ रही तनातनी के बीच अब सुधार के संकेत नजर आ रहे हैं। रविवार को भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और कनाडा की नई विदेश मंत्री अनीता आनंद के बीच पहली बार फोन पर बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने आर्थिक सहयोग बढ़ाने और आपसी प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने पर चर्चा की। इस बात की जानकारी एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी।

भारत और कनाडा के रिश्तों में लंबे समय से चली आ रही तनातनी के बीच अब सुधार के संकेत नजर आ रहे हैं। रविवार को भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और कनाडा की नई विदेश मंत्री अनीता आनंद के बीच पहली बार फोन पर बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने आर्थिक सहयोग बढ़ाने और आपसी प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने पर चर्चा की। इस बात की जानकारी एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी। 

जहां जयशंकर ने कहा कि कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद के साथ टेलीफोन पर अच्छी बातचीत हुई। इस दौरान  भारत-कनाडा संबंधों की संभावनाओं पर चर्चा की। साथ ही जयशंकर ने सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं भी दीं। वहीं, अनीता आनंद ने जवाब में कहा कि भारत-कनाडा संबंधों को मजबूत करने, आर्थिक सहयोग को गहरा करने और साझा प्राथमिकताओं पर आगे बढ़ने को लेकर आज जयशंकर जी से उपयोगी चर्चा हुई। आगे भी सहयोग की उम्मीद है।

ट्रूडो के जाने के बाद रिश्तों में बदलाव की उम्मीद
बता दें कि अनीता आनंद को इस महीने की शुरुआत में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की नई कैबिनेट में विदेश मंत्री नियुक्त किया गया। कार्नी की पार्टी ने हाल ही में हुए चुनावों में जीत दर्ज की थी। अनीता आनंद पहले कनाडा की रक्षा मंत्री और विज्ञान मंत्री जैसे पदों पर काम कर चुकी हैं।

भारत-कनाडा रिश्ता में गिरावट कैसे?
भारत और कनाडा के रिश्ते तब बिगड़ गए थे जब सितंबर 2023 में प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया था। भारत ने इन आरोपों को “बेबुनियाद और गलत”बताया था। इसके बाद दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों में गिरावट आई और एक-दूसरे के कई राजनयिकों को देश छोड़ने के लिए कहा गया।

शकूरबस्ती-बठिंडा सेक्शन पर आज रेलवे करेगा ट्रैफिक ब्लॉक, कुछ ट्रेनें निरस्त

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26th May 2025 Updates

दिल्ली से रोहतक, जींद, पानीपत, बहादुरगढ़ समेत अन्य रूट पर दिल्ली के आसपास के लोगों को ट्रेन से सफर करने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सोमवार को रेलवे ने शकूरबस्ती-बठिंडा सेक्शन पर निर्माण कार्य की वजह से ट्रैफिक ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। इस कारण इस रूट पर चलने वाली कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी तो कई परिवर्तित समय से चलेंगी। 

दिल्ली से रोहतक, जींद, पानीपत, बहादुरगढ़ समेत अन्य रूट पर दिल्ली के आसपास के लोगों को ट्रेन से सफर करने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सोमवार को रेलवे ने शकूरबस्ती-बठिंडा सेक्शन पर निर्माण कार्य की वजह से ट्रैफिक ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। इस कारण इस रूट पर चलने वाली कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी तो कई परिवर्तित समय से चलेंगी।

ट्रैफिक ब्लॉक के कारण ट्रेन संख्या 64912 जींद जंक्शन-नई दिल्ली 26 मई को निरस्त रहेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 64915 नई दिल्ली-जींद, ट्रेन संख्या 54023 रोहतक जंक्शन-जयवंती-जींद जंक्शन, ट्रेन संख्या 54008 जींद जंक्शन-पानीपत जंक्शन-रोहतक ट्रेन भी 26 मई को निरस्त ।

देवगढ़ पहुंचे अधिकारियों पर मधुमक्खियों का हमला, सीडीओ बेहोश

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26th May 2025 Updates

देवगढ़ में रविवार को निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारियों को मधुमक्खियों ने हजारों डंक मारे। इससे सीडीओ कमलाकांत पांडेय बेहोश हो गए। वहीं, विशेष सचिव सुनील कुमार वर्मा, एडीएम नमामि गंगे राजेश कुमार श्रीवास्तव सहित 9 अधिकारी और कर्मचारी जख्मी हो गए।

वन विभाग की टीम और ग्रामीणों की मदद से सभी को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर एडीएम को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। वन विभाग के अनुसार इत्र की खुशबू से मधुमक्खियां भड़क गईं और उन्होंने हमला कर दिया। शासन की ओर से नियुक्त नोडल अधिकारी विशेष सचिव (रेशम विकास) सुनील वर्मा योजनाओं के निरीक्षण के लिए शनिवार को आए थे।रविवार सुबह 10 बजे वह अन्य अधिकारियों के साथ देवगढ़ क्षेत्र पहुंचे। यहां सभी बौद्ध गुफाओं को देखने के लिए पहाड़ी से नीचे उतर रहे थे। तभी वहां लगे छत्तों में रहने वाली मधुमक्खियां भड़क गईं। उन्होंने अधिकारियों पर हमला शुरू कर दिया। इस दौरान सभी अधिकारी तो बाहर निकल आए, लेकिन सीडीओ मधुमक्खियों के हमले से बेहोश हो गए। उन्हें किसी तरह चारपाई पर लिटाकर बाहर निकाला गया।

सनराइजर्स हैदराबाद ने छठी जीत के साथ किया सत्र का समापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26th May 2025 Updates

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 278 रन बनाए। यह आईपीएल का तीसरा सर्वोच्च स्कोर है। जवाब में कोलकाता 18.4 ओवर में 168 रन पर ऑलआउट हो गई।

हैदराबाद ने कोलकाता को 110 रन से हराया

ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने गत विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 110 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ हैदराबाद ने सत्र का समापन किया। रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 278 रन बनाए। यह आईपीएल का तीसरा सर्वोच्च स्कोर है। जवाब में कोलकाता 18.4 ओवर में 168 रन पर ऑलआउट हो गई। सनराइजर्स के लिए जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा और हर्ष दुबे ने तीन-तीन विकेट झटके।

आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स का इस मुकाबले के साथ सफर समाप्त हो गया। हैदराबाद 14 में से छह जीत और सात मैचों में हार के साथ छठे पायदान पर रही। वहीं, केकेआर पांच जीत और सात हार के साथ आठवें स्थान पर रही। हैदराबाद ने केकेआर को 110 रनों से हराकर अपनी दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। इससे पहले टीम ने 2019 में आरसीबी को हैदराबाद में 118 रनों के अंतर से हराया था।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता के बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। उनके लिए मनीष पांडे ने सर्वाधिक 37 रनों की पारी खेली। इसके अलावा हर्षित राणा 34 और सुनील नरेन 31 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, क्विंटन डिकॉक (9), अजिंक्य रहाणे (15) रिंकू सिंह (9) और आंद्रे रसेल (0) जैसे बल्लेबाज हैदराबाद के गेंदबाजों के आगे पस्त दिखे। इस मुकाबले में रमनदीप सिंह ने 13 रन बनाए जबकि वैभव अरोड़ा खाता भी नहीं खोल पाए। वहीं, एनरिक नॉर्त्जे खाता खोले बिना नाबाद रहे।

इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 278 रन बनाए। उनके लिए दाएं हाथ के बल्लेबाज क्लासेन ने सर्वाधिक 105 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं, ट्रेविस हेड 40 गेंदों में 76 रन बनाकर आउट हुए। केकेआर के लिए सुनील नरेन ने दो और वैभव अरोड़ा ने एक विकेट झटका।

इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने सनराइजर्स हैदराबाद को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी हुई। सुनील नरेन ने अभिषेक को अपना शिकार बनाया। वह 16 गेंदों में चार चौके और दो छक्के की मदद से 32 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद नरेन ने ट्रेविस हेड को पवेलियन की राह दिखाई। वह छह चौके और इतने ही छक्के की मदद से 76 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 26 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। 

कोलकाता के खिलाफ खेले जा रहे इस मुकाबले में हेनरिक क्लासेन अलग रंग में नजर आए। उन्होंने महज 37 गेंदों में शानदार शतक पूरा किया और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले संयुक्त रूप से तीसरे बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने यूसुफ पठान की बराबरी कर ली, जिन्होंने 2010 में 37 गेंदों में शतक लगाया था। इस शानदार पारी की बदौलत हैदराबाद ने आईपीएल के इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा टोटल बना लिया। इससे पहले टीम ने राजस्थान के खिलाफ लीग चरण के अपने पहले मुकाबले में छह विकेट खोकर 286 रन बनाए थे। इस मैच में ईशान किशन ने 29 रन बनाए जबकि अनिकेत वर्मा 12 रन बनाकर नाबाद रहे।

मिस इंग्लैंड मिल्ला मैगी के आरोपों में नहीं मिला कोई सबूत

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26th May 2025 Updates

मिस इंग्लैंड मिला मैगी ने हैदराबाद में चल रहा पेजेंट छोड़ दिया है। उन्होंने मिस वर्ल्ड के ऑर्गनाइजर्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मैगी ने कहा कि उन पर मिस वर्ल्ड के फाइनेंसर्स से मेलजोल बढ़ाने का दबाव बनाया।

मिल्ला मैगी के आरोपों की हुई जांच
पीटीआई के अनुसार, अधिकारी जयेश रंजन ने बताया कि उन्हें इन आरोपों का कोई सबूत नहीं मिला। मिल्ला मैगी ने पारिवारिक कारणों, खासकर अपनी मां की बीमारी के कारण प्रतियोगिता छोड़ दी। उन्होंने ब्रिटिश मीडिया में कहा था कि प्रतियोगिता का माहौल उनकी उम्मीदों के मुताबिक नहीं था। उनके मुताबिक, प्रतियोगियों को हर समय मेकअप और बॉल गाउन पहनने के लिए कहा जाता था। मिस वर्ल्ड की सीईओ जूलिया मोर्ले ने इन आरोपों को खारिज किया और कहा कि ये झूठे और अपमानजनक हैं। बहरहाल, मिस वर्ल्ड 2025 हैदराबाद में जारी है, फिनाले 31 मई को होगा।

अब तक क्या हुआ
आयोजकों ने बताया कि मैगी ने अपनी मां के स्वास्थ्य के कारण प्रतियोगिता छोड़ी और उनकी वापसी की व्यवस्था की गई। इसके बाद, मिस इंग्लैंड की पहली रनर-अप चार्लोट ग्रांट ने उनका स्थान लिया। तेलंगाना में बीआरएस नेता के टी रामा राव ने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की और कहा कि ऐसी घटना दुखद है, क्योंकि तेलंगाना में महिलाओं का सम्मान करने की परंपरा है।

कब छोड़ी प्रतियोगिता
24 साल की मिला मैगी 7 मई को हैदराबाद पहुंची थीं। 16 मई को ही मिला मैगी ने पेजेंट बीच में ही छोड़ दिया और यूके लौट गईं। मिस वर्ल्ड के 74 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब इंग्लैंड को रिप्रेजेंट कर रहीं कंटेस्टेंट को अचानक बदला गया। मिला को मिस इंग्लैंड रनर-अप रिप्लेस किया है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें