इंदौर
शहर में 19 जुलाई से 21 जुलाई तक तीन दिनी जी-20 समिट का आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर रविवार को रविवार को एक बाइक राइड आयोजित की गई। इस बाइक राइड का सांसद शंकर लालवानी व कलेक्टर इलैया राजा टी ने उत्साहवर्धन किया।

सांसद शंकर लालवानी भी बाइक राइड में हुए शामिल।
सुबह से ही इस बाइक राइड के लिए युवाओं तैयारियां कर रखी थी। कई युवा समय पर स्पोर्टस बाइक से रेसीडेंसी पहुंच गए थे। सुबह 11 बजे कलेक्टर भी पहुंचे। उन्होंने बाइक शुरू होने के पहले गाडी पर हेलमेट पहनकर ट्रैफिक के प्रति जागरूकता का भी संदेश दिया। इस दौरान बाइकर्स ने सांसद व कलेक्टर के साथ सेल्फी ली। इसके बाद हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया। उक्त रैली में कई युवा शामिल हुए। बाइक राइड में सांसद शंकर लालवानी ने भी भाग लिया। उन्होंने स्पोर्टस बाइक बैठकर उसकी खूबियों को समझा और युवाओं की हौंसला अफजाई की।
यह बाइक रैली रेसीडेंसी से प्रारंभ होकर जीपीओ, एमवाय अस्पताल, मनोरमागंज, अम्बेडकर प्रतिमा, क्राउन पैलेस होटल, एमजी रोड, हाई कोर्ट, रीगल चौराहा, एमटीएच कम्पाउंड, रिवर साइड रोड, राजबाडा, पंढरीनाथ, कलेक्टोरेट, महू नाका, अन्नपूर्णा रोड, राजेंद्र नगर होते हुए राऊ पहुंची। दूसरी ओर जी-20 की बैठक को लेकर रविवार को भी तैयारियां जारी थी।





