अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*रामपुर पहुंचते ही आजम अपने पुराने अंदाज में दिखाई दिए…. दिखा रौद्र रूप*

Share

आजम खान का रामपुर पुलिस पर गुस्सा सामने आया है। सीतापुर जेल से छूटकर रामपुर पहुंचते ही आजम अपने पुराने अंदाज में दिखाई दिए।

उत्तर प्रदेश के सीनियर नेता और पूर्व मंत्री आजम खान एक बार फिर पुराने अंदाज में दिखाई दिए। सीतापुर जेल से छूटकर बाहर निकले आजम खान ने रामपुर पहुंचते ही पुलिसकर्मियों को सुना दिया। आजम खान मंगलवार को 23 महीने बाद सीतापुर जेल से रिहा हुए। उनकी रिहाई के साथ ही समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। हालांकि, रामपुर लौटते समय पुलिस व्यवस्था को लेकर आजम खान का गुस्सा खुलकर सामने आया। इस पूरे वाकये का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें वे पुलिस अधिकारी को तीखे स्वर में समझाते नजर आ रहे हैं।

पुलिस पर भड़के आजम

आजम खान सफेद कुर्ता-पायजामा और चश्मा पहने जैसे ही रामपुर पहुंचे, वहां भारी भीड़ देखने को मिली। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर जगह-जगह बैरिकेडिंग की थी। पुलिस ने धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश की। भीड़ और जाम की स्थिति देखकर आजम खान पुलिस अधिकारियों पर भड़क गए।

आजम ने कहा कि ये मेरे लोग नहीं हैं, ये सड़क पर चलने वाले यात्री हैं… इन्हें परेशान करने का क्या मतलब? आप मेरे कारण लोगों को रोक रहे हैं। उनका यह बयान कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

समर्थकों का भारी जमावड़ा
रामपुर में आजम खान के स्वागत के लिए समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस ने ड्रोन से निगरानी की और भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की। हालांकि, आजम खान ने दो टूक कहा कि पुलिस आम नागरिकों को परेशान कर रही है। उन्होंने इसका विरोध किया। आजम के इस रूप को देखकर सोशल मीडिया पर लोग उनके पुराने तेवर को याद करते दिखे।

रामपुर में आजम खान के समर्थकों का भारी हुजूम दिखा। इस दौरान वे समर्थकों के साथ मिलते दिखाई दिए। कुछ समर्थकों के साथ हाथ मिलाते और गले मिलते भी दिखाई दिए। भीड़ के बीच आजम खान कई मौकों पर भावुक होते भी दिखे। इसका वीडियो भी आजम समर्थक सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें